झारखंड सरकार द्वारा राज्य के किसानों को लाभान्वित करने के लिए एक बहुत ही लाभकारी योजना का आरम्भ किया गया है, जिसे झारखंड फसल राहत योजना के नाम से जारी किया गया है इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को प्राकृतिक आपदाओं के चलते उनकी फसलों के नुक्सान पर राहत प्रदान करने के लिए सरकार किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करवाती है, जिससे उनकी बर्बाद फसलों की भरपाई हो सकेगी और कठिनाई के समय में उन्हें राहत मिल सकेगी। Fasal Rahat Yojana में राज्य के वह सभी किसान जिनकी फसलें प्राकृतिक आपदाओं के चलते नष्ट हो चुकी है वह सभी योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकेंगे, इसके लिए योजना में आवेदकों को दिए जाने वाले लाभ, पात्रता व दस्तावेजों से जुडी जानकारी वह हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान 2023
झारखंड फसल राहत योजना
दोस्तों जैसा की आप सब जानते ही होंगे की देश भर में कृषि की कितनी महत्त्वपूर्ण भूमिका है, परन्तु बहुत बार यह देखा जाता है, की बहुत सी प्राकृतिक आपदाओं के चलते जैसे ओलावृष्टि, अत्यधिक बारिश व बाढ़ के कारण किसानों की फसलों को बहुत नुक्सान पहुँचता है और इससे खेती करने हेतु, बाहर से लिए गए ऋण को पूरा करने के लिए उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे सभी किसानों को ऋण मुक्त कर राहत पहुँचाने के लिए सभी राज्य सरकारें बहुत से प्रयास करती रहती है। झारखंड सरकार द्वारा भी किसानों को लाभान्वित करने के लिए फसल राहत योजना का आरम्भ किया गया है।
जिसके अंतर्गत राज्य के किसानों को उनकी फसलों को आपदाओं से सुरक्षित कर बीमा करवाने की सुविधा निर्धारित प्रीमियम जमा करने पर प्रदान की जाएगी, जिसमे फसलों के नुक्सान पर बीमा कंपनी द्वारा उन्हें नुक्सान की राशि प्रदान की जाती है, इसके साथ ही योजना में आवेदन करने वाले किसानों को उनकी फसलों पर लिए ऋण को भी माफ़ किया जाता है।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana : Details
योजना का नाम | झारखंड फसल राहत योजना |
शुरुआत की गई | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा |
योजना श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
साल | 2023 |
संबंधित विभाग | कृषि विभाग झारखंड |
योजना के लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | प्राकृतिक आपदाओं के चलते फसलों के नष्ट होने पर सहायता राशि प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द जारी होगी |
Jharkhand Fasal Rahat Yojana के लाभ
फसल राहत योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले किसानों को ही योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा, इसके लिए योजना में मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- योजना के अंतर्गत फसलों के नुक्सान पर राहत देने के लिए, लिए गए ऋण को माफ़ किया जाएगा।
- किसान अपनी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए निर्धारित प्रीमियम जमा कर फसल बीमा करवा सकेंगे।
- सरकार द्वारा फसलों के नुकसान पर किसानों को राहत देने के लिए योजना में 200 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है।
- किसानों को ऋण पूरा करने के लिए किसी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पडेगा।
- योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा।
यह भी पढ़े :- झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2023
झारखंड फसल रहत योजना की पात्रता
योजना में आवेदक किसानों की कुछ पात्रताएँ निर्धारित की गई हैं, जिन्हे पूरा करने वाले किसानों को योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा, इसके लिए सभी पात्रता की जानकारी आवेदक यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे।
- आवेदक किसान झारखंड के स्थाई निवासी होने चाहिए।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों के पास उनकी कृषि योग्य भूमी होनी आवश्यक है।
- आवेदक किसान को यदि पहले से ही किसी फसल योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।
- आवेदक किसान का बैंक में खाता होना चाहिए जो उनके आधार कार्ड से लिंक हो।
- अन्य राज्य के किसान योजना में आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
Jharkhand फसल रहत योजना के दस्तावेज
झारखंड फसल योजना में आवेदन के लिए आवेदक के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक हैं, जिनके बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी, इसके लिए सभी दस्तावेजों की जानकारी आवेदक यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
1. आवेदक का निवास प्रमाण पत्र | 5. भूमि के दस्तावेज |
2. पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैनकार्ड) | 6. बैंक की पासबुक |
3. जन्म प्रमाण पत्र | 7. मोबाइल नंबर |
4. आयु प्रमाण पत्र | 8. पासपोर्ट साइज फ़ोटो |
Jharkhand Fasal Rahat Yojana का उद्देश्य
सरकार द्वारा फसल राहत योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को उनकी फसलों के नुक्सान पर राहत प्रदान करने के लिए किया गया है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं के कारण नष्ट होने वाली फसलों पर किसानों द्वारा लिए गए ऋण को पूरा करने के लिए उन्हें आर्थिक संकट में समय ऋण मुक्त होने में सहयोग दिया जा सकेगा। फसल राहत योजना में आवेदन करने वाले किसानों को बैंक में हर महीने प्रीमियम जमा करने पर फसलों के होने वाले नुक्सान की भारपाई हेतु बीमा राशि प्रदान की जाती है, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर किया जा सकेगा और इनकी किसी तरह के आर्थिक संकट से होकर नहीं गुजरना होगा।
यह भी जाने :- झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना
झारखंड फसल राहत योजना आवेदन
राज्य के जो भी किसान फसल राहत योजना में आवेदन करने के लिए इसकी आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा क्योंकि अभी सरकार द्वारा योजना में आवेदन करने के लिए कोई भी आधिकारिक वेबसाइट या आवेदन फॉर्म जारी नहीं किया गया है, जिसे सरकार द्वारा नागरिकों को लाभ प्रदान करने के लिए ऑनलाइन जल्द ही जारी किया जाएगा। योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म के जारी होते ही हम आपके हम आपको इसकी सूचना अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा देंगे।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana से जुड़े प्रश्न/उत्तर
फसल राहत योजना को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण बर्बाद हुई फसलों पर राहत देने के लिए सहायता राशि प्रदान करने हेतु आरम्भ किया गया है।
फसल राहत योजना का लाभ राज्य के सभी किसान अपनी फसलों को सुरक्षित करने लिए प्राप्त कर सकेंगे।
योजना के कार्यन्वयन हेतु सरकार द्वारा 200 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है।
योजना में आवेदन करने वाले नागरिक झारखंड के स्थाई निवासी होने चाहिए, जिनकी कृषि योग्य भूमि हो और उनके द्वारा किसी अन्य योजना द्वारा फसलों के लिए ऋण प्राप्त ना किया गया हो।
फसल राहत योजना में आवेदन के लिए सरकार द्वारा इसकी आधिकारिक वेबसाइट को जल्द जारी किया जाएगा, जिसके जारी होते ही योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरम्भ कर दी जाएगी।
फसल राहत योजना से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।