दुनिया की विभिन संस्थाओं के द्वारा समय-समय पर वैश्विक स्तर पर विभिन मानकों के आधार पर दुनिया के विभिन देशों को रैंक किया जाता है। इन मानकों के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, जीवन-प्रत्याशा, जीवन-स्तर, पर्यावरण, मानवीय परिस्थितियाँ, पारदर्शिता, सरकारी सुविधाओं तक लोगो की पहुँच, भ्रष्टाचार एवं लोगो के अधिकार सम्बंधित विभिन मुद्दों को शामिल किया जाता है। इन इंडेक्स के माध्यम से विभिन देशों की आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक स्थितियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। साथ ही किसी भी देश की सरकार की नीतियों के निर्धारण करने में इन इंडेक्स का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको 2022 में जारी विभिन्न सूचकांक और इन सूचकांकों में भारत की रैंक (List Of Index Ranking 2022) सम्बंधित जानकारी प्रदान करने वाले है।
विभिन प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रायः विभिन वैश्विक सूचकांकों में भारत की रैंक पूछी जाती है ऐसे में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी यह लेख अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाला है।
List of Prime Ministers of India: 1947 से 2022 तक भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Article Contents
- 1 List Of Index Ranking 2022
- 2 2022 में जारी विभिन्न सूचकांक में भारत की रैंक
- 2.1 वैश्विक भुखमरी सूचकांक-2022 (Global Hunger Index 2022)
- 2.2 वैश्विक नवाचार सूचकांक 2022 (Global Innovation Index 2022)
- 2.3 हैनले पासपोर्ट सूचकांक 2022 (Henley Passport Index 2022)
- 2.4 विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022 (World Press Freedom Index 2022)
- 2.5 वैश्विक शांति सूचकांक 2022 (Global Peace Index-2022)
- 2.6 भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक 2021 (CORRUPTION PERCEPTIONS INDEX)
- 2.7 मानव विकास सूचकांक 2022 (HDI-2022)
- 2.8 ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2022 (Global gender gap index 2022)
- 2.9 लोकतंत्र सूचकांक 2021-22
- 2.10 विश्व खुशहाली सूचकांक 2022 (World Happiness Report 2022)
- 2.11 पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 (Environmental Performance index 2022)
- 3 2022 में जारी विभिन्न सूचकांक और भारत की रैंक सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
List Of Index Ranking 2022
यहाँ आपको विभिन वैश्विक संस्थाओ के द्वारा जारी विभिन वैश्विक सूचकांकों की जानकारी प्रदान की गयी है। साथ ही इन सूचकांकों को प्रदर्शित करने वाले संस्थान का नाम एवं इससे सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गयी है। India Ranking in Various Index 2022 की पूरी जानकारी यहाँ प्रदान की गयी है :-
क्र.सं. | सूचकांक नाम (Index Name) | भारत की रैंक (India’s Rank) | शीर्ष देश (Top Country) | जारी करने वाला संस्थान (Released by) |
---|---|---|---|---|
1. | ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 | 107 | बेलारूस सहित 17 | वेल्ट हंगर हिलफे और कंसर्न वर्ल्ड वाइड |
2. | ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 | 40 | स्विटरजरलैंड | विश्व बौद्धिक संपदा संगठन |
3. | हैनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 | 87 | जापान और सिंगापुर | हैनले और पार्टनर्स |
5. | वैश्विक शांति सूचकांक 2021 | 135 | आयरलैंड | आर्थिक और शांति संगठन |
6. | खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2021 | 68 | आइसलैंड | इकोनामिक इंपैक्ट |
7. | लोकतंत्र सूचकांक 2022 | 46 | नॉर्वे | इकोनॉमिक्स इंटेलिजेंस यूनिट |
8. | विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022 | 150 | नॉर्वे | रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स |
9. | चांडलर गुड गवर्नमेंट इंडेक्स 2021 | 46 | फिनलैंड | चांडलर इंस्टिट्यूट ऑफ गवर्नमेंट |
10. | विश्व खुशहाली सूचकांक 2022 | 136 | फिनलैंड | UNSDSN |
11. | संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक 2021-22 | 132 | स्विट्जरलैंड | संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम |
