जवाहरलाल नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2023 – : Navodaya Vidyalaya Admission form कक्षा 6 के लिए अप्लाई करने की तिथि अभी घोषित नहीं की गयी है। जो अविभावक अपने बच्चों या जो छात्र / छात्रा नवोदय विद्यालय में दाखिला लेना चाहते है, वे अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरकर अपने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2023 के विषय में कुछ आवश्यक जानकारी दें रहे हैं, इस आर्टिकल में हमारे द्वारा दी गयी सभी जानकारी आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें :-सैनिक स्कूल एडमिशन फार्म 2023 कक्षा 6 – 9
यदि आप जवाहर नवोदय विद्यालय 2023 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए और जानिये कि किस प्रकार Jawahar Navodaya Vidyalaya Online form 2023 के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। (JNVS) जवाहर नवोदय विद्यालय एक इस प्रकार का विद्यालय है जिसमे कम शुल्क देकर एक अच्छी एवं उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। जवाहर नवोदय विद्यालय से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। Navodaya Vidyalaya Admission form 2023 संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने और अपडेट के लिए हमारे लेख से जुड़े रहिये।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Article Contents
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2023
Jawahar Navodaya Vidyalaya Online Form 2023 ऑनलाइन अप्लाई करके आप JNVS में एडमिशन ले सकते हैं। नवोदय विद्यालय इस प्रकार का विद्यालय हैं, जो कम शुल्क में उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करता है। यदि कोई भी इच्छुक छात्र/छात्रा JNVS में क्लास 6 वीं, 9 वीं या 11वीं में एडमिशन लेना चाहते हैं उन सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवाकर आवेदन कर सकते हैं।
JNVS में प्रत्येक वर्ष आवेदन फॉर्म निकाले जाते हैं। JNVS फॉर्म के आवेदन करने पर एडमिशन के लिए छात्र / छात्रों को लिखित परीक्षा देनी होगी। यह लिखित परीक्षा पहले दो चरणों में होती थी। परन्तु इस बार यह परीक्षा केवल एक चरण में ही ली जाएगी। परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर ही चयन किया जायेगा। आप Jawahar Navodaya Vidyalaya Online Form 2023 में एडमिशन फॉर्म अप्लाई करने के लिए JNV की ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके अप्लाई कर सकते हैं।
JNV Admission 2023 Highlights
आर्टिकल | जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म |
कक्षा | 6वीं, 9 वीं और 11 वीं |
कक्षा 6 आवेदन की अंतिम तिथि | 08 फ़रवरी 2023 |
कक्षा 6 की परीक्षा तिथि | 29 अप्रैल 2023 |
प्रवेश पत्र | अप्रैल के दूसरे सप्ताह में |
हेल्पलाइन नंबर | 0120-2975754 |
आधिकारिक वेबसाइट | navodaya.gov.in |
जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए पात्रता मापदंड
यहाँ हम आपको जवाहर नवोदय विद्यालय 2023 ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करने के लिए क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए इसके बारे में हम आपको कुछ जानकारी दे रहें हैं। हम आपको JNVS की पात्रता के बारे में डिटेल में बता रहें हैं ये सभी जानकारी नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। इसीलिए जो भी छात्र JNVS Class 6th में एडमिशन लेना चाहते है या एडमिशन लेने जा रहे हैं, वे सभी छात्र हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए। हम आपको नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के बारे में कुछ आवश्यक बाते बता रहे हैं। जिनका विवरण इस प्रकार हैं –
- यदि कोई इच्छुक छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय 6 वीं कक्षा में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उनके पास 5 वीं कक्षा में उत्तीर्ण की योग्यता होनी अनिवार्य हैं।
- सम्बंधित राज्य से कोई भी इच्छुक छात्र \छात्रा जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन कर सकते है और एडमिशन ले सकते हैं।
- जिस जिले में नवोदय विद्यालय खुला होगा उस जिले के लाभार्थी छात्र ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे यानि आप अपने जिले में खुले हुए विद्यालय में ही आवेदन करें।
- कक्षा 6 में आवेदन करने वाले लाभार्थी की आयु 9 वर्ष से 13 वर्ष के मध्य में होनी चाहिए।
- कक्षा 9 में आवेदन करने वाले लाभार्थी की आयु 13 वर्ष से 16 वर्ष के मध्य में होनी चाहिए।
