भूमि जानकारी 2023 : Land Record State Wise, भूलेख, भू नक्शा, जमाबंदी देखे

देश में बढ़ते डिजिटलीकरण के साथ सरकारी व गैर सरकारी कार्यों को और भी आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा नागरिकों को योजनाओं में आवेदन से लकेर बहुत से दस्तावेजों को बनवाने व भूमि से संबंधित जानकारी देखने की सुविधा भी ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करवा दी गई है।

यानी जहाँ पहले नागरिकों को अपनी भूमि की जानकारी जैसे भूलेख, भू-नक्शा, जमाबंदी देखने के लिए तहसील के चक्कर काटने पड़ते थे, अब वह बिना किसी समस्या के ऑनलाइन पोर्टल पर आपनी भूमि का रिकॉर्ड चेक कर सकेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आज हम आपको ऑनलाइन भूमि जानकारी 2023 से संबंधित लाभ, उद्देश्य, विवरण और स्टेट वाइज लैंड रिकॉर्ड देखने की विस्तृत जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं, इसके लिए आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

भूमि जानकारी  : Land Record State Wise, भूलेख, भू नक्शा, जमाबंदी देखे
भूमि जानकारी : Land Record State Wise, भूलेख, भू नक्शा, जमाबंदी देखे

भूमि जानकारी (Land Record) 2023

जैसा की आप सभी जानते ही होंगे की किसी भी भूमि की पहचान या भूमि पर व्यक्ति के मालिकाना हक़ की पुष्ठी के लिए देश के प्रतियेक नागरिक के पास उनके भूमि के दस्तावेज जैसे खसरा, खतौनी नंबर या भूमि का विवरण होना आवश्यक है, जिसका रिकॉर्ड तहसील में पटवारी के माध्यम से देखा जा सकता है।

जिसे अब सरकार द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान कर दी गई है, जहाँ पहले अपनी भूमि के विवरण के लिए लोगों को बार-बार तहसील के चक्कर काटने पड़ते थे वहीँ अब ऑनलाइन सुविधा होने से नागरिक घर बैठे ही अपने मोबाइल के माध्यम से अपनी भूमि के रिकॉर्ड जैसे भूलेख, भू-नक्शा और जमाबंदी की जानकारी आसानी से देख सकेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Land Record 2023 : Details

आर्टिकल भूमि जानकारी
शुरू की गई भारत सरकार द्वारा
साल 2023
भूमि जानकारी देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन
लाभार्थी देश के सभी राज्यों के नागरिक
उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से भूमि की
जानकारी देखने की सुविधा प्रदान करना

भूमि जानकारी का विवरण

  • जमाबंदी – जमाबंदी जिसे भूमि रिकॉर्ड भी कहा जाता है, इसमें जमीन की लोकेशन, मालिक का नाम, उसकी लम्बाई चौड़ाई और लैंड यूज आदि जानकारी दर्ज की गई होती है।
  • खसरा नंबर – खसरा नंबर किसी प्लॉट या सर्वे का नंबर होता है, जो राज्य सरकार द्वारा गाँव में जमीन के एक टुकड़े को दिया जाता है और शहर में जमीन के टुकड़ों को सर्वे नंबर या प्लॉट नंबर दिए जाते हैं।
  • खतौनी नंबर – खतौनी एक प्रकार का अकाउंट नंबर होता है, यह एक क़ानूनी दस्तावेज हैं जिसमे मालिकों की संख्या, कुल क्षेत्र आदि जानकारी दर्ज की गई होती है।
  • खाता/खेवाट नंबर – यह मालिकों के सेट को दिया जाता है, जिनके पास बहुत सी संख्या की भूमि का हिस्सा होता है।

भूमि रिकॉर्ड के लाभ एवं विशेषताएँ

  • भूमि का रिकॉर्ड देखने के लिए अब नागरिकों को राज्यवार ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा सरकार द्वारा प्रदान की गई है।
  • नागरिक अब बिना तहसील जाए घर बैठे ही अपने भूमि का सभी विवरण जैसे भूलेख, भू नक्शा, जमाबंदी आसानी से देख सकेंगे।
  • देश का कोई भी नागरिक राज्यवार अपनी भूमि का विवरण अपने राज्य के राजस्व पोर्टल पर देख सकेंगे।
  • अब नागरिकों अपने घर से भूमि का विवरण प्राप्त कर अपने समय व पैसे की बचत कर सकेंगे।
  • ऑनलाइन भूमि की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध होने से कोई भी व्यक्ति किसी की भी जमीन पर गैर क़ानूनी तरीके से अतिक्रमण नहीं कर सकता।
  • नागरिकों की भूमि का रिकॉर्ड ऑनलाइन माध्यम से कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी।
  • भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होने से भूमि को लेकर होने वाले वाद-विवाद या झगड़ों को सुलझाया जा सकेगा।