12. | भ्रष्टाचार और धारणा सूचकांक 2021 | 85 | न्यूजीलैंड, फिनलैंड और डेनमार्क | ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल |
13. | वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक (Gender Gap) 2022 | 135 | आइसलैंड | वर्ल्ड इकोनामिक फोरम |
14. | कोविड-19 रिस्पांस इंडेक्स | 86 | न्यूजीलैंड | लोभी इंस्टिट्यूट |
15. | वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक 2021 | 7th | मोजांबिक | जर्मन वॉच |
16. | आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2021 | 121 | सिंगापुर | फाउंडेशन हेरिटेज |
17. | वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक 2021 | 10 | अमेरिका | अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ |
18. | एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स 2021 | 87 | स्वीडन | वर्ल्ड इकोनामिक फोरम |
19. | समावेशी इंटरनेट सूचकांक 2021 | 49 | स्वीडन | इकोनामिक इंटेलिजेंस यूनिट |
20. | वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक 2021स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स 2021 | 23 | अमेरिका | कुचमैन और वैकेफ़ील्डस्टार्ट |
21. | वैश्विक युवा विकास सूचकांक 2021 | 122 | सिंगापुर | कॉमनवेल्थ सचिवालय |
22. | स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स 2021 | 3 | अमेरिका | अप-ब्लिंक्स |
23. | सतत विकास सूचकांक 2022 | 121 | फिनलैंड | UNOUS |
24. | वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा सूचकांक 2021 | 66 | अमेरिका | ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर हेल्थ सिक्योरिटी |
25. | अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक | 40 | अमेरिका | चैंबर ऑफ कॉमर्स |
26. | पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 | 180 | डेनमार्क | येल और कोलंबिया विश्वविद्यालय |
27. | ग्लोबल ड्रग पॉलिसी इंडेक्स 2021 | 18 | नॉर्वे | हार्म रिडक्शन कंसोर्टियम |
28. | एशिया पावर इंडेक्स 2021 | 4 | अमेरिका | लोवी इंस्टीट्यूट, ऑस्ट्रेलिया |
29. | विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2022 | 37 | डेनमार्क | IMD |
30. | स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स | 79 | नॉर्वे और सिंगापुर | Ookla |
2022 में जारी विभिन्न सूचकांक में भारत की रैंक
यहाँ आपको 2022 में सभी महत्वपूर्ण वैश्विक सूचकांकों में भारत की रैंक एवं इंडेक्स सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है। विभिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सम्बंधित आंकड़े महत्वपूर्ण है।
वैश्विक भुखमरी सूचकांक-2022 (Global Hunger Index 2022)
- वैश्विक भुखमरी सूचकांक को वेल्ट हंगर हिलफे और कंसर्न वर्ल्ड वाइड के द्वारा प्रतिवर्ष जारी किया जाता है।
- वैश्विक भुखमरी सूचकांक के माध्यम से दुनिया के विभिन देशों में भुखमरी सम्बंधित आंकड़ों के माध्यम से विभिन देशों की रैंकिंग जारी की जाती है।
- वर्ष 2022 में जारी Global Hunger Index की रिपोर्ट के अनुसार भारत का दुनिया के 121 देशों में 107वां स्थान रहा है। कुल 29.1 स्कोर के साथ भारत की स्थित दुनिया के सबसे अधिक भुखमरी वाले देशो में शामिल है।
- वैश्विक भुखमरी सूचकांक में शीर्ष पर बेलारूस, चीन एवं ब्राजील सहित कुल 17 देशो को रखा गया है। इस लिस्ट में सबसे अंत में यमन को रखा गया है जिसकी रैंक 121 है।
- भारत सरकार द्वारा वैश्विक भुखमरी सूचकांक-2022 सम्बंधित आंकडो को ख़ारिज किया गया है एवं सम्बंधित रिपोर्ट को त्रुटिपूर्ण एवं गलत आंकड़ो से युक्त बताकर इसे देश की छवि को नुकसान पहुँचाने का आरोप लगाया गया है।
वैश्विक नवाचार सूचकांक 2022 (Global Innovation Index 2022)
- वैश्विक नवाचार सूचकांक को प्रतिवर्ष विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के द्वारा रिलीज़ किया जाता है।
- इस इंडेक्स के माध्यम से विभिन देशो में नवाचार एवं शोध से सम्बंधित कार्यक्रमों के आधार पर विभिन देशों को रैंक किया जाता है। यह सूचकांक किसी देश में नवाचार की स्थिति प्रदर्शित करता है।
- Global Innovation Index 2022 में दुनिया के शीर्ष देशो में स्विटरजरलैंड, अमेरिका एवं स्वीडन को शीर्ष स्थान मिला है।
