Ladli Scheme: सरकार देती है 1 लाख रुपये सभी बच्चियों को, जानें क्या करना होगा

सरकार द्वारा देश में बेटियों को सशक्त बनाने कई योजनाओ का संचालन किया जा रहा है जिसके माध्यम से ना सिर्फ लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहन दिया जा रहा है बल्कि उन्हें पढ़ाई से लेकर शादी तक के खर्चो के लिए भी आर्थिक सहायता दी जा रही है। लड़कियों को आर्थिक प्रोत्साहन देने और उनकी पढ़ाई को सुचारु रूप से चलाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा भी एक ऐसी ही योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना का नाम है लाड़ली योजना (Ladli Scheme) लाड़ली स्कीम के तहत दिल्ली सरकार द्वारा लड़की के जन्म के समय माता-पिता को 11,000 रुपए की सहायता दी जाती है साथ ही लड़की की 12वीं तक की पढ़ाई के लिए भी 1 लाख रुपए तक की मदद दी जाती है। यह सहायता लड़की के नाम से खुलवाए गए बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है।

Article Contents

बेटियों को मिलेगी 1 लाख तक की आर्थिक सहायता

लाड़ली योजना की शुरुआत दिल्ली सरकार द्वारा 1 जनवरी 2008 को की गयी थी। इस योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और लड़कियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त इस योजना से लड़कियों को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, उनके खिलाफ होने वाले भेदभाव को रोकना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्शाहित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

लाड़ली योजना (Ladli Scheme) के अंतर्गत 3 साल से दिल्ली में निवास कर रही नागरिको को कन्या शिशु के जन्म होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अगर लड़की का जन्म अस्पताल में हुआ है तो इस स्थिति में 11,000 रुपए जबकि घर में जन्म होने की स्थिति में 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा 12वीं तक की शिक्षा के लिए भी लड़की को सहायता प्रदान की जाती है।

इन योग्यताओं को करना होगा पूरा

लाड़ली योजना का लाभ लेने के लिए माता-पिता को दिल्ली का निवासी होना जरुरी है जो कम से कम 3 वर्षों से दिल्ली में निवास कर रहे हो। साथ ही उन्हें लड़की का जन्म प्रमाण-पत्र दिखाना भी जरुरी होगा। इसके अतिरिक्त परिवार की सालाना इनकम 1 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। लड़की के स्कूल जाने की स्थिति में स्कूल दिल्ली सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए इसके अतिरिक्त एक परिवार की 2 से ज्यादा लड़कियों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।

योजना का लाभ लेने के लिए लड़की के नाम खुलवाए गए अकाउंट में धनराशि ट्रांसफर की जाएगी जो की विभिन चरणों में लड़की के अकाउंट में भेजी जाएगी। इसके तहत लड़की के अकाउंट में 1, 6, 9, 10 और 12वीं क्लास में एडमिशन लेने पर योजना की धनराशि ट्रांसफर की जाती है।

ये है जरुरी दस्तावेज

लाड़ली योजना का लाभ लेने के लिए निवास प्रमाण पत्र, लड़की का बर्थ सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट, बच्ची और माता-पिता का आधार कार्ड और बच्ची का माँ-बाप के साथ ग्रुप फोटो होना अनिवार्य है। इस योजना में लड़की के नाम से अकाउंट खोला जायेगा जिसमे जमा धनराशि को लड़की के 18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर 10 वीं पास करने या 12वीं में एडमिशन लेने पर ही निकाला जा सकता है।

Ladli Scheme, ऐसे करे आवेदन

Ladli Scheme में आवेदन करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, महिला और बाल कल्याण मंत्रालय, मान्यताप्राप्त स्कूलों से फॉर्म लेकर इसे भर दे और सम्बंधित दस्तावेज संलग्न करके इसे जिला कार्यालय और अन्य सम्बंधित विभागों में जमा कर दे।

Leave a Comment

Join Telegram