झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट झारखंड सरकार द्वारा इस वर्ष झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट जारी करने की घोषणा की जा चुकी है, इस योजना के अंतर्गत सरकार छोटे और अपना कर्ज पूरा करने में असमर्थ किसानों को आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी, जिन्होंने किसी सरकारी बैंक से 50,000 या उससे अधिक कर्ज लिया हो केवल उन्ही का नाम इस योजना की लिस्ट में शामिल किया जाएगा, उसके बाद ही लाभार्थी लिस्ट (Jharkhand Kisan Karj Mafi yojana List) जारी होने के बाद अपना नाम इस योजना की सूची में जिला अनुसार देख सकते हैं I इस प्रक्रिया से जुडी और भी जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य, पात्रताएँ, लाभ, लिस्ट देखने की प्रक्रिया जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े I
झारखंड साइबर क्राइम प्रिवेंशन योजना 2023
झारखंड किसान कर्ज माफ़ी 2023 योजना :- हर वर्ष सभी राज्य सरकारें अपने नागरिकों की सुविधाओं के लिए नई योजनाएँ जारी करती हैं I इस वर्ष भी झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना की 8 दिसंबर 2020 को घोषणा की गई, जिससे छोटे और कर्जदार किसानों को उनका कर्ज चुकाने के लिए सहयोग किया जा सके, इसके लिए सरकार ने 2000 करोड रुपये का बजट भी जारी किया है, जिससे लाभार्थी किसान जिन्होंने 50,000 या उससे अधिक कर्ज लिया होगा उन्हें इस योजना के माध्यम से कर्ज माफ़ी में छूट मिलेगी I
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
झारखंड किसान कर्ज माफ़ी का मुख्य उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे किसानों को आर्थिक रूप से सहयोग करना है, जिससे गरीब किसान जो हर वर्ष खेती के लिए बैंक से कर्ज लेते है परन्तु फसल अच्छी न होने की वजह से अपना कर्ज नहीं चुका सकते और कर्ज में डूब जाते हैं I इसके कारण उन्हें अपनी जमीन गिरवी, आत्महत्या या अपने कार्य को छोड़कर मजदूरी या दूसरे कामों को करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिसका सीधा असर बाज़ार की मेहंगाई पर पड़ता है और किसान की तरह ही गरीब व्यक्ति भी महंगाई से उभर नहीं पता I सरकार कृषि छेत्र में किसानो को आगे बढ़ने में सहयोग देने के लिए Jharkhand Kisan Karj Mafi yojana के माध्यम से किसानो को उनका बकाया कर्ज चुकाने में सहायता प्रदान कर रही है, इसके लिए सरकार ने कर्ज माफ़ी योजना का आरम्भ किया है।
यह योजना किसानो को कर्ज की परिस्थिति से उभरने में लाभ दिलाने की पहल है, जिसे और भी राज्य की सरकारें अपनाने जा रहीं है जिससे उनके राज्य के किसानो को भी किसान कर्ज मुक्त योजना का लाभ मिलेगा I इस योजना के माध्यम से गन्ने, गेहूँ, धान आदि की खेती करने वाले किसान कर्जमुक्त हो सकते हैं जिससे उन्हें अपनी खेती छोड़कर अपने क्षेत्रों से पलायन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी I
झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट से जुडी जानकारी
योजना का नाम | झारखंड किसान कर्ज माफ़ी |
योजना की घोषणा किसके द्वारा की गयी | झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना के लाभार्थी | झारखंड के छोटे कर्जदार किसान |
योजना से जारी बजट | 2000 करोड़ रुपए |
योजना का उद्देश्य | कर्ज भुगतान में किसानो को छूट |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही उपलब्ध होगी |
Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana की विशेषताएँ
- झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना, राज्य सरकार द्वारा गरीब और कर्जदार किसानों को कर्ज ,मुक्त करने में सहयोग करने के लिए जारी की गयी हैI
- इस योजना को जारी करने की घोषणा मुख्य मंत्री द्वारा 8 दिसंबर 2020 को कर दी गयी हैI
- इस योजना की सहायता से अब किसानो को अपने कर्ज भुगतान करने के लिए बड़ी सहायता प्राप्त होगाI