- Global Innovation Index 2022 में भारत की रैंक 40वीं है। भारत ने इस इंडेक्स में पिछली बार के मुकाबले 6 पायदान की छलांग लगायी है।
हैनले पासपोर्ट सूचकांक 2022 (Henley Passport Index 2022)
- हैनले पासपोर्ट सूचकांक 2022 को हैनले और पार्टनर्स संस्था द्वारा प्रतिवर्ष जारी किया जाता है।
- इस इंडेक्स के आधार पर किसी देश का पासपोर्ट कितना शक्तिशाली है यह रैंक किया जाता है। यह इंडेक्स सामान्यत किसी देश के पासपोर्ट को कितने देशों में वीजा ऑन अराइवल (Visa on Arrival) की सुविधा एवं अन्य सुविधायें मिलती है पर आधारित है।
- जापान और सिंगापुर 192 अंकों के साथ हैनले पासपोर्ट सूचकांक 2022 में शीर्ष पर स्थित देश है।
- Henley Passport Index 2022 में भारत की रैंकिंग 87वीं रही है।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022 (World Press Freedom Index 2022)
- रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (Reporters Without Borders) द्वारा प्रतिवर्ष विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक को जारी किया जाता है।
- इस सूचकांक के आधार पर विभिन देशों में पत्रकारों की स्थिति के आधार पर सम्बंधित देश को रैंक किया जाता है। किसी भी देश में पत्रकारों की सुरक्षा की दृष्टि से यह इंडेक्स महत्वपूर्ण है।
- World Press Freedom Index 2022 में भारत की रैंक दुनिया के 180 देशों में 150वीं है।
- पत्रकारों के लिए दुनिया में सबसे अधिक असुरक्षित देश नार्थ-कोरिया है जबकि सबसे सुरक्षित देशो में स्वीडन, नार्वे एवं डेनमार्क शामिल है।
वैश्विक शांति सूचकांक 2022 (Global Peace Index-2022)
- वैश्विक शांति सूचकांक को सिडनी स्थित इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा प्रतिवर्ष जारी किया जाता है।
- इस इंडेक्स में सम्बंधित देशो को घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय नीतियों में शांति एवं अन्य मुद्दों सहित कुल 23 बिन्दुओ के माध्यम से रैंक किया जाता है।
- वैश्विक शांति सूचकांक 2022 में भारत 162 देशों में 135वें नंबर पर है। दक्षिण एशिया में सबसे अशांत देशो में भारत का तीसरा स्थान है।
- इस सूचकांक में आइसलैंड को दुनिया का सबसे शांत देश माना गया है। साथ ही न्यूजीलैंड, डेनमार्क एवं ऑस्ट्रिया इस लिस्ट में शीर्ष पर स्थित देश है।
भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक 2021 (CORRUPTION PERCEPTIONS INDEX)
- ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किया जाने वाला भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक किसी भी देश में विभिन स्तरों पर व्यापात भ्रष्टाचार सम्बंधित महत्वपूर्ण आंकड़े प्रदान करता है।
- भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक में किसी भी देश को 100 अंको के आधार पर रैंक किया जाता है जहाँ 0 का अर्थ उच्च-भ्रष्टाचार एवं 100 का अर्थ शून्य भ्रष्टाचार होता है।
- भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक 2021 की रिपोर्ट के आधार पर भारत की रैंक दुनिया के 180 देशों में 85वीं है।
- इस इंडेक्स में 88 अंको के साथ न्यूजीलैंड, फिनलैंड एवं डेनमार्क शीर्ष पर जबकि अफ्रीकी देश दक्षिण सूडान तथा सोमालिया अंतिम पायदान पर रहे है।
मानव विकास सूचकांक 2022 (HDI-2022)
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा प्रतिवर्ष दुनिया के विभिन देशो के मानव विकास सूचकांक से सम्बंधित आंकड़े एकत्रित किए जाते है।
- मानव विकास सूचकांक में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा कुल तीन मानकों के आधार पर किसी भी देश को रैंक किया जाता है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार (प्रति व्यक्ति आय) शामिल है।
- मानव विकास सूचकांक 2022 में भारत की रैंक 132 है। वर्ष 2020 में भारत की रैंक 130 थी।
ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2022 (Global gender gap index 2022)
- वर्ल्ड इकोनामिक फोरम (WEF) द्वारा जारी की जाने वाली रिपोर्ट में वैश्विक लैंगिक असमानता सूचकांक अत्यंत महत्वपूर्ण सूचकांक है।
- इस इंडेक्स के माध्यम से दुनिया के विभिन देशों में जेंडर गैप से सम्बंधित मुद्दों के आधार पर किसी भी देश को रैंक किया जाता है।
