राशन कार्ड एक बहुत ही जरुरी दस्तावेज़ है जो ज्यादातर हर जगह काम आता है। राशन कम दाम में भी राशन कार्ड द्वारा प्राप्त होता है , राशन कार्ड द्वारा बहुत सारी सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठाया जा सकता है। आहार विभाग ने झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट अब ऑनलाइन चेक कर सकतें है। जिन झारखण्ड नागरिको ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किये थे अब वो अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में चेक कर सकतें है। राशन कार्ड लिस्ट (Ration Card List Jharkhand 2023) को प्रतिवर्ष सरकार द्वारा अपडेट किया जाता है , वैसे ही इस साल भी लिस्ट अपडेट की गई है। झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट के क्या लाभ है, उसके क्या उद्देश्य है, कैसे ऑनलाइन लिस्ट चेक की जा सकती है सब आपको इस लेख के माध्यम से जानने को मिलेगा इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़े।
अब घर बैठे झारखण्ड के नागरिक अपना नाम झारखण्ड रशन कार्ड लिस्ट 2023 में चेक कर सकतें है, झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in के माध्यम से। इस लिस्ट में जिन लोगो का नाम होगा वे राशन की दुकान पे जाकर कम दामों में महीने का राशन ले सकतें है जैसे की गेहू , चावल , चीनी आदि।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Article Contents
Ration Card List Jharkhand 2023
योजना का नाम | झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट 2023 |
राज्य | झारखण्ड |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
उद्देश्य | सभी झारखण्ड नागरिको को कम दाम में राशन प्राप्त कराना |
आधिकारिक वेबसाइट | aahar.jharkhand.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | टोल-फ्री नंबर – 1800-212-5512 और 1967 मोबाइल नंबर – 8969583111 लैंडलाइन नंबर – 0651-712-2723 |
झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट के लाभ
- झारखण्ड राशन कार्ड के माध्यम से झारखण्ड के नागरिक कम दामों में राशन प्राप्त कर सकतें है।
- झारखण्ड के नागरिक जो नया बिजली का कनेक्शन लेना चाहतें है उन्हें पहले अपने राशन कार्ड को सरकारी दस्तावेज के रूप में दिखाना होगा।
- राशन कार्ड वोटर आईडी कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस आदि बनाने में काम आता है।
- राशन कार्ड के तहत हर महीने नागरिक 2 रुपए किलो की दर से गेहूं , एवं 3 रुपए किलो के दर से चावल प्राप्त कर सकतें है।
- राशन कार्ड आपको राज्य की नागरिकता प्रदान करता है।
- परिवार की आर्थिक श्रेणी के आधार पर नागरिक खाद्य वस्तुओ को प्राप्त कर सकतें है।
- कम कीमत पर एलपीजी उपलब्ध है।
- लोगो की आय के आधार पर राशन कार्ड जारी किये जाते है।
- राशन कार्ड नागरिको की पहचान के रूप में पहचान पत्र की जगह काम करता है।
- राशन कार्ड का प्रयोग बैंक खाता खोलने के लिए भी किया जाता है।
झारखण्ड राशन कार्ड का उद्देश्य
झारखण्ड राशन कार्ड योजना का मुख्या उद्देश्य है की झारखण्ड के सभी परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाए। राज्य के जो लोग आर्थिक रूप से कमज़ोर है उनको कम दामों में राशन प्रदान कराना। राज्य के लोगो को किसी भी प्रकार की दिक्कतें ना आए वे घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकें और राशन कार्ड लिस्ट भी चेक कर सकें।
झारखण्ड के जिलों की लिस्ट जिनका राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है
Garhwa (गढवा) | Simdega (सिमडेगा) |
Palamu (पलामू) | Ranchi (राँची) |
Latehar (लातेहार) | Khunti (खुटी) |
Chatra (चतरा) | West Singhbhum (पश्चिमी सिंहभूम) |
Hazaribagh (हजारीबाग) | Saraikela Kharsawan (सराइकेला खरसावाँ) |
Koderma (कोडरमा) | East Singhbhum (पश्चिमी सिंहभूम) |
Giridih (गिरीडीह) | Jamtara (जामताड़ा) |
Ramgarh (रामगढ़) | Deoghar (देवघर) |
Bokaro (बोकारो) | Dumka (दुमका) |
Dhanbad (धनबाद) | Pakur (पाकुड़) |
Gumla (गुमला) | Godda (गोड्डा) |
Lohardaga (लोहरदग्गा) | Sahebganj (साहिबगंज) |
Ration Card List Jharkhand ऑनलाइन कैसे देखे ?
झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट (Ration Card List Jharkhand) में जो -जो अपना नाम चेक करना चाहते है , इन दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े और जाने की कैसे आप राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकतें है, नीचे लेख के माध्यम से हम आपको कुछ स्टेप्स में बताएंगे नाम देखने की प्रक्रिया।
- झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले झारखंड खाद्य, सार्वजनिक वितरण की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा उस होम पेज पर आपको अपने कार्ड की जानकारी वाले सेक्शन में राशन कार्ड विवरण का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करे।
- राशन कार्ड विवरण पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आएगा।
- नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से आप फॉर्म देख सकतें है।
- अब इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे की जिला का नाम, ब्लॉक, गांव, राशन कार्ड टाइप , दुकानदार और राशन कार्ड नंबर आदि।
- अब आपको दिया गया कॅप्टचा कोड वह दर्ज करना होगा और फिर सबमिट करना होगा।
- अब इसके बाद अगले पेज पर आपके सामने नाम और क्षेत्र में जितने भी राशन कार्ड धारक है सबका नाम आ जाएगा।
- अब इसमें आप अपना नाम ढूंढे और अपनी नाम की सूचि डाउनलोड कर ले।
- बस इसी प्रकार आपकी झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट मोबाइल से कैसे देखे ?
अब मोबाइल द्वारा भी आप झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकतें है , नीचे दिए गए स्टेप्स को पढ़कर आप मोबाइल में लिस्ट देख सकतें है।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में क्रोम ब्राउज़र खोले , उसके बाद झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in ओपन करे।
- इसके बाद मेनू में अपने कार्ड की जानकारी वाले सेक्शन में राशन कार्ड विवरण वाले ऑप्शन को चुने।
- अब इसके बाद जिला , ब्लॉक सेलेक्ट करें और अब village/ward या dealer में किसी एक ऑप्शन को चुने।
- अब कार्ड टाइप सेलेक्ट करे।
- अब कॅप्टचा कोड को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- बस इसी प्रकार आप अपने मोबाइल में झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकतें है।
Ration Card List Jharkhand से जुड़े कुछ प्रश्न / उत्तर
झारखण्ड खाद्य विवरण की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in है।
जी हाँ , आप राशन कार्ड सूचि अपने मोबाइल में भी देख सकतें है।
झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया ऊपर लेख में बताई गई है , आप वह से जानकारी ले सकतें है।
झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट में अगर अपने आवेदन स्तिथि देखि और वह आपका नाम नहीं है तो आपको दुबारा से राशन कार्ड के लिए अप्लाई करना पड़ेगा तभी आपका राशन कार्ड बन पाएगा और लिस्ट में नाम आएगा।
झारखण्ड राशन कार्ड 30 दिनों के अंतर्गत आपको प्राप्त हो जाता है।
हेल्पलाइन नंबर
- टोल-फ्री नंबर – 1800-212-5512 और 1967
- मोबाइल नंबर – 8969583111
- लैंडलाइन नंबर – 0651-712-2723