- वह किसान जिन्होने 50,000 तक या उससे ज्यादा का लिए हुआ होगा उन्ही का नाम लिस्ट में आएगा और वही इस योजना का लाभ उठा सकेंगे, इस योजना के अंतर्गत अब किसान बड़े ब्याज के दर चुका कर आसानी से कर्ज मुक्त हो सकते हैंI
- जिन भी किसानो ने सरकारी बैंको से कर्ज लिया होगा केवल वही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं, प्राइवेट बैंक वाले किसानो को इसका लाभ नहीं मिलेगाI
- झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना की सूची आवेदक इसके पोर्टल पर जारी होने के बाद देख सकेंगेI
- झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना का लाभ केवल झारखंड के किसान ही उठा सकेंगे अन्य राज्य के किसान इस योजना के लिए आवेदन नही कर सकतेI
कर्ज माफ़ी हेतु आवश्यक दस्तावेज़
इस योजना के आवेदन हेतु आवेदकों के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होना जरुरी है जैसे-
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र (आईडी कार्ड)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना की पात्रताएँ
- झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना में आवेदन करने वाला नागरिक झारखंड राज्य का निवासी होना चाहिएI
- इस योजना का लाभ केवल छोटे किसान जिन्होने बैंक से कर्ज लिया हो वही उठा सकते हैंI
- बड़े और समर्थ किसान जिनकी सालना आय अच्छी हो वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकतेI
किसान कर्ज माफ़ी योजना झारखंड सरकार के तरफ से कर्जदार किसानो के लिए एक बहुत बड़ा तोहफ़ा है, जो उन्हें उनके आर्थिक संकट से उभरने के लिए बहुत मददगार साबित होगा इस योजना के जारी होते ही झारखंड राज्य के सभी कर्जदार किसानो की सूची जारी हो जाएगी I जो भी किसान झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना का लाभ उठाना चाहते है, उन्हें इस योजना के जारी होने के बाद इसके लिए आवेदन कर सकते है, सूची में नाम वाले किसान ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे I जिन किसानो के नाम इस योजना के अंतर्गत सूची में नही होगा उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा, इसलिए आवेदक इस योजना से जुडी पात्रताएँ और दस्तावेजों की जानकारी भी अच्छे से जान ले I
झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट कैसे देखें ?
झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना लिस्ट 2023 में अपना नाम देखने के लिए अभी आवेदकों को थोड़ा इंतज़ार करना होगा क्योंकि अभी झारखंड सरकार द्वारा केवल इस योजना को जारी करने की घोषणा की गयी है I Jharkhand Kisan Karj Mafi yojana के आवेदन के लिए अभी आधिकारिक वेबसाइट पर पोर्टल जारी नहीं किया गया है, जैसे ही इस योजना की लिस्ट जिला अनुसार पोर्टल सहित जारी की जाएगी, उसके पश्चात ही लाभार्थी झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना की लिस्ट पोर्टल के माध्यम से देख पाएँगे I
इस योजना से जुडी जानकारी और लिस्ट की सूची के बारे में जानने के लिए लाभार्थी, हमारी साइट से जुडे रह सकते हैं और यहाँ से लिस्ट जारी होने बाद उससे जुड़े नोटिफिकेशन भी प्राप्त कर सकते हैं I
झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट से जुड़े प्रश्न/उत्तर (FAQs)
झारखंड किसान कर्ज माफ़ी योजना का लाभ छोटे और कर्ज भुगतान करने में असमर्थ किसान जो कर्जदार हों केवल वही ले सकते हैं I
झारखंड किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट जारी करने की अभी केवल घोषणा की गयी है, जैसे ही इसकी लिस्ट जारी की जाएगी आप कर्ज माफ़ी लिस्ट इसके जारी पोर्टल पर जाकर देख सकेंगे I
इस योजना के अंतर्गत जिन किसानो ने 50,000 रुपये तक का कर्ज लिया होगा उनका कर्ज माफ़ किया जाएगा I
नहीं, यह योजना झारखंड सरकार द्वारा जारी की गयी है, इसलिए इस योजना का लाभ केवल झारखंड के छोटे और कर्जदार किसान ही ले सकेंगे I
इस योजना की सूची जिलेवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी I