आज के समय में खान पान और असंतुलित दिनचर्या के चलते आजकल बहुत से लोगों में Kidney Stone से जुडी समस्या देखने को मिल रही है। जैसे की आजकल रसोई में मिलने वाली अधिकतर चीज़ों में मिलावट होना भी आम बात ही है। ऐसे में किडनी में स्टोन यदि कम हैं तो वो यूरिन के माध्यम से बाहर आ जाते हैं लेकिन अगर ये ज्यादा हो जाए तो इससे होने वाले असहनीय दर्द को झेलना काफी मुश्किल होता है। आज इस लेख में हम आप को किडनी में होने वाले स्टोन से बचने के उपायों के बारे में ही बताएंगे। इन घरेलु उपायों को अपना कर आप किडनी स्टोन की समस्या से बच सकते हैं।
आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं? आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलु उपाय
खजूर खाने के फायदे – Khajur Khane Ke Fayde
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
कैसे बनते हैं Kidney Stone?
किडनी में अनेक प्रकार के रसायनिक तत्व मौजूद होते हैं। जैसे की – फॉस्फोरस, कैल्शियम, यूरिक एसिड और ऑक्सीलिक एसिड आदि । जो पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से यूरिन के जरिये बाहर आ जाते हैं। लेकिन यदि ये तत्व शरीर से बाहर नहीं आ पाते तो ऐसे में आगे चलकर व्यक्ति को पथरी की शिकायत हो सकती है। इस के अतिरिक्त अधिक मात्रा में विटामिन डी के सेवन से, शरीर में लवणों के असंतुलन से, डीहाइड्रेशन से और अनियमित डाइट की वजह से भी ये समस्या हो सकती है। इसकी वजह से पेशाब की नली में रुकावट होती है जिससे व्यक्ति असहनीय दर्द झेलता है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक हो जाता है। हालाँकि आप इसे कुछ घरेलु उपायों के माध्यम से भी कुछ हद तक आराम पा सकते हैं। यदि समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है तो आप को इन उपायों से भी लाभ हो सकता है।
किडनी में स्टोन होने के लक्षण
यहाँ हम उन लक्षणों को बता रहे हैं जिनसे आप इस बात को जान सकते हैं की किडनी में स्टोन की समस्या हो सकती है। आइये जानते हैं क्या हैं वो लक्षण –
- पेट में हर वक्त दर्द बने रहना।
- शौच के दौरान दर्द महसूस करना।
- बार बार यूरिन डिस्चार्ज करना।
- बहुत अधिक मात्रा में पसीना आना।
- उल्टियां होना इस के लक्षण हैं।
किडनी स्टोन से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
किडनी स्टोन से बचने के लिए आप को यहाँ कुछ घरेलु उपायों के बारे में बता रहे हैं। आप इन्हे अपनाकर खुद को इस बीमारी के दर्द से बचा सकते हैं –
- पत्थरचट्टा का सेवन : आप की जानकरी के लिए बता दें की पत्थर चट्टा एक पौधे का नाम है। आप इस के एक पत्ते में कुछ दाने मिश्री लेकर पीस लें। फिर इस का सेवन दिन में दो से तीन बार करें , जिससे आप को किडनी में स्टोन से जल्द छुटकारा मिल जाएगा। यदि आप चाहें तो रोज सुबह इस के 5-6 पत्ते चबा सकते हैं। ये उपाय बहुत की कारगर माना जाता है।
- कुर्थी की दाल : कुर्थी की दाल को धोकर रात भर पानी में भिगों दें। इस के बाद सुबह इसकी दाल बना दें साथ में उसी पानी का इस्तेमाल करें जिसमें आप ने दाल भिगोई थी।
