कपूर तो आपने देखा ही होगा हमारे घरों में अक्सर पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है, कपूर को हम अपने घरों में जलाते भी हैं जिससे घर में पाए जाने वाले किट-पतंग और कीटाणु भी दूर होते हैं। कपूर में एंटी-फंगल और एंटी-बायोटिक गुण पाये जाते हैं। ये सभी गुण हमारी त्वचा के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इसका प्रयोग आप अपने सौंदर्य प्रसाधनों के साथ भी कर सकते हैं। कपूर हमारे बालों से लेकर हमारी त्वचा तक सभी के लिए लाभदायक होता है। बालों की समस्या हो या त्वचा की कपूर हर समस्या में लाभदायक होता है। कपूर से मिलने वाले लाभ/फायदों के बारे में हम आज इस लेख में जानेंगे। आइए जानते हैं कपूर के तेल के फायदे के बारे में।
जैतून तेल के जादुई फायदे और उपयोग
कपूर के तेल के फायदे (benefits of camphor oil)
- चेहरे के दाग-धब्बों के लिए लाभकारी – कपूर तेल उन लोगों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है, जिनके मुँह पर किसी प्रकार के दाग या धब्बे हों। कपूर के तेल के नियमित इस्तेमाल से ये सभी दाग धब्बे दूर हो जाते हैं। इसके लिए आप नारियल तेल में कपूर को कूट कर मिला कर रख दें। और जब जब भी समय हो इसका उपयोग आप कर सकते हैं।
- डैंड्रफ और जूँ को खत्म करे – हमारे बालों में कई कारणों से रुसी हो जाती है। जिसके कारण हमारे बाल झड़ने लगते हैं। और डैंड्रफ के कारण खुजली भी अधिक होती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप कपूर तेल का नियमित रूप से प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही कपूर तेल का इस्तेमाल करने से बालों में जूँ होने का भय भी नहीं होता। यदि किसी के बालों में हो तो कपूर तेल का इस्तेमाल करें।
- फटी ऐड़ियों की समस्या को करे दूर – कुछ लोगों की ऐड़ियाँ हर मौसम में फटी हुई होती हैं। और कुछ लोगों को मौसम बदलने पर ये समस्या शुरू हो जाती है। ऐसी फ़टी ऐड़ियाँ किसी को भी पसंद नहीं होती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आप रोज अपने पैरों को साफ कर के इनमे कपूर का तेल लगाया करें, या फिर आप गर्म पानी में पैरों में कपूर तेल लगा कर किसी बर्तन में पानी भरकर इसमें पेअर डुबो कर बैठ जायें।
- मुँहासे और पिम्पल की समस्या को दूर करने में सहायक – अगर आपके चेहरे पर भी फुंसी और मुँहासे होते हैं, तो आप कपूर तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिन लोगों की त्वचा ज्यादा ऑयली होती है, उनको ये समस्या ज्यादा होती है। कपूर तेल लगाने से हमारे चेहरे के रोम छिद्र खुल जाते हैं। जिससे की ये मुँहासे, कील और पिम्पल्स की समस्या से आप छुटकारा पा सकते हैं।
चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Kapoor Ke Tel Fayde FAQ’s
अगर आपके चेहरे पर कील मुंहांसे है तो आप कपूर और नारियल के तेल को मिलाकर नियमित रूप में लगा सकते हैं यह एंटी बैक्टीरियल है और इस से चेहरा साफ़ होता है।
कपूर बालों के हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करता है, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ता है, यह बालों को मुलायम करता है तथा बालों की ग्रोथ भी बढ़ाता है और बालों को टूटने व झड़ने से बचाता है।
बालों पर कपूर का तेल लगाने के लिए आप इसे नारियल के तेल के साथ मिक्स करें और सर धोने से पहले इसे अपने बालों पर लगाएं उसके बाद कुछ घंटे रखकर ठन्डे पानी से धो लें। इस से बालों में हो रही सभी समस्याएं ख़त्म हो जाएगी।
कपूर के तेल के फायदे निम्न हैं :- फटी ऐड़ियों की समस्या को करे दूर करता है, चेहरे के दाग-धब्बों के लिए लाभकारी, डैंड्रफ और जूँ को खत्म करता है, मुँहासे और पिम्पल की समस्या को दूर करने में सहायक आदि।