Bhu Map, Bhu Naksha Jharkhand 2022,भू नक्शा झारखण्ड के लाभ,भू नक्शा झारखण्ड 2022 चेक एवं डाउनलोड प्रोसेस , Jharkhand Bhu Map Land Records,झारखण्ड भू अभिलेख खसरा खतौनी 2022
भू नक्शा झारखण्ड 2022 -: आज हम यह आर्टिकल झारखण्ड वासियों के लिए लेकर आये हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम झारखण्ड वासियों को झारखण्ड भू नक्शा 2022 के विषय में कुछ आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने जा रहें हैं। यदि आप भी झारखण्ड राज्य के नागरिक हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत सहायक सिद्ध हो सकती हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको Jharkhand Bhu Naksha Online Check And Download Process से जुड़ी सभी जानकारी से अवगत कराने जा रहें हैं। आज के आधुनिक युग में सभी प्रक्रियाएं डिजिटल माध्यम से की जाने लगी हैं। झारखंड सरकार द्वारा भू नक्शा झारखण्ड 2022 ऑनलाइन देखने के लिए व इससे संबंधित आवश्यक सूचनाओं के बारे में जानने के लिए पोर्टल का निर्माण किया गया हैं।
इस लेख के माधयम से आप जानेंगे कि झारखण्ड भू नक्शा 2022 क्या हैं? भू नक्शा झारखण्ड 2022 ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करें व इसके क्या लाभ हैं ? घर बैठे किस प्रकार आप अपनी जमीन का नक्शा कैसे देख सकते हैं ,आदि सूचनाओं के बारे में ज्ञात करने हेतु यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए और जानिए झारखण्ड भू नक़्शे के बारे में।
भू नक्शा झारखण्ड 2022 क्या हैं ?
आइये अब बात करते हैं भू नक़्शे के बारे में, भू नक्शा जमीन के मानचित्र को कहते हैं। झारखण्ड भू नक़्शे से आशय झारखण्ड वासियों की जमीन ,प्लाट, घर व मकान के नक़्शे से हैं। झारखण्ड राज्य के वे भू स्वामी जो अपनी जमीन, खेत ,प्लाट या घर का भू नक्शा देखना चाहते हैं उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि झारखण्ड सरकार द्वारा भू नक्शा देखने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करा दी गयी हैं। पहले भू नक्शा देखने या भूमि संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के में घूमना पड़ता था और पटवारी के ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। परन्तु अब ऐसा कुछ करने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि अब झारखण्ड सरकार द्वारा झारखंड राज्य वासियों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल का निर्माण किया गया हैं। अतः आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और आसानी से अपना भू नक्शा प्राप्त कर सकते हैं।
update
अगर आप भी झारखण्ड के निवासी हैं और आप अपनी जमीन के भू नक्शे को निकालना चाहते हैं तो अब आप को खतियान की आवश्यकता पड़ेगी। इसके बिना झारखण्ड में किसी भी भू नक़्शे को स्वीकृति नहीं दी जाएगी। आप लिए बता दें की झारखण्ड में बिल्डिंग बाइलॉज के अनुसार रजिस्टर्ड सेल डीड और म्युटेशन रसीद के साथ उस जमीन से सम्बंधित खतियान भी अनिवार्य है। तभी भू नक़्शे को स्वीकृत किया जाएगा।
Jharkhand Bhu Map 2022 Overview
झारखण्ड भू नक़्शे 2022 से संबंधित कुछ मुख्य तथ्यों के विषय में जानने के लिए आप नीचे दी गयी सारणी देख सकते हैं। यहाँ हमने आपको इन विशेष सूचनाओं से अवगत कराने जा रहें हैं। आइये जानते हैं –
आर्टिकल | भू नक्शा झारखण्ड |
राज्य | झारखण्ड |
श्रेणी | भू नक्शा |
विभाग | राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग |
लाभार्थी | झारखण्ड राज्य के सभी जिले |
वर्तमान वर्ष | 2021 |
उद्देश्य | भू नक्शा ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराना |
हेल्पलाइन नंबर | 0651-2401716 |
आधिकारिक वेबसाइट | jharbhunaksha.nic.in |
भू नक्शा झारखण्ड 2022 के लाभ
यहाँ हम आपको भू नक्शा झारखण्ड 2022 के लाभों के बारे में बताने जा रहें हैं। यदि आप झारखण्ड राज्य के रहने वाले हैं तो आपको भू नक़्शे के लाभों के बारे में अवश्य पता होना चाहिए। आइये जानते हैं झारखण्ड भू नक़्शे 2022 से आपको क्या लाभ प्राप्त हो सकते हैं ? ये लाभ कुछ इस प्रकार हैं –
- भू नक्शा झारखण्ड आपके पास होने से कोई अन्य व्यक्ति आपकी जमीन पर अपना मालिकाना हक़ नहीं जमा पायेगा।
- भू नक्शा होने से आपके पास आपकी जमीन के मालिक होने का प्रूफ होगा।
- भू मैप होने से एक लाभ यह भी है कि किसी वाद विवाद की स्थिति में सबूत के तौर पर काम आएगा।
- भू नक़्शे के लिए आपको पटवारी के कार्यालय जाने से छुटकारा मिलेगा।
- ऑनलाइन माध्यम से भू नक्शा चेक करने में समय कम व्यय होगा।
- भू नक़्शे में भू विवरण संबंधी कुछ आवश्यक जानकारी लिखी होती हैं।
भू नक्शा झारखण्ड के उद्देश्य 2022
यहाँ हम आपको झारखण्ड भू नक्शा 2022 के उद्देश्यों के बारे में बताने जा रहें हैं। यदि आप भी Bhu Naksha Jharkhand 2022 के उद्देश्यों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताये गए पॉइंट्स को देखिये और जानिए झारखण्ड भू नक़्शे के उद्देश्यों के बारे में –
- नागरिकों को घर बैठे पोर्टल की मदद से भू मैप उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान करना।
- भूमि के नक़्शे का पूर्ण विवरण एवं ब्यौरा नागरिकों को उपलब्ध कराना ।
- सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको को इंटरनेट माध्यम से भूमि संबंधी जानकारी प्रदान करके सहायता पहुंचना हैं।
- नागरिकों को भू नक़्शे के लिए पटवारी के ऑफिस के चक्कर लगाने से छुटकारा दिलाना है ।
- भूमि से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिको को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस प्रकार नागरिकों का समय बहुत अधिक नष्ट होता है,नागरिको को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करके समय की बचत करना।
भू नक्शा झारखण्ड डाउनलोड कैसे करें ?
यदि आप अपनी भूमि, जमीन, प्लाट, आदि का नक्शा देखना चाहते हैं या अपनी भूमि का नक्शा डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके भू नक्शा देख सकते हैं। अब हम आपको भू नक्शा झारखण्ड 2022 चेक एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया कुछ स्टेप्स द्वारा बताने जा रहें हैं। आप हमारे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके Bhu Map Jharkhand 2022 Check And Download कर सकते हैं। ये स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं, आइये जानते हैं –
- उम्मीदवारों को सबसे पहले झारखण्ड भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट jharbhunaksha.nic.in पर जाना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में वेबसाइट का यूआरएल दिखाया गया हैं –
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- यहाँ आपको अपने राज्य का चुनाव करने की आवश्यकता नहीं है, राज्य पहले से ही लिखा होगा। जैसा की दी गयी इमेज में दर्शाया गया हैं-
- अब आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको सर्किल का चयन करना होगा।
- उसके पश्चात आपको मौजा का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको शीट नंबर पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर झारखंड का नक्शा खुल जायेगा। जैसा कि नीचे दी गयी इमेज में दिखाया गया हैं –
- अब आपको इसमें अपने प्लाट नंबर पर क्लिक करना होगा और मैप खुल जायेगा।
- मैप रिपोर्ट लेने के लिए आपको मैप रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा।
- अब मैप रिपोर्ट खुल जाएगी ,इसमें सम्पूर्ण भूमि विवरण आप देख सकते हैं। इसमें खातेदार का नाम, खसरा नंबर, खाता नंबर, क्षेत्रफल आदि सभी जानकारी लिखी होती हैं। जैसा कि आपको नीचे दी गयी इमेज के माध्यम से दिखाया गया हैं-
- यदि आप पीडीएफ द्वारा देखना चाहते हैं तो आपको शो पीडीएफ पर क्लिक करना होगा।
- अब यदि आप इसे save करना चाहते हैं तो Ctrl+S shortcut key दबाकर save कर सकते हैं।
- और अगर आप प्रिंट निकालना चाहते हैं तो Ctrl+P shortcut key दबाकर प्रिंट निकाल सकते हैं।
- यदि आप मैप डाउनलोड करना चाहते हैं तो plot info के option पर जाएँ।
- इसके बाद नक़ल के विकल्प का चयन करें।
- अब भू नक्शा डाउनलोड कर लें।
Apna Khata Jharkhand Kaise Dekhe
- सबसे पहले आपको Bhu Naksha Jharkhand की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक jharbhoomi.nic.in पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज खुलने के बाद आपको अपना खाता के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर मैप खुल जायेगा।
- इसके बाद आपको मैप में आपको अपने जिले पर क्लिक करना होगा।
- जिले पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपके जिले के ब्लॉक आ जायेंगे।
- इसमें आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जायेगा,इसमें पूछी गयी सभी सूचनाओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें ।
- अब आपको इसमें सबसे पहले अपने जिले का चयन करना होगा।
- जिला चुनने के बाद आपको हल्का नंबर का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको भूमि के प्रकार का चयन करना होगा।
- फिर आपको मौजा नाम और नंबर का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने अपना खाता खोजने के लिए विभिन्न विकल्प आ जायेंगे जैसे कि –खातेदार के नाम द्वारा खोजें,खाता संख्या द्वारा खोजें, खाते के मौजा नाम द्वारा खोजें या खाते की मौजा संख्या द्वारा खोजें आपको इनमे से किसी भी एक विकल्प का चयन करना होगा।
- इसके बाद आप सभी सूचनाओं को एक बार चेक कर लें।
- इसके बाद आपको खाता खोजें पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर खाता विवरण आ जायेगा।
झारखण्ड भू नक्शा देखने के लिए जिलेवार सूची
झारखण्ड राज्य के इन जिलों की भू नक्शा या भूमि संबंधी जानकारी के लिए आप आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करके देख सकते हैं। इन जिलों के नाम नीचे दी गयी सूची में दर्शाएं गए हैं –
बोकारो | रामगढ़ |
चतरा | दुमका |
धनबाद | रांची |
देवघर | पश्चिमी सिंहभूम |
गिरिडीह | पाकुड़ |
गुमला | साहिबगंज |
गोड्डा | सिमडेगा |
हाजिरबाग | सराईकेला खरसावां |
जामतारा | लोहरदग्गा |
पलामू | कोडरमा |
लातेहार | खुटी |
गढ़वा |
भू नक्शा झारखण्ड से सम्बन्धित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
झारखण्ड भू नक्शा देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jharbhunaksha.nic.in पोर्टल पर सम्पर्क करें।
यदि आप अपने फ़ोन से भू नक्शा देखना चाहते हैं तो आपको राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। फिर आप अपना राज्य, जिला, तहसील व गॉंव सेलेक्ट करके भू नक्शा देख सकते हैं।
यदि आपका भू नक्शा ऑनलाइन नहीं दिखा रहें है इसका मतलब है कि आपकी भूमि का विवरण इंटरनेट पर नहीं डाला गया हैं। आपको ऐसी स्थिति में तहसील में जाकर सम्पर्क करना होगा।
यदि आपको भू संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या हैं तो आप अपनी समस्या के निवारण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सम्पर्क करें।
भू नक्शा झारखण्ड चेक करने की प्रोसेस हमारे इस लेख में पूर्ण विस्तार से समझाई गयी हैं, हमें पूर्ण आशा है कि आपको हमारे द्वारा बताई गयी प्रोसेस समझ आएगी और आप हमारे बताए गए स्टेप्स द्वारा आसानी से अपना भू नक्शा देख पाएंगे।
झारखण्ड सरकार द्वारा भू नक्शा देखने और भूमि संबंधी अनेक सूचनाओं के बारे में जानने के लिए यह पोर्टल लांच किया गया हैं।
झारखण्ड भू नक्शा का हेल्पलाइन नंबर 0651-2401716 हैं। इस नंबर पर सम्पर्क करके आप भू नक्शा संबंधी जानकारी का पता सकते हैं।
जी हाँ, केवल झारखंड राज्य के नागरिक ही इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं। क्योंकि यह पोर्टल झारखंड सरकार द्वारा झारखण्ड राज्य के नागरिको के लिए ही बनाया हैं।
भू नक्शा संबंधी शिकायत दर्ज करने के लिए आपको भू नक्शा झारखण्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा और ग्रीवेंस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा वहां जाकर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से भी आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अगर आपको भू नक्शा अपना खाता देखना हैं तो आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद की पूरी प्रक्रिया आप हमारे लेख में देख सकते हैं। हमने अपने लेख में इसकी प्रोसेस विस्तारपूर्वक समझायी हैं।
यह भू मैप राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित हैं।
भू नक्शा झारखण्ड की ईमेल आईडी dolrjh[at]gmail[dot]com हैं। इस ईमेल आईडी द्वारा भी आप भू नक्शा झारखंड के संबंधित विभाग से सीधा सम्पर्क कर सकते हैं।
भू नक़्शे को स्वीकृति तभी मिलेगी जब रजिस्टर्ड सेल डीड और म्युटेशन रसीद के साथ उस जमीन से सम्बंधित खतियान भी होगा। बिना खतियान के अब नए नियमों के मुताबिक अब झारखण्ड में भू नक़्शे को स्वीकृति नहीं दी जाएगी।
झारखण्ड भू नक्शा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
यदि आपको झारखण्ड भू नक्शा 2022 के बारे में कोई इन्फॉर्मेशन चाहिए तो आप भू -नक्शा झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर से सम्पर्क करके संबंधित इन्फॉर्मेशन ले सकते हैं।अगर आपका भू नक्शा ऑनलाइन नहीं दिखा रहे हैं इस सबंध में भी आप तहसील में संपर्क करें। अगर आपको भू नक्शा संबंधी कोई समस्या हैं तो आप इसकी जानकारी सबंधी विभाग को जरूर दें। यदि किसी प्रकार की भू- मैप से जुडी शिकायत आपको दर्ज करानी है तो आप अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं और सीधा सम्पर्क करके भी अपनी समस्या या शिकायत के बारे में बता सकते हैं। आपकी समस्या और शिकायत को अवश्य सुना जायेगा और उस पर विचार करके समस्या का समाधान भी अवश्य किया जायेगा।
यहाँ सम्पर्क करें
हेल्पलाइन नंबर – 0651-2401716 |
ईमेल आईडी – dolrjh[at]gmail[dot]com |
आधिकारिक वेबसाइट – jharbhunaksha.nic.in |