KVP Interest Rate Change: सरकार द्वारा किसानों के लिए कई योजनाए शुरू की जाती है। ऐसी ही एक योजना सरकार ने किसानो के लिए शुरू की है। यह स्कीम पोस्ट ऑफिस के अंतर्गत आती है। जिसमे किसान पोस्ट ऑफिस में निवेश कर सकते हैं। इसके अंतर्गत निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न प्राप्त होता है। निवेश करने के लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीमों को काफी पसंद किया जा रहा है। क्योंकि इसमें कम राशि पर निवेश करने में आपको डबल रिटर्न प्राप्त होता है। आज हम आपको किसान विकास पत्र स्कीम के बारे में जानकारी देंगे। यदि आप भी इसका लाभ लेना चाहते हैं और इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Article Contents
क्या है किसान विकास पत्र
किसान विकास पत्र स्कीम पोस्ट ऑफिस द्वारा शुरू की गयी है। इसके अंतर्गत निवेश करने पर एक समय बाद आपको निवेश की हुई राशि के दो गुनी ज्यादा की धनराशि प्राप्त हो जाती है। इसके अंतर्गत आप एक हजार रूपये से भी निवेश कर सकते हैं। और 124 महीनों के बाद आपको यह राशि दो गुनी कीमत पर प्राप्त होगी। अर्थात इस स्कीम में निवेश करने की मैच्युरिटी 10 साल और 4 महीने की होती है। इसके साथ साथ पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम काफी सरक्षित और लाभदायक है। जिसमे आप बिना किसी रिस्क के निवेश कर सकते हैं।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
जानें क्या हैं नई ब्याज दरें
इस योजना में निवेश करते समय ही इसमें ब्याज दरें भी तय की जाती है। किसान विकास पत्र योजना की ब्याज दर संघीय वित्त मंत्रालय द्वारा तिमाही आधार पर तय की जाती है। वर्तमान समय में इस योजना की ब्याज दर 6.9% पर है। आपकी ब्याज दर 6.9% में ही तय समय तक आपको पैसे ज्यादा रिटर्न में मिलते हैं।
निवेश की धनराशि होगी डबल
दोस्तों जैसे कि हमने आपको बताया कि इस योजना के अंतर्गत निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न प्राप्त होता है। जी हाँ, इसके अंतर्गत निवेश करने पर आपको एक निश्चित समय अवधि के बाद आपको आपकी इन्वेस्ट की हुई राशि के दो गुने कीमत प्राप्त होती है। आपको बता दें कि यह निश्चित समय अवधि 10 साल 4 महीने की होती है।
क्यों है ये स्कीम अन्य स्कीमों से भिन्न
आईये आपको इस स्कीम की कुछ ऐसी खास नबाटें बताते हैं जिससे यह स्कीम अन्य स्कीमों से भिन्न होती है।
- इस योजना में आप छोटी सी राशि से भी निवेश कर सकते हैं।
- इसमें आप न्यूनतम एक हजार रूपये की धनराशि से भी निवेश कर सकते हैं।
- इसमें अधिकतम निवेश करने के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं की गयी है।
- किसान विकास पत्र के अंतर्गत आप बिना किसी रिस्क के निवेश कर सकते हैं।
- इसमें निवेश करने पर आपको एक निश्चित समय अवधि के बाद आपकी निवेश राशि आपको डबल हो कर प्राप्त होती है।
- इसके अंतर्गत केवल 124 महीनों की मैच्युरिटी होती है।
- इस स्कीम के अंतर्गत न केवल किसान बल्कि अन्य भारतीय नागरिक भी निवेश कर सकते हैं।
- इसके अंतर्गत आप सिंगल खाते ही नहीं बल्कि जॉइंट खाते भी खोल सकते हैं।
- किसान विकास पत्र के अंतर्गत आप 18 वर्ष के बाद आसानी से अपना खाता खोल सकते हैं।