हमारा देश भारत वर्ष 1947 में आज़ाद हुआ था। तभी से भारत को अलग अलग Prime Minister ने संभाला है, भारत के सबसे पहले Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू थे और अभी वर्तमान में श्री नरेंद्र मोदी है। महिलाओं में पहली और सिर्फ एक ही Prime Minister थी श्रीमती इंदिरा गांधी। Prime Minister की नियुक्ति और चुनाव के लिए किसी भी प्रकार की अलग प्रक्रिया नहीं होती है। आर्टिकल 75 कहता है की प्राइम मिनिस्टर की जो नियुक्ति है वो president द्वारा की जाती है। pradhan mantri लोगों द्वारा चुनी गई सरकार का नेता होता है। सबसे लम्बे समय तक रहने वाले Prime Minister पंडित जवाहर लाल नेहरू थे।
भारत के 1947 से 2023 तक के प्रधानमंत्री कौन थे, कितने वक़्त तक थे, उन्होंने क्या क्या किया आदि की सूची आपको इस लेख द्वारा प्रदान की जाएगी। अगर आपको Prime Minister (प्रधान मंत्री) के बारे में जानकारी लेनी है तो आप इस लेख को अंत तक पढ़े आपको सभी प्रकार की जानकारी इस लेख द्वारा प्राप्त कराइ जाएगी।
Flowers name list in Hindi & English, Name of the flowers
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Article Contents
Prime Minister के नामों की सूची
क्र.सं | प्रधान मंत्री के नाम | कार्यकाल |
1 | जवाहर लाल नेहरू | 1947 – 64 |
2 | गुलजारी लाल नंदा (Acting) | 1964 |
3 | लालबहादुर शास्त्री | 1964 – 66 |
4 | गुलजारीलाल नंदा (Acting) | 1966 – 66 |
5 | इंदिरा गांधी | 1966 – 77 |
6 | मोरारजी देसाई | 1977 – 79 |
7 | चौधरी चरण सिंह | 1979 – 80 |
8 | इंदिरा गाँधी | 1980 – 84 |
9 | राजीव गांधी | 1984 – 89 |
10 | वी.पी. सिंह | 1989 – 90 |
11 | चंद्रशेखर आज़ाद | 1990 – 91 |
12 | पी.वी. नरसिम्हा राव | 1991 – 96 |
13 | अटल बिहारी वाजपेयी | 1996 |
14 | एच.डी. देवेगौड़ा | 1996 – 97 |
15 | आई.के. गुजराल | 1997 – 98 |
16 | अटल बिहारी वाजपेयी | 1998 – 2004 |
17 | मनमोहन सिंह | 2004 – 2014 |
18 | नरेंद्र मोदी | 2014 से अब तक |
भारत के प्रधान मंत्रीयो की जानकारी
ऊपर सूची में दी गई Prime Minister की लिस्ट की संक्षिप्त जानकारी आपको इस लेख में प्रदान की जाएगी, अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यान से पढ़े : –
1- पंडित जवाहरलाल नेहरू ( Pandit Jawahar Lal Nehru )
जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधान मंत्री थे। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से थे। यह भारत के सबसे लम्बे समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री थे, और अपने प्रधान मंत्री पद पर रहते हुए मरने वाले भी पहले व्यक्ति थे। नेहरू प्राचीन हिन्दू नागरीक सहिंता में सुधार लाए थे। इनको चाचा नेहरू के नाम से भी बुलाया जाता था। इन्होने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक प्रधान मंत्री पद संभाला था। नेहरू का चुनाव क्षेत्र फूलपूर (इलाहाबाद), उत्तर प्रदेश था।
2- गुलजारी लाल नंदा (Gulzarilal Nanda)
गुलजारीलाल नंदा भारत के पहले acting prime minister थे जिन्होंने जवाहरलाल नेहरु के बाद प्रधान मंत्री पद संभाला था। वैसे ये भारत के दूसरे प्रधान मंत्री थे। इनका जन्म सियालकोट, पंजाब में हुआ था। नंदा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के थे। नंदा ने दो बार भारत के कार्यवाहक pm के रूप में काम किया जोकि पहले 1964 में और दूसरी बार 1966 में। इनका चुनाव क्षेत्र मुंबई, महाराष्ट्र था।
3- लालबहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri)
