कुंदरू के फायदे और नुकसान | Kundru Ke Fayde aur nuksan

कुंदरू एक मौसमी बेल वाली सब्जी होती है। जो की दिखने में परवल के जैसी होती है। ये अक्सर झाड़ियों और घास में खुद से भी उग जाती है। कुंदरू का वैज्ञानिक नाम कोकसीनिया कार्डिफोलिया है। ये हरे रंग की होती हैं लेकिन पकने पर इनका रंग लाल हो जाता है। कुंदरू में मिनिरल्स, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। कुंदरू के सेवन से हमारे शरीर को कई फायदे तो मिलते ही हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। आज आपको कुंदरू के फायदे और नुकसान इस लेख में बताएँगे।

तोरई के फायदे और नुकसान

कुंदरू के फायदे और नुकसान | Kundru Khane Ke Fayde aur nuksan
कुंदरू के फायदे और नुकसान | Kundru Ke Fayde aur nuksan

कुंदरू के फायदे | Kundru Ke Fayde

  • मेटाबोलिज्म के लिए लाभदायक – कुंदरू में थायमिन पाया जाता है। जो की काबोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदलने का काम करता है। ये एनर्जी का सोर्स होता है। कुंदरू में पाया जाने वाला थायमिन हमारे शरीर में पाई जाने वाली लाल रक्त कोशिकाओं निर्माण करने में सहायक होता है। मेटाबोलिज्म को स्वस्थ बनाये रखने के लिए हमारे शरीर को आवश्यक मात्रा में विटामिनB1 और थायमिन चाहिए होता है। अतः आप अपने चयापचय को स्वस्थ रखने के लिए कुंदरू का सेवन कर सकते हैं।
  • शुगर में लाभकारी – शुगर के रोगियों को कुंदरू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ये हमारे शरीर में बढे हुए ब्लड शुगर लेवल को कम करने में सहायक होता है। जिन लोगों का शुगर लेवल कंट्रोल में होता है उन लोगों को इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
  • वजन घटाने में सहायक – जो लोग अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं। वो लोग अपने आहार में कुंदरू को सम्मिलित कर सकते हैं। कुंदरू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो की भूख कम करने में मदद करता है और वसा को कम करने का काम करता है।
  • हड्डियों को मजबूत करे – कुंदरू में कैल्शियम तत्व पाए जाते हैं जो की हमारी हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होते हैं। आप हड्डियों की मजबूती के लिए कुंदरू का सेवन कर सकते हैं। कुंदरू में पोटैशियम की अधिकता होती है। जो की हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।

गिलोय जूस के उपयोग, फायदे और नुकसान

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

कुंदरू के सेवन के नुकसान | Kundru Ke Nuksan

  • जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है। उन लोगों के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि ये शुगर लेवल को कम करता है।
  • जो महिलायें गर्भवती होती हैं या फिर जो महिलायें बच्चे को स्तनपान करवाती हैं। उन महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अगर आपकी किसी भी प्रकार की सर्जरी होने वाली हो तो आप एक माह पहले ही इसका सेवन करना बंद कर दें। क्योकि इसके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर लेवल घट सकता है।

चीकू खाने के फायदे और नुकसान

Kundru Ke Fayde aur nuksan FAQ’s

कुंदरू का सेवन करने के क्या फायदे होते हैं ?

कुंदरू सर्दियों के मौसम का फल है यह हमारे पाचन तंत्र को स्वच्छ रखने में मदद करता है, यह पेट दर्द, ऐंठन, गैस, दस्त जैसी समस्याओं से आराम दिलाता है। इसमें कैल्सियम मौजूद होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है और इसमें पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो हमारे ह्रदय को स्वस्थ रखने में सहायक है।

कुंदरू का सेवन करने के नुकसान क्या हैं ?

फायदों के साथ कुंदरू के कुछ नुकसान भी होते हैं:- लो ब्लड शुगर लेवल के मरीजों को उसका सेवन नहीं करता चाहिए क्योंकि यह ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है। गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाएं भी इसके सेवन से बचें।

कुंदरू में क्या पोषक तत्व पाए जाते हैं ?

कुंदरू एक मौसमी फल है इसमें मिनिरल्स, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

कुंदरू का वैज्ञानिक नाम क्या है ?

कुंदरू का वैज्ञानिक नाम कोकसीनिया कार्डिफोलिया है।

Leave a Comment

Join Telegram