भारत के सभी राज्यों के वर्तमान राज्यपाल | list of governors of all states of india 2023| Rajypal list 2023

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत के सभी राज्यों के वर्तमान राज्यपाल (list of governors of all states of India 2023) की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। यहाँ दिए गए आर्टिकल के माध्यम से आपको वर्ष 2023 में नियुक्त नवीन राज्यपालों की सूची (Rajypal list 2023) सम्बंधित अपडेटेड एवं नवीनतम लिस्ट (New Governors List, Updated) की जानकारी भी प्रदान की गयी है।

सभी राज्यों के नवीनतम राज्यपाल
भारत के सभी राज्यपालों की सूची

भारतीय राजव्यवस्था में केंद्र-राज्य सम्बन्धो के दृष्टिकोण से राज्यपाल का पद प्रमुख है। राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है एवं समय-समय पर राष्ट्रपति द्वारा विभिन राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति एवं तबादला सम्बंधित प्रक्रिया को पूर्ण किया जाता है। ऐसे में विभिन राज्यों के राज्यपाल की सूची में बदलाव होता रहता है। विभिन प्रतियोगी परीक्षाओ में भी राजनीति विज्ञान के अंतर्गत राज्यों के राज्यपाल एवं केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओ की दृष्टि से यह टॉपिक महत्वपूर्ण है।

Article Contents

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

राज्यपाल (Governor) क्या है ?

भारतीय संविधान में भारतीय राजव्यवस्था को संघीय व्यवस्था के रूप में परिभाषित किया गया है। संघीय व्यवस्था में राज्यों एवं केंद्र के मध्य शक्तियों का विभाजन किया जाता है। केंद्र एवं राज्यों के मध्य समन्वय स्थापित करने एवं लोकतंत्र के सुचारु रूप से संचालन के लिए केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रपति के माध्यम से सभी राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति की जाती है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद-153 में राज्यपाल (Governor) का वर्णन किया गया है। राज्यपाल राज्य में संवैधानिक प्रमुख होने के साथ-साथ राज्य का प्रथम नागरिक तथा राज्य विधानमंडल का प्रमुख अवयव भी होता है। वह राज्य एवं केंद्र के मध्य संवाद एवं समन्वय की मुख्य कड़ी भी होता है। साथ ही राज्यपाल को राज्य के विश्वविद्यालयों का पदेन कुलपति भी नियुक्त किया जाता है। राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है एवं वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत ही अपना पद धारण करता है। केंद्रशासित प्रदेशो में राष्ट्रपति द्वारा उपराज्यपाल (lieutenant governor) की नियुक्ति की जाती है।

भारत के सभी राज्यों के वर्तमान राज्यपाल

यहाँ आपको भारत के सभी राज्यपालों को नवीनतम अपडेटेड सूची (List of Governors of All States 2023, Updated) सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है :-

क्र० स०राज्यराज्यपाल
1आंध्र प्रदेशश्री न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर
2अरूणाचल प्रदेशलेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त)
3असमश्री गुलाब चंद कटारिया
4बिहारश्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
5छत्‍तीसगढ़श्री बिस्वा भूषण हरिचंदन
6गोवाश्री पी.एस. श्रीधरन पिल्लई
7गुजरातश्री आचार्य देव व्रत
8हरियाणाश्री बंडारू दत्तात्रेय
9हिमाचल प्रदेशश्री शिव प्रताप शुक्ल
10झारखंडश्री सी.पी. राधाकृष्णन
11कर्नाटकश्री थावरचंद गहलोत
12केरलश्री आरिफ मोहम्मद खान
13मध्‍य प्रदेशश्री मंगूभाई छगनभाई पटेल
14महाराष्‍ट्रश्री रमेश बैस
15मणिपुरसुश्री अनुसुइया उइके
16मेघालयश्री फागू चौहान
17मिज़ोरमडॉ. कंभमपति हरिबाबू
18नागालैंडश्री ला गणेशन
19ओडिशाप्रोफेसर गणेशी लाल
20पंजाबश्री बनवारी लाल पुरोहित
21राजस्‍थानश्री कलराज मिश्र
22सिक्किमश्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
23तमिलनाडुश्री आर. एन. रवि
24तेलंगानाडॉ तमिलिसाई सौंदराराजन
25त्रिपुराश्री सत्यदेव नारायण आर्य
26उत्‍तर प्रदेशश्रीमती आनंदीबेन पटेल
27उत्तराखंडलेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त)
28पश्चिमी बंगालडॉ सीवी आनंद बोस

महत्वपूर्ण बिंदु :-

  • वर्ष 2023 में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा 13 राज्यों के राज्यपालों को बदला गया है। यहाँ आपको सभी 13 राज्यों के राज्यपाल की अपडेटेड सूची की जानकारी प्रदान की गयी है।
  • महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशियारी द्वारा इस्तीफा देने के पश्चात राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा रमेश बैंस को महाराष्ट्र के नवीन राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्णन माथुर का अपने पद से त्यागपत्र देने के कारण राष्ट्रपति द्वारा पूर्व ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का नवीन राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एस अब्दुल नजीर को आंध्रप्रदेश राज्य का नवीन राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे भूतपूर्व राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन के स्थान पर नियुक्त किए गए है।

केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासक

यहाँ आपको वर्तमान में केंद्रशासित प्रदेशो के प्रशासकों एवं उपराज्यपालों की लिस्ट (Lt. Governor & Administrator list) प्रदान की गयी है।

क्र. सं. केंद्रशासित प्रदेश उपराज्यपाल/प्रशासक
1.दिल्ली, उपराज्यपालविनय कुमार सक्सेना
2.लद्दाख, उपराज्यपालब्रिगेडियर (डॉ.) श्री बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) (लेफ्टिनेंट गवर्नर)
3.जम्मू कश्मीर, उपराज्यपालमनोज सिन्हा
4.चंडीगढ़, प्रशासकबनवारीलाल पुरोहित
5.लक्षद्वीप, प्रशासकप्रफुल्ल पटेल
6.दमन दीव और दादर नगर हवेली, प्रशासकप्रफुल्ल पटेल
7.अंडमान और निकोबार, उपराज्यपालएडमिरल डीके जोशी
8.पुडुचेरी, उपराज्यपालतमिलिसाई सौंदराराजन
Union Territories Lt. Governor & Administrator list

महत्वपूर्ण बिंदु :-

  • केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्णन माथुर द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के पश्चात राष्ट्रपति द्वारा पूर्व ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख के नवनियुक्त राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

इस प्रकार यहाँ आपको भारत के सभी राज्यों के नवीनतम राज्यपाल (List Of Governors Of All States) की अपडेटेड लिस्ट (Rajypal Updated list 2023) प्रदान की गयी है।

राज्यों के राज्यपाल सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

राज्यपाल (Governor) का वर्णन संविधान के किस आर्टिकल के तहत किया गया है ?

राज्यपाल (Governor) का वर्णन संविधान के अनुच्छेद-153 के तहत किया गया है।

राज्यपाल (Governor) की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है ?

राज्यपाल (Governor) की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है एवं राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त ही पद ग्रहण करते है।

राज्यपाल का क्या महत्व है ?

राज्यपाल भारतीय राजव्यवस्था में केंद्र एवं राज्यों के मध्य संवाद एवं समन्वय का मुख्य बिंदु है। साथ ही राज्य के संवैधानिक प्रमुख होने के साथ राज्यपाल राज्य विधानमंडल का प्रमुख भाग भी होता है।

भारत के सभी राज्यों के नवीनतम राज्यपाल सम्बंधित जानकारी प्रदान करें ?

भारत के सभी राज्यों के नवीनतम राज्यपाल सम्बंधित जानकारी के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढे। यहाँ आपको भारत के सभी राज्यों के नवीनतम राज्यपाल (List Of Governors Of All States) की अपडेटेड लिस्ट (Rajypal Updated list 2023) प्रदान की गयी है।

महाराष्ट्र के नवीन राज्यपाल कौन है ?

महाराष्ट्र के नवीन राज्यपाल (Maharashtra New Governor) के रूप में रमेश बैंस को नियुक्ति दी गयी है।

केंद्रशासित प्रदेशो का शासन किसके द्वारा संचालित किया जाता है ?

केंद्रशासित प्रदेशो का शासन राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त प्रशासकों एवं उपराज्यपालों (Lt. Governor & Administrator) द्वारा संचालित किया जाता है।

Leave a Comment

Join Telegram