नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने तक का सफ़र | Narendra modi facts in hindi

नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री तक का सफ़र:- वर्तमान समय के सबसे प्रसिद्ध राजनेताओं की बात की जाए तो हमारे देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी का नाम दुनिया के अग्रणी नेताओं में शुमार किया जाता है। देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी प्रधानमन्त्री मोदी की लोकप्रियता का जलवा देखने को मिलता है यही कारण है की गैर-कांग्रेसी सरकारों में वे अकेले ऐसे प्रधानमन्त्री है जिन्हें देश ने 2 बार बहुमत से प्रधानमन्त्री बनाया है। बचपन के दिनों में वड़नगर स्टेशन पर चाय बेचने से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुँचने की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की कहानी वास्तव में करोड़ो लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Heeraben Modi Biography | हीराबेन मोदी का जीवन परिचय

नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री तक का सफ़र
नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री तक का सफ़र

ऐसे में आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको गरीब परिवार में जन्म लेकर भी, अपने परिश्रम के बल पर नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने तक का सफ़र (Narendra modi facts in hindi) के बारे में बताने वाले है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप प्रधानमंत्री मोदी के राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन से सम्बंधित सभी पहलुओं से भी परिचित हो सकेंगे।

Article Contents

नरेन्द्र मोदी का संक्षिप्त परिचय

यहाँ आपको प्रधानमन्त्री मोदी का संक्षिप्त जीवन परिचय प्रदान किया जा रहा है :-

नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी
वर्तमान स्थिति भारत के प्रधानमन्त्री
जन्म तिथि 17 सितंबर, 1950
जन्म स्थानवडनगर, बॉम्बे स्टेट (वर्तमान में गुजरात राज्य), भारत
गृहनगरवडनगर, गुजरात, भारत
पेशाराजनेता
शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं स्नाकोत्तर (राजनीति विज्ञान)
वैवाहिक स्थितिविवाहित
राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी
अन्य नाम नमो
देश के प्रधानमन्त्री का क्रम 14वें प्रधानमन्त्री

इस प्रकार से यहाँ आपको प्रधानमन्त्री मोदी के जीवनवृत्त का संक्षिप्त परिचय प्रदान किया गया है।

PM Modi का प्रारंभिक जीवन

नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात राज्य के मेहसाणा जिले में स्थिति एक छोटे से शहर वडनगर में हुआ था। एक निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रधानमंत्री मोदी के पिता स्वर्गीय श्री दामोदर दास मूलचंद मोदी रेलवे स्टेशन और बस टर्मिनल पर चाय बेचते थे। इनकी माता हीरा बेन धार्मिक प्रवृति की महिला है और वर्तमान में भी मोदीजी के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत रही है। स्वर्गीय श्री दामोदर दास मूलचंद मोदी जी की 6 संतानो में मोदी जी तीसरी नंबर की संतान है। अपने पिताजी की सहायता के लिए प्रधानमन्त्री मोदी ने भी बचपन में वड़नगर स्टेशन पर चाय बेची है जिसका जिक्र वे अकसर अपने संवादों में करते रहे है।

नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री तक का सफ़र

नरेन्द्र मोदी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वड़नगर के स्थानीय स्कूल से ही शुरू की थी जहाँ उन्होंने वर्ष 1967 तक हायर-सेकंडरी की शिक्षा को भी पूर्ण कर लिया था। वर्ष 1968 में जब मोदीजी मात्र 18 वर्ष के थे तभी उनका विवाह जशोदा बेन से हो गया। हालांकि मोदीजी और जशोदा बेन कभी भी साथ में नहीं रहे है। जशोदा बेन वर्तमान में गुजरात शिक्षा विभाग से रिटायर शिक्षिक है। अपनी प्रारंभिक शिक्षा के पश्चात मोदीजी देश के विविध कोनों में भ्रमण करते रहे।

नरेन्द्र मोदी के जीवन के मध्य के वर्ष

वर्ष 1967 में अपनी हायर-सेकंडरी शिक्षा पूरी करने एवं इसके बाद विवाह होने के पश्चात मोदीजी ने अपने घर को त्याग दिया। हालांकि इसके पश्चात के कुछ वर्षो तक वह कहाँ रहे इस बारे में निश्चित रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता है। परन्तु कई अवसरों पर प्रधानमन्त्री मोदी ने स्वीकार किया है की अपने मध्य के वर्षो के दौरान वे हिमालय के आध्यात्मिक स्थलों का भ्रमण कर रहे थे। इसके अतिरिक्त इन वर्षो के दौरान उन्होंने भारत के विभिन भागों का भ्रमण करके भारत की संस्कृति को भी नजदीक से जाना था। अपने भारत भ्रमण के अनुभवों के पश्चात वे पुनः गुजरात लौटे परन्तु यहाँ उन्होंने गृहस्थ जीवन जीने के बजाय समाज सेवा का मार्ग चुना। वर्ष 1978 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी एवं गुजरात विश्वविद्यालय से अपनी उच्च-शिक्षा पूरी की। साथ ही वे राजनीति में भी सक्रिय हो गए।

लियोनेल मेसी का जीवन परिचय | Lionel Messi Biography in Hindi

प्रधानमंत्री मोदी का राजनैतिक जीवन

बचपन से ही नेतृत्व क्षमता के गुणों से युक्त प्रधानमन्त्री ने अपनी उच्च-शिक्षा पूरी करने के पश्चात बीजेपी की छात्र संघ इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को ज्वाइन किया। साथ ही 1972 से आरएसएस के प्रचारक के रूप में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभायी। आपातकाल के दौरान वे संघ के प्रमुख प्रचारक के रूप में उभरे एवं विभिन गतिविधियों को अंजाम दिया। इसके पश्चात वर्ष 1987 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया। इस दौरान बीजेपी में विभिन पदों पर कार्य करते हुए वे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर भी कार्यरत रहे। 3 अक्टूबर 2001को उन्हें प्रथम बार गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया।

pm modi political career

इसके पश्चात सम्पन हुए उपचुनावों में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को भी पराजित किया था। हालांकि उपचुनावों में जीत के कुछ ही समय पश्चात देश के सबसे भयावह दंगो में शुमार गुजरात दंगे शुरू हो गए जिसके कारण प्रधानमन्त्री मोदी को आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट और अन्य जांच संस्थाओ द्वारा उन्हें इन मामलों में क्लीन चिट दी जा चुकी है।

गुजरात दंगो के पश्चात उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। वर्ष 2002 के दिसंबर माह में हुए विधानसभा चुनावों में उन्हें पुनः भारी मतों से जीत मिली एवं वे पुनः गुजरात के मुख्यमंत्री बने। इसके पश्चात वे प्रधानमन्त्री बनने तक 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके है।

नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने का सफ़र

गुजरात में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए नरेन्द्र मोदी की छवि एक कुशल प्रशासक की रही है यही कारण है की वर्ष 2014 के आम चुनावो के लिए प्रधानमन्त्री मोदी बीजेपी कार्यकारणी की पहली पसंद बनाकर उभरे। बीजेपी कार्यकारणी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए मोदीजी द्वारा 2014 में “अबकी बार मोदी सरकार” का नारा दिया गया और लोकसभा चुनावों में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली। इसके साथ ही देश के राजनीति में वर्षो से गठबंधन की सरकार की परंपरा समाप्त हुयी और नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को देश के 14वें प्रधानमन्त्री के रूप में शपथ ली। अपने पहले कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, जन-धन योजना, उज्जवला योजना एवं इसी प्रकार की अन्य कल्याणकारी योजनाएँ चलाई।

pm modi 14th pm of India

अपनी लोकप्रियता के कारण वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने एक बार पुनः प्रचंड हासिल की है। इसके साथ ही प्रधानमन्त्री मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमन्त्री पद पर निर्वाचित हुए है। प्रधानमन्त्री मोदी के जीवन से प्रभावित होकर अनेक लेखकों ने उनके जीवनचरित को लिपिबद्ध किया है।

महात्मा गांधी की जीवनी, जीवन परिचय, निबंध (जन्म, मृत्यु, हत्या)

नरेन्द्र मोदी सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

नरेन्द्र मोदी का जन्म कब हुआ ?

नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात राज्य मेहसाणा जिले में स्थिति एक छोटे से शहर वडनगर में हुआ था।

नरेन्द्र मोदी का गृहराज्य कौन सा है ?

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का गृहराज्य भारत का गुजरात राज्य है।

क्या प्रधानमन्त्री मोदी विवाहित है ? उनकी पत्नी का क्या नाम है ?

हाँ। प्रधानमन्त्री मोदी विवाहित है। उनकी पत्नी का नाम जशोदा बेन है।

नरेन्द्र मोदी का पूरा नाम क्या है ?

प्रधानमन्त्री मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है।

प्रधानमन्त्री मोदी भारत के कौन से नंबर के प्रधानमंत्री है ?

प्रधानमन्त्री मोदी भारत के 14वें नंबर के प्रधानमन्त्री है।

नरेन्द्र मोदी किस पार्टी से सम्बन्ध रखते है ?

प्रधानमन्त्री मोदी भारतीय जनता पार्टी से सम्बन्ध रखते है।

Leave a Comment

Join Telegram