- Global gender gap index 2022 के अनुसार भारत की रैंक 140 है। इस इंडेक्स में दुनिया के कुल 156 देशों को शामिल किया गया है।
- आइसलैंड, फ़िनलैंड एवं नॉर्वे ने इस इंडेक्स में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
लोकतंत्र सूचकांक 2021-22
- इकोनॉमिक्स इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा प्रतिवर्ष लोकतंत्र सूचकांक के माध्यम से दुनिया के देशों में लोकतंत्र की स्थिति पर प्रकाश डाला जाता है।
- लोकतंत्र सूचकांक 2021-22 की रिपोर्ट के अनुसार भारत की रैंक 46वीं रही है। इस रिपोर्ट में दुनिया के कुल 167 देशों को शामिल किया गया है।
- इस इंडेक्स में नार्वे, फ़िनलैंड एवं न्यूजीलैंड ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है जबकि नार्थ कोरिया इस लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर स्थित है।
विश्व खुशहाली सूचकांक 2022 (World Happiness Report 2022)
- संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की जाने वाली विश्व खुशहाली रिपोर्ट किसी भी देश के नागरिको की प्रसन्नता के सम्बन्ध में आंकड़े प्रदान करती है।
- इस रिपोर्ट में खुशहाली, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, पारदर्शिता, कठिन परिस्थितियों में मिलने वाली सहायता एवं अन्य मानकों के आधार पर किसी भी देश को रैंक किया जाता है।
- विश्व खुशहाली सूचकांक 2022 के अनुसार भारत की रैंक दुनिया के 146 देशों में 136वीं है। इस लिस्ट के अनुसार 121वें स्थान पर खड़ा पाकिस्तान भारत से अधिक खुश देश है।
- विश्व खुशहाली सूचकांक 2022 में फ़िनलैंड प्रथम, डेनमार्क द्वितीय एवं आइसलैंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 (Environmental Performance index 2022)
- पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक के आधार पर विभिन देशों को उनके पर्यावरण संरक्षण में किया जा रहे प्रयासों के आधार पर रैंक किया जाता है।
- इस इंडेक्स में किसी भी देश को कुल 40 प्रदर्शन कारकों के आधार पर रैंक निर्धारित की जाती है।
- पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 के अनुसार भारत दुनिया के 180 देशो में सबसे निचले पायदान अर्थात 180वें नंबर पर है। साथ ही नाइजीरिया को भी इसी पायदान पर रखा गया है।
- पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 में डेनमार्क को शीर्ष पर एवं ब्रिटेन एवं फ़िनलैंड को भी सूची में क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला है।
इस प्रकार से इस आर्टिकल के माध्यम से आपको वर्ष 2022 में जारी विभिन्न सूचकांकों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है। साथ ही यहाँ आपको विभिन सूचकांकों में भारत की स्थित एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों से भी अवगत कराया गया है।
अन्य जानकारी :-
- Nobel Prize 2022 Winners list in hindi | 2022 में नोबेल पुरस्कार पाने वालों की पूरी लिस्ट..
- भारत के उपराष्ट्रपति की लिस्ट | India Vice President List in Hindi
- Symbol Name in Hindi and English | सभी चिन्हों के नाम (@, #, ^) | पूरी लिस्ट देखें
- भारत के मुख्यमंत्री की सूची 2022 – चीफ मिनिस्टर्स ऑफ़ इंडिया लिस्ट पीडीएफ में डाउनलोड करें
2022 में जारी विभिन्न सूचकांक और भारत की रैंक सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
वैश्विक भुखमरी सूचकांक-2022 के अनुसार भारत की रैंक 121 देशों में 107वीं रही है। हालांकि सरकार द्वारा विभिन आपत्तियों के माध्यम से इस रिपोर्ट में प्रकाशित आंकड़ों एवं तथ्यों को अस्वीकार किया गया है।
हैनले पासपोर्ट सूचकांक 2022 के आधार पर भारत के पासपोर्ट को दुनिया के 87वां सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट माना गया है।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022 में भारत को 180 देशों में 150वां स्थान दिया गया है। इस इंडेक्स को रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (Reporters Without Borders) नामक संस्था के द्वारा जारी किया जाता है।
List Of Index Ranking 2022 and India’s rank सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़े। यहाँ आपको इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी है।
विश्व खुशहाली सूचकांक 2022 में भारत की रैंक दुनिया के 146 देशों में 136वीं है।