जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) द्वारा प्रदेश में पंचायत सचिव के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के माध्यम से प्रदेश में पंचायत सचिव के 1395 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो भी कैंडिडेट पंचायत सचिव रिक्तियों के लिए (JKSSB Bharti 2022) ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वे जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jkssb.nic.in/ पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। विभाग द्वारा 6 जून 2022 से इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसके लिए कैंडिडेट को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। भर्ती सम्बंधित विस्तृत प्रक्रिया जानने के लिए कैंडिडेट आधिकारिक नोटिफिकेशन को विजिट कर सकते है।
Article Contents
1395 पदों पर की जाएगी भर्ती -JKSSB भर्ती 2022
JKSSB Bharti 2022 के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) द्वारा पंचायत सचिव के कुल 1395 पदों पर भर्ती की जाएगी। जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश के युवाओ के लिए यह पंचायत सचिव बनने का सुनहरा अवसर है। JKSSB द्वारा विभिन पदों के लिए जारी की गयी रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है :-
श्रेणी | पदों की संख्या |
OM | 697 |
ST | 138 |
SC | 118 |
OSC | 54 |
RBA | 145 |
ALC /IB | 54 |
EWS | 132 |
PSP | 57 |
कुल पद | 1365 |
जम्मू-कश्मीर पंचायत सचिव रिक्तियों के अंतर्गत JKSSB द्वारा आवेदन प्रक्रिया को 6 जून 2022 से शुरू किया जायेगा। कैंडिडेट को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए जम्मू कश्मीर राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है जिसके लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी किया गया प्रमाणपत्र ही मान्य होगा।
ये है आवश्यक शैक्षिक योग्यताएं, उम्र सीमा
JKSSB Bharti 2022 के अंतर्गत सरकार द्वारा पंचायत सचिव के विभिन पदों के लिए उम्र सीमा 40 वर्ष रखी है। हालांकि आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वही इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का ग्रेजुएट होना आवश्यक है। सिर्फ स्नातक उत्तीर्ण कर चुके कैंडिडेट ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन के लिए विभिन वर्गों के लिए आवेदन शुल्क का विवरण इस प्रकार से है :-
- सामान्य वर्ग (General category):- 500 रुपए
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग – 400 रुपए
कैंडिडेट को आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान का विकल्प दिया गया है।
ये है चयन प्रक्रिया
JKSSB Bharti 2022 के अंतर्गत चयन के लिए कैंडिडेट को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। लिखित परीक्षा में बोर्ड द्वारा नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है जहाँ प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कैंडिडेट के 1/4 मार्क्स काटे जायेंगे। जिन भी कैंडिडेट का नाम मेरिट लिस्ट में होगा उन्हें बोर्ड द्वारा डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा। डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट को बोर्ड द्वारा पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति दे दी जाएगी। बोर्ड द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा का सिलेबस जारी किया जायेगा। कैंडिडेट को ऑफिसियल सिलेबस देखने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करने की सलाह दी जाती है।
JKSSB Bharti 2022, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) द्वारा पंचायत सचिव रिक्तियों के लिए आवेदन लिंक 6 जून 2022 से एक्टवेट किया जायेगा। इन स्टेप्स को फॉलो करके कैंडिडेट JKSSB Bharti 2022 के तहत ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते है :-
- सबसे पहले JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट http://jkssb.nic.in/ पर जाना होगा।
- होमपेज पर Candidate Registration का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपको ईमेल ID या मोबाइल नंबर के माध्यम से वन-टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- अब “Candidate Login पर क्लिक करके User ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर दे।
- इसके बाद आपको नवीन भर्तियों हेतु लिंक दिखाई देगा। आप सम्बंधित लिंक पर Apply online के विकल्प पर क्लिक कर दे।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। इसमें मांगी गयी सभी जानकारियां दर्ज कर दे। साथ ही डाक्यूमेंट्स भी अपलोड कर दे।
- इसके बाद अन्य फॉर्मलिटीज पूरी करके आप फॉर्म सबमिट कर दे।
इन बातो का रखे ध्यान
पंचायत सचिव रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन से पूर्व कैंडिडेट को इन बातो का ध्यान रखना आवश्यक है :-
- कैंडिडेट सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है।
- गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी निवास प्रमाणपत्र वाले कैंडिडेट ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है।
- डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए कैंडिडेट के पास सभी निर्धारित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
JKSSB Bharti 2022 सम्बंधित प्रश्न-उत्तर (FAQ)
JKSSB Bharti 2022 के अंतर्गत पंचायत सचिव के 1395 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ऊपर दिए गए लेख के माध्यम से आपको JKSSB Bharti 2022 सम्बंधित सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है। आर्टिकल में दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
हाँ। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास जम्मू-कश्मीर का स्थायी निवास प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
पंचायत सचिव के पदों पर चयन के लिए कैंडिडेट को लिखित परीक्षा से गुजरना पड़ेगा जिसके पश्चात मेरिट बेस पर कैंडिडेट का चयन किया जायेगा।