- अनार का जूस : Kidney Stone Se Bachne Ke Liye आप को रोज अनार का जूस पीना चाहिए या प्रतिदिन एक अनार को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। अनार का जूस और बीज एक तरह से एस्ट्रिजेंट का काम करते हैं जो आप के शरीर से अनावश्यक तत्वों को निकाल बाहर करता है।
- कच्चे प्याज का सेवन : जैसा की आप जानते होंगे की किडनी में स्टोन की समस्या वाले व्यक्तियों को अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कच्चा प्याज खाना बहुत ही लाभकारी होगा। ये आप के शरीर में पानी की कमी को पूरा करेगा क्यूंकि कच्चे प्याज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है।
- व्हीट ग्रास : सबसे पहले आप को व्हीट ग्रास को उबालकर उसे ठंडा करना होगा। इस में यदि आप नीम्बू की कुछ बूंदे मिला लें तो ये काफी लाभदायक होगा।
- अनानास , गाजर का रस : अनानास में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है।जिससे किडनी में सभी टॉक्सिन्स और अनावश्यक तत्वों की सफाई हो जाती है। ऐसा ही गाजर का जूस भी बहुत फायदेमंद है, गाजर में हाई फाइबर, और विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है जो आप के किडनी के लिए बेहद लाभकारी होती है।
- मिश्री , इलाइची और खरबूजे के बीज : बड़ी इलाइची के बीजों का पाउडर बनाये और एक छोटा चम्मच पाउडर एक गिलास पानी में मिलाएं। अब इसमें 1 छोटा चम्मच मिश्री और कुछ खरबूजे के बीज डालकर रातभर भिगो दें। सुबह इन सभी चीजों को अच्छे से चबाकर खा लें और सारा पानी पी लें।
- सेब का सिरका : यदि 2 छोटे चम्मच सेब का सिरका आप गरम पानी में लेते हैं तो आप को इस से लाभ होगा। बता दें की सेब के सिरके में सिट्रिक एसिड होता है जो स्टोन को काटने का का करता है।
- नीम्बू का रस और जैतून का तेल : एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ें और थोड़ा सा जैतून का तेल डालें। अब इसे मिलाकर पिएं।जल्द ही आप को राहत मिलेगी।
- छुवारे का सेवन : यदि आप रोज रात को सोने से पहले 5 से 6 छुआरों को काटकर एक गिलास दूध में उबालें। और इसका एक हफ्ते तक लगातार सेवन करें तो आप को बहुत जल्दी ही लाभ दिखेगा।
- आप राजमा का सेवन करके भी इस बीमारी से राहत पा सकते हैं।
पथरी को जड़ से खत्म कैसे करें?पत्थरचट्टा के सेवन से आप पथरी को जड़ से खत्म कर सकते हैं, पत्थरचट्टा पथरी में काफी कारगर होता है।
क्या किडनी की पथरी अपने आप निकल जाती है?जी हाँ अगर पथरी का साइज 5-6 मिलीमीटर है तो यह अपने आप भी निकल सकती है।
पथरी होने का मुख्य कारण क्या है?पथरी होने के पीछे कई सारे कारण हैं जैसे बीमारियों, दवाओं, गलत आहार की आदत से भी पथरी हो सकती है।
किडनी स्टोन को रोकने के लिए क्या खाएं?किडनी स्टोन से बचने के लिए सोडियम वाली चीजों का सेवन कम करें और एनिमल प्रोटीन का सेवन करने से बचें साथ ही कैल्शियम का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।
- किडनी खराब होने पर कहाँ दर्द होता है?
किडनी ख़राब होने पर सीने में दर्द की शिकायत रहती है, साथ ही पीठ पर भी दर्द होगा।
पथरी में क्या परहेज करना चाहिए?पथरी होने पर हल्का भोजन करें और मांस-मछली जैसे भारी डाइट से बचें, फलों में स्ट्रॉबेरी और बेर, अंजीर और किशमिश, ड्राई फ्रूट्स का सेवन न करें। दूध और दूध से बने किसी भी चीज को खाने से भी बचें।