हमारे देश में भारत रत्न केंद्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला सबसे उच्च-श्रेणी का पुरस्कार है। शिक्षा, साहित्य, कला, विज्ञान एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाता है।
1954 में स्थापित किए गए भारत रत्न प्राप्त नागरिको को सरकार द्वारा विशिष्ट प्रकार की सुविधाएँ भी प्रदान की जाती है। भारत रत्न हमारे देश का सर्वोच्च सम्मान है।
जो की देश में सम्बंधित क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं के नाम सूची (Bharat Ratna Award Winners List in Hindi) प्रदान करने वाले है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
जिसके माध्यम से आप वर्तमान समय तक भारत रत्न प्राप्त सभी विजेताओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
आप सभी यह तो जानते होंगे की भारत के सबसे महान पुरस्कार पद्म विभूषण,पद्म भूषण और पद्मश्री है। लेकिन क्या आप यह जानते है की आखिर यह कब और क्यों दिए जाते है।
भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं के नाम सूची | Bharat Ratna Award Winners List in Hindi
यहाँ आपको भारत रत्न प्राप्त सभी विजेताओं की सूची एवं सम्बंधित क्षेत्र की जानकारी प्रदान की गयी है।
क्र. सं. | चित्र | नाम | वर्ष | सम्बंधित क्षेत्र/मुख्य तथ्य |
1. | सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 1954 | प्रसिद्ध शिक्षक, भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति | |
2. | चक्रवर्ती राजगोपालाचारी | 1954 | समाजसेवा, भारत के प्रथम गवर्नर जनरल | |
3. | सी वी रमन | 1954 | प्रसिद्ध भौतिकी वैज्ञानिक, नोबेल पुरस्कार विजेता | |
4. | भगवान दास | 1955 | प्रसिद्ध ब्रह्मविद्यावादी | |
5. | एम. विश्वेश्वरय्या | 1955 | भारत के महान अभियंता | |
6. | जवाहर लाल नेहरू | 1955 | भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री | |
7. | गोविंद बल्लभ पंत | 1957 | उत्तर-प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, समाजसेवी | |
8. | धोंडो केशव कर्वे | 1958 | प्रसिद्ध समाजसेवी | |
9. | बिधान चंद्र रॉय | 1961 | प्रसिद्ध चिकित्सक, बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री | |
10. | पुरुषोत्तम दास टंडन | 1961 | राजर्षि के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी | |
11. | राजेन्द्र प्रसाद | 1962 | देश के प्रथम राष्ट्रपति, राजनेता | |
12. | जाकिर हुसैन | 1963 | राजनेता, भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति | |
13. | पांडुरंग वामन काने | 1963 | प्रसिद्ध साहित्यकार | |
14. | लाल बहादुर शास्त्री | 1966 | देश के द्वितीय प्रधानमन्त्री, प्रसिद्ध राजनेता | |
15. | इंदिरा गांधी | 1971 | राजनेता, देश की प्रथम महिला प्रधानमन्त्री | |
16. | वी.वी. गिरि | 1975 | समाज सेवा, स्वतंत्रता सेनानी | |
17. | के. कामराज | 1976 | स्वतंत्रता सेनानी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री | |
18. | मदर टेरेसा | 1980 | प्रसिद्ध समाजसेवी | |
19. | विनोबा भावे | 1983 | सामाजिक सुधारक, भूदान आंदोलन के प्रणेता | |
20. | अब्दुल गफ्फार खान | 1987 | सीमान्त गाँधी, प्रसिद्ध देशभक्त | |
21. | एमजी रामचंद्रन | 1988 | नेता, अभिनेता, समाजसेवी | |
22. | बीआर अम्बेडकर | 1990 | भारतीय संविधान के निर्माता, दलित-नेता | |
23. | नेल्सन मंडेला | 1990 | दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति, प्रसिद्ध गांधीवादी | |
24. | राजीव गांधी | 1991 | राजनेता, पूर्व प्रधानमन्त्री | |
25. | वल्लभभाई पटेल | 1991 | राजनेता, लौह-पुरुष के नाम से विख्यात | |
26. | मोरारजी देसाई | 1991 | राजनेता, देश के पूर्व प्रधानमन्त्री | |
27. | अबुल कलाम आज़ाद | 1992 | स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, प्रथम शिक्षा मंत्री | |
28. | जेआरडी टाटा | 1992 | प्रसिद्ध उद्योगपति एवं परोपकारी | |
29. | सत्यजीत रे | 1992 | प्रसिद्ध फिल्मकार | |
30. | गुलजारीलाल नंद | 1997 | राजनेता, देश के कार्यवाहक प्रधानमन्त्री | |
31. | अरुणा आसफ अली | 1997 | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेत्री | |
32. | ए पी जे अब्दुल कलाम | 1997 | महान भारतीय वैज्ञानिक, मिसाइल मैन ऑफ़ इंडिया | |
33. | एमएस सुब्बुलक्ष्मी | 1998 | कर्नाटक शास्त्रीय गायिका | |
34. | चिदंबरम सुब्रमण्यम | 1998 | प्रसिद्ध समाजसेवी, हरित क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका | |
35. | जयप्रकाश नारायण | 1999 | प्रसिद्ध राजनेता, गांधीवादी, जेपी आंदोलन के अगुआ | |
36. | अमर्त्य सेन | 1999 | नोबेल पुरस्कार प्राप्त अर्थशास्त्री | |
37. | गोपीनाथ बोरदोलोई | 1999 | प्रसिद्ध समाजसेवी, असम के पूर्व मुख्यमंत्री | |
38. | रवि शंकर | 1999 | भारत के सर्वाधिक प्रसिद्ध सितार-वादक | |
39. | लता मंगेशकर | 2001 | प्रसिद्ध गायिका, भारत की स्वर-कोकिला | |
40. | बिस्मिल्लाह खान | 2001 | प्रसिद्ध शहनाई वादक | |
41. | भीमसेन जोशी | 2009 | कन्नड़ के प्रसिद्ध गायक | |
42. | सीएनआर राव | 2014 | महान रसायन विज्ञानी | |
43. | सचिन तेंडुलकर | 2014 | प्रसिद्ध क्रिकेटर, क्रिकेट के भगवान् उपनाम से सम्बोधित | |
44. | मदन मोहन मालवीय | 2014 | भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसुधारक | |
45. | अटल बिहारी वाजपेयी | 2015 | लोकप्रिय राजनेता, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री | |
46. | प्रणब मुखर्जी | 2019 | राजनेता, भारत के पूर्व राष्ट्रपति | |
47. | भूपेन हजारिका | 2019 | प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक, गीतकार एवं संगीतकार | |
48. | नानाजी देशमुख | 2019 | सामाजिक कार्यकर्ता, प्रसिद्ध राजनेता |
इस प्रकार से इस आर्टिकल के माध्यम से आपको वर्तमान समय तक सभी भारत-रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची प्रदान की गयी है।
भारत से जुड़ी अन्य जानकारी :-
क्या आप यह जानते है की Nobel Prize किस क्षेत्र में दिया जाता है।
Bharat Ratna Award Winners List (FAQ)
भारत-रत्न पुरस्कार प्रदान करने की शुरुआत वर्ष 1954 में राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गयी थी।
भारत-रत्न पुरस्कार को सर्वप्रथम वर्ष 1954 में संयुक्त रूप से देश के तीन महान विभूतियों को प्रदान किया गया था जिनके नाम निम्न है :- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, डॉ. सी. वी. रमन एवं चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
देश के पूर्व प्रधानमन्त्री लाल-बहादुर शास्त्री को वर्ष 1966 में मरणोपरांत भारत-रत्न प्रदान किया गया।
भारत-रत्न प्राप्त प्रथम वैज्ञानिक प्रसिद्ध भौतिकी विज्ञानी सी वी रमन है जिन्हे वर्ष 1954 में भारत-रत्न दिया गया।
भारत-रत्न प्राप्त सभी व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़े। इसके माध्यम से आप सभी भारत-रत्न प्राप्त सभी व्यक्तियों की सूची प्राप्त कर सकते है।
भारत-रत्न पाने वाले प्रसिद्ध विदेशी नागरिक दक्षिण-अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला है जिन्हे वर्ष 1990 में भारत-रत्न दिया गया।