लालबहादुर शास्त्री भारत के तीसरे प्रधान मंत्री थे। इनका जन्म मुग़लसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ था। शास्त्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के थे। इनका चुनाव क्षेत्र इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश था। इन्होने 1995 में भारत-पाक युद्ध के समय “जय जवान जय किसान” का नारा दिया था। शास्त्री ने 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 तक प्रधान मंत्री पद संभाला था। शास्त्री ने श्वेत क्रांति को भारत में बढ़ावा दिया था।
4- इंदिरा गांधी (Indira Gandhi)
इंदिरा गांधी भारत की पहली और अब तक की आख़री महिला प्रधान मंत्री थी, और पहली महिला जो दूसरी बार पीएम बनी और वैसे ये भारत की चौथी प्रधान मंत्री थी। भारत रत्न पाने वाली पहली महिला भी इंदिरा गांधी थी। इन्होने 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री पद संभाला था। इनका चुनाव क्षेत्र रायबरेली, उत्तरप्रदेश, मेडक, आंध्र प्रदेश था। इंदिरा गांधी का जन्म इलाहाबाद , उत्तर प्रदेश में हुआ था। इंदिरा गांधी को मिलेनियम की महिला नामित किया गया था। इंदिरा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की थी।
5- मोरारजी देसाई (Morarji Desai)
Morarji Desai भारत के पांचवे प्रधान मंत्री थे। इन्होने 24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979 तक प्रधानमंत्री पद संभाला था। इनका जन्म भदेली, गुजरात में हुआ था। देसाई जनता पार्टी के थे। इनका चुनाव क्षेत्र सूरत, गुजरात था। 81 की उम्र में सबसे बुजुर्ग पीएम बनने वाले व्यक्ति थे देसाई। यह भारत के पहले पीएम बने जो कांग्रेस से नहीं थे। इन्होने इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई emergency को भी औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया था। देसाई केवल वो प्रधानमंत्री है जिन्हे पाकिस्तान का सर्वोच नागरिक पुरस्कार ( निसान-ए-पाकिस्तान) मिला था।
6- चौधरी चरण सिंह ( chaudhary Charan Singh)
चरण सिंह भारत के छठे प्रधान मंत्री थे। इनका जन्म मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इन्होने 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक प्रधानमंत्री पद संभाला था। चरण सिंह जनता पार्टी के थे। इनका चुनाव क्षेत्र बागपत, उत्तर प्रदेश था। चौधरी ऐसे पीएम थे जिन्होंने संसद का समना नहीं किया था। यह भारत में भूमि सुधार अधिनियम लाए थे और जमींदारी प्रणाली को हटा दिया था।
7- राजीव गांधी ( Rajeev Gandhi )
राजीव गांधी भारत के सातवें Prime Minister थे। इनका जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के थे। इनका चुनाव क्षेत्र अमेठी, उत्तर प्रदेश था। इन्होने 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक प्रधान मंत्री पद संभाला था। सबसे कम उम्र 40 में प्रधान मंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति थे राजीव गांधी। साथ ही भारत में कंप्यूटर लाने वाले व्यक्ति थे राजीव।
8- वी.पी. सिंह ( V. P. Singh)
V. P. Singh इनका पूरा नाम है विश्वनाथ प्रताप सिंह था। यह भारत के आठवें प्रधान मंत्री थे। वी.पी सिंह जनता दल के थे। इनका जन्म इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनका चुनाव क्षेत्र फतेहपुर, उत्तर प्रदेश था। इन्होने 2 दिसंबर 1989 से 10 दिसंबर 1990 तक प्रधानमंत्री पद संभाला था। यह पहले प्रधान मंत्री थे जिनको अविश्वास प्रस्ताव के बाद प्रधान मंत्री पद छोड़ना पड़ा।
9- चंद्रशेखर ( Chandra Shekhar)
चंद्रशेखर भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे। इनका जन्म इब्राहिमपट्टी, बलिया, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनका चुनाव क्षेत्र बलिया, उत्तर प्रदेश था। चंद्रशेखर समाजवादी जनता पार्टी के थे। इन्होने 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक प्रधान मंत्री पद संभाला था। किसी भी मंत्रालय में मंत्री के रूप में chandra shekhar ने काम नहीं किया।