आंध्र प्रदेश भूमि भूलेख, भू नक्शा, जमाबंदी देखने की प्रक्रिया

आंध्र प्रदेश भूमि की जानकारी देखने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आवेदक आंध्र प्रदेश लैंड रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। Andhra-pradesh-land-record-official
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको सर्च कैटेगरी जैसे सर्वे नंबर, अकाउंट नंबर, आधार नंबर, ग्रेजुएट का नाम, ऑटोमेशन रिकॉर्ड का चयन करना होगा।
  • इसके बढ़ आपको जिला, जाने, गाँव और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी भरकर अब आपको Click के बटन पर क्लिक कर करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आंध्र प्रदेश भूमि से संबंधित सभी जानकारी खुलकर आ जाएगी।

आसाम भूलेख, भू नक्शा, जमाबंदी जानकारी देखने की प्रक्रिया

आसाम भूमि सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक यहाँ बताई गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आवेदक को आसाम भू-लेख की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। Aasam-land-record-official
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको जमाबंदी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में आपको अपने जिला, सर्किल और गाँव का चयन करके दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • जानकारी भरने के बाद आपको जमाबंदी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर भूमि से संबंधी सभी जानकारी खुलकर आ जाएगी।

बिहार भूलेख, भू नक्शा, जमाबंदी जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। Bihar-land-record-official
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको बिहार का नक्शा दिखाई देगा।
  • यहाँ आपको अपने अनुसार अंचल (Zone) का चयन करना होगा।
  • इसके बाद अंचल के अंदर की सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • यहाँ आपको अपने मौजा का चयन करना होगा।
  • अब पूछी गई सभी जानकारी भरकर आपको खाता खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपका नाम, खाता नंबर, खसरा नंबर आ जाएगा यहाँ आपको अधिकार अभिलेख में देखें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके खाते से संबंधित सभी जानकारी खुलकर आ जाएगी, जिसका आप प्रिंटआउट निकालकर रख सकते हैं।

छत्तीसगढ़ भूमि संबंधित जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। Chhattisgarh-land-record-official
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज में आपको आवेदन के लिंक पर क्लिक करके आपको डिजिटल हस्ताक्षर कृत बी-1/पी-II आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज में आपको ग्राम चुने या ग्राम क्रमांक दें में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • यहाँ आप पूछी गई जानकारी भरकर खसरावार या नाम वर में से किसी एक का चयन करके उस संख्या को दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको खसरा खतौनी रिपोर्ट डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, पता, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करके रिपोर्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जानकारी भरने के बाद आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई देगा।
  • अब आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर भूमि से संबंधी सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

गोवा भूमि संबंधित जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक गोवा भू-अभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। goa-land-record-official
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर गाँव का लैंड रिकॉर्ड देखने के लिए आपको फॉर्म I & XIV के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आप शहर का लैंड रिकॉर्ड देखना चाहते हैं तो आपको फॉर्म D के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको शहर, ताल्लुका, विलेज, सर्वे नंबर, PT सीट नंबर, चलता नंबर आदि दर्ज करके व्यू डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर भूलेख, भू नक्शा, जमाबंदी संबंधित सभी जानकारी खुलकर आ जाएगी।

गुजरात भूमि संबंधित जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • आवेदक सबसे पहले राजस्व विभाग गुजरात सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। Gujarat-land-record-official
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर यदि आप गाँव के एरिया का लैंड रिकॉर्ड देखना चाहते हैं तो आपको View land record rural के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आप शहरी रिकॉर्ड देखना चाहते हैं तो आपको View land record urban के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Search कैटगोरी का चयन करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर अगले पेज में अपने जिला, सर्वे नंबर, वार्ड नंबर, शीट ननंबर आदि जानकारी भरकर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Get Details के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद भूमि से संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

हरियाणा भूमि संबंधित जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • आवेदक सबसे पहले हरियाणा लैंड रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। haryana-land-record-official
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको जमाबंदी नकल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको सर्च कैटेगरी में ओनर नेम, खेवात, खसरा नंबर, डेट ऑफ़ म्यूटेशन में किसी एक का चयन करना होगा।
  • जिसके बाद आपको पूछी गई जानकारी जैसे आपका जिला, तहसील, विलेज, जमाबंदी ईयर आदि दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी भरकर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर भूमि से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।

हिमाचल प्रदेश भूलेख, भू नक्शा, जमाबंदी जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • आवेदक सबसे पहले हरियाणा लैंड रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। Himachal-pradesh-land-record-official
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको अपना जिला, तहसील, गाँव तथा जमाबंदी, वर्ष का चयन करना होगा।
  • अब आपको दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके Ok के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ओके पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर भूमि से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।

झारखंड भूमि से संबंधित जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • आवेदक सबसे पहले झारखंड लैंड रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। Jharkhand-land-record-official
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको अपना खाता के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज आ जाएगा, यहाँ आपको अपने जिला का चयन करना होगा।
  • जिले का चयन करने के बाद आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा।
  • अब नए पेज में आपको अपने जिला, अंचल, हल्का, किस्म जमीन की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर भूमि से संबंधित सभी जानकारी खुलकर आ जाएगी।

कर्नाटक भूमि संबंधित जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको कर्नाकट लैंड रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। Karnataka-land-record-official
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको View RTC & MR के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज पर आपको जिला, ताल्लुक, होबली, विलेज, सर्वे नंबर आदि जानकारी भरनी होगी।
  • अब साडी जानकरी भरकर आपको फेच डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद भूमि से संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