10- पी.वी. नरसिम्हा राव ( P. V. Narasimha Rao)
P. V. Narasimha Rao भारत के दसवें Prime Minister थे। इनका जन्म करीमनगर, आंध्र प्रदेश में हुआ था। इनका चुनाव क्षेत्र नंदयाल, आंध्र प्रदेश था। इन्होने 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक प्रधान मंत्री पद संभाला था। यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के थे। यह दक्षिण भारत से प्रथम प्रधान मंत्री थे। P. V. Narasimha Rao को भारतीय आर्थिक सुधारो के पिता के रूप में जाना जाता था।
11- अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee)
Atal Bihari Vajpayee भारत के ग्यारहवें प्रधान मंत्री थे। सबसे पहले उन्होंने 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक बीएस कुछ दिन के लिए प्रधान मंत्री पद संभाला था फिर उसके बाद दुबारा वह पीएम बने 19 मार्च 1998 से 19 अक्टूबर 1999 तक उन्होंने प्रधान मंत्री पद संभाला था। इनका चुनाव क्षेत्र लखनऊ, उत्तर प्रदेश था और उनका जन्म स्थान ग्वालियर, मध्य प्रदेश था। भारत-पाक के रिश्तों को सुधारने की पहल वाजपेयी जी द्वारा की गई थी। वाजपेयी भारतीय जनता के थे। सबसे कम समय के लिए पीएम थे। भारत के दूरसंचार उद्योगों में वाजपेयी द्वारा सुधार किया गया था।
12 – एच.डी. देवेगौड़ा ( H. D. Deve Gowda)
एच.डी. देवेगौड़ा भारत के बारवें प्राइम मिनिस्टर थे। इनका जन्म हरदानाहल्ली, कर्नाटक में हुआ था। इनका चुनाव क्षेत्र कनकपुरा , हसन, कर्नाटक था। यह जनता दल के थे, और देवेगौड़ा ने 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक प्रधान मंत्री पद संभाला था। देवेगौड़ा दक्षिण भारत के दूसरे प्रधान मंत्री थे।
13- आई.के. गुजराल (Inder Kumar Gujral)
Inder Kumar Gujral भारत के तेरवें प्राइम मिनिस्टर थे। इनका जन्म झेलम में हुआ था जोकि अब पाकिस्तान में है। इनका चुनाव क्षेत्र जलंधर, पंजाब था। यह जनता दल के थे। गुजराल ने 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998 तक प्रधान मंत्री पद संभाला था। व्यापक परिक्षण प्रतिबंध संधि पर उन्होंने हस्ताक्षर करने का विरोध किया था जिसने पोखरण परमाणु परिक्षण का मार्ग प्रशस्त किया।
14 – मनमोहन सिंह (Manmohan Singh)
मनमोहन सिंह भारत के चौदहवें प्रधान मंत्री थे। इनका जन्म पंजाब प्रान्त के एक गांव में हुआ था जोकि अब पाकिस्तान में हैं। इनका चुनाव क्षेत्र असम, राज्यसभा था। मनमोहन सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से थे। इन्होने 22 मई 2004 से 22 मई 2009 तक प्रधानमंत्री पद संभाला था फिर 22 मई 2009 में दुबारा चुनाव जीतकर इन्होने 17 मई 2014 तक प्रधान मंत्री पद संभाला था। भारत के पहले सिख प्रधान मंत्री थे। भारत में 8 नए IIT संसथान की स्थापना और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का आरम्भ भी मनमोहन सिंह द्वारा किया गया था।
15- नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)
Narendra Modi जो भारत के पन्द्रवें और वर्तमान प्रधान मंत्री है। इनका जन्म वड़नगर, गुजरात, में हुआ था। इनका चुनाव क्षेत्र वाराणसी, उत्तर प्रदेश, वडोदरा, गुजरात है। मोदी भारतीय जनता पार्टी के हैं। 26 मई 2014 को मोदी जी चुनाव जीतकर प्रधान मंत्री बने थे। मोदी भारत के 4 प्रधान मंत्री है जिन्होंने लगातार 2 बार चुनाव जीतें है। इन्होने स्वच्छ भारत अभियान, जन धन योजना आदि को लागू किया।
Prime Minister लिस्ट से जुड़े प्रश्न / उत्तर
पंडित जवाहरलाल नेहरू।
श्री नरेंद्र मोदी।
श्री गुलजारी लाल नंदा।
श्रीमती इंदिरा गांधी।
यह भी देखें :-