मध्य प्रदेश भूमि संबंधित जानकारी ऐसे देखें

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक पोर्टल बनाया गया है। जिसकी मदद से राज्य का कोई भी व्यक्ति नाम से खसरा खतौनी देख सकता है।

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। Madhya-pradesh-land-record
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको नक्शा दिखाई देगा।
  • अब आपको नक़्शे में अपने जिला का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने तहसील का चयन करके गाँव का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपनी भू स्वामी, खाता संख्या या फिर खसरा नंबर में से किसी एक नंबर का चयन करके जानकारी दर्ज करना होगा।
  • जानकारी भरने के बाद आपको विवरण देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर भूमि संबंधित सभी जानकारी खुलकर आ जाएगी।

महारष्ट्र भूमि संबंधित जानकारी ऐसे देखें

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र शासन महसूल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। Maharastra-land-record-official
  • अब होम पेज पर आपको अपने रीजन का चयन करना होगा।
  • रीजन का चयन करके आपको Go के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज में आपको 7/12 या 8A का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपने जिला, तहसील, गाँव आदि से संबंधित जानकारी दर्ज करके खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर भूमि संबंधित सभी जानकारी खुलकर आ जाएगी।

पंजाब भूलेख, भू नक्शा, जमाबंदी जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको पंजाब लैंड रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। Punjab-land-record
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको जमाबंदी पीरियड, जिले, तहसील, गाँव और साल का चयन करना होगा।
  • अब आपको सेट रीजन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको सर्च कैटेगरी का चयन करना होगा, जो कुछ इस प्रकार है।
  • ऑनर नेम वाइज, खेवत नंबर वाइज, खसरा नंबर वाइज, खतौनी नंबर वाइज में किसी एक का चयन कर संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको View Report के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर सभी जानकारी खुलकर आ जाएगी।

उत्तराखंड भूमि संबंधित विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तराखंड लैंड रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। Uttarakhand-land-record-official
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको Public ROR के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज में आपको अपने जनपद, तहसील और ग्राम का चयन करना होगा।
  • अब आपको खसरा संख्या दर्ज करके व्यू के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर भूमि संबंधित विवरण खुलकर आ जाएगा।

वेस्ट बंगाल भूमि संबंधित विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको वेस्ट बंगाल लैंड रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। west-bengal-land-record-official
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको Know Your Property के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में आपको अपने जिला, ब्लॉक और मौजा का चयन करना होगा।
  • अब आपको सर्च कैटेगरी का चयन करके सभी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके आपको व्यू के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपके भूमि का विवरण खुलकर आ जाएगा।

दिल्ली भूमि संबंधित जानकारी ऐसे देखें

  • सबसे पहले आपको दिल्ली लैंड रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। Delhi-land-record-official
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको जमाबंदी विवरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सूची खुलकर आ जाएगी, जिसमे आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • जिला के चयन हेतु आप उसके आगे दिए गए व्यू रिकॉर्ड के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपने जिले, सब डिवीज़न, खाता टाइप, गाँव का चयन करके सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर भूमि संबंधित विवरण खुलकर आ जाएगा।

Land Record 2023 State Wise Link

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के नाम लिंक्स
आंध्र प्रदेश यहाँ क्लिक करें
अरुणाचल प्रदेश यहाँ क्लिक करें
आसाम यहाँ क्लिक करें
बिहार यहाँ क्लिक करें
छत्तीसगढ़ यहाँ क्लिक करें
गोवा यहाँ क्लिक करें
गुजरात यहाँ क्लिक करें
हरियाणा यहाँ क्लिक करें
हिमाचल प्रदेश यहाँ क्लिक करें
झारखंड यहाँ क्लिक करें
कर्नाटक यहाँ क्लिक करें
केरला यहाँ क्लिक करें
मध्य प्रदेश यहाँ क्लिक करें
महाराष्ट्र यहाँ क्लिक करें
मणिपुर यहाँ क्लिक करें
मेघालय यहाँ क्लिक करें
नागालैंड यहाँ क्लिक करें
ओडिशा यहाँ क्लिक करें
पंजाब यहाँ क्लिक करें
राजस्थानयहाँ क्लिक करें
सिक्किम यहाँ क्लिक करें
तमिल नाडु यहाँ क्लिक करें
तेलंगाना यहाँ क्लिक करें
त्रिपुरा यहाँ क्लिक करें
उत्तराखंड यहाँ क्लिक करें
उत्तर प्रदेश यहाँ क्लिक करें
वेस्ट बंगाल यहाँ क्लिक करें
दिल्ली यहाँ क्लिक करें
जम्मू एंड कश्मीर यहाँ क्लिक करें
लक्षद्वीप यहाँ क्लिक करें
चंडीगढ़ यहाँ क्लिक करें

भूमि जानकारी 2023 से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और इसकी आवेदन प्रक्रिया के आरम्भ होने की जानकारी भी जल्द ही आपको प्रदान करवा देंगे, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या योजना से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Comment