- कोई भी छात्र दूसरी बार चयन परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होता है।
- कक्षा 9 में आवेदन करने के लिए लाभार्थी छात्र को जिले (जिस जिले में नवोदय विद्यालय बना हो) के मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 8 पास होना चाहिए।
नवोदय विद्यालय के लिए आवश्यक दस्तावेज
यहाँ हम आपको यह बताएंगे कि Jawahar Navodaya Vidyalaya Online Form 2023 को अप्लाई करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। यह तो सभी जानते हैं की आज के समय में हम कोई भी आवेदन पत्र भरने जाए हमें तो कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती ही है। यह दस्तावेज आपके आवेदन पत्र में कुछ आवश्यक जानकारी भरने के काम आते हैं। ठीक इसी प्रकार जवाहर नवोदय विद्यालय का आवेदन पत्र भरने के लिए भी कुछ आवश्यक दस्तावेजों का होना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों का विवरण निम्न प्रकार हैं –
- एडमिशन के लिए आवेदक के दो पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए।
- यदि आप कक्षा 6 वीं के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास कक्षा 5 वीं की उत्तीर्ण मार्कशीट होनी चाहिए।
- एडमिशन के लिए आवेदक का आधार कार्ड होना चाहिए।
- एडमिशन के लिए आवेदक के पिता के हस्ताक्षर फॉर्म पर होने अनिवार्य हैं।
- स्वयं आवेदक के हस्ताक्षर आवेदन पत्र पर होने अनिवार्य हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म प्रक्रिया
इस प्रक्रिया में हम आपको बतायेगे की नवोदय परीक्षा के लिए क्या- क्या प्रक्रिया होती है यानि विद्यालय द्वारा लाभार्थियों का चयन कैसे किया जाता है यदि आप भी अपने बच्चे का एडमिशन नवोदय विद्यालय में करना चाहते हैं तो इस प्रक्रिया को ध्यान से पढ़े।
- सर्वप्रथम जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थी का चयन केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा के आधार पर किया जाता है।
- जो विद्यार्थी इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण होता है उन्हें ही विद्यालय में एडमिशन दिया जाता है।
- यह परीक्षा विद्यार्थी कक्षा 5, तथा कक्षा 8 के बाद दे सकते हैं यानि कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन लेने के लिए दिया जाता है।
- विद्यालयों द्वारा कक्षा 11 के लिए भी एडमिशन दिए जाते हैं जो खाली सीटों को भरने के लिए होती है।
- यह एडमिशन कक्षा 10th परीक्षा में लाये गए अंको के आधार पर दिया जाता है।
- लाभार्थी छात्र अपने जिले के नवोदय विद्यालय द्वारा फॉर्म को प्राप्त कर सकते हैं।
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दी जाने वाली परीक्षा में पास होने के बाद लाभार्थी छात्र अपना एडमिशन कर सकता है।
NOTE – नवोदय विद्यालय में उपलब्ध खाली सीटों पर भी आवेदन किया जाता है जिसकी अधिसूचना जिले के समाचार पत्रों पर दी जाती है यदि कोई लाभार्थी नागरिक है तो वह अपने जिले के नवोदय विद्यालय से संपर्क कर सकता है।
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई किये जा रहें हैं। अगर आप भी जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आप जवाहर नवोदय विद्यालय JNV की (Official website) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। यहाँ हम आपको नवोदय विद्यालय 2023 के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कुछ आसान से स्टेप्स बता रहें हैं आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके Jawahar Navodaya Vidyalaya Online form 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं –
- स्टेप 1 आधिकारिक वेबसाइट पर जाये
- जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2023 का आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले जवाहर नवोदय विद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।
- स्टेप 2 होम पेज
- लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर जवाहर नवोदय विद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आप जवाहर नवोदय विद्यालय संबंधी सभी आवश्यक सूचनायें प्राप्त कर सकते हैं।
- स्टेप 3 Click here for Class VI Registration के लिंक पर जाएँ
- अब आपके सामने एक सूची खुलेगी इसमें आपको Click here for Class VI Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 4 नवोदय विद्यालय कक्षा-6 का एडमिसन पेज खुल जायेगा
- अब यहाँ पर आपको सारी डिटेल्स भर लेनी है और ये भरना आवश्यक है।
- उसके बाद में लास्ट में Submit पर क्लिक कर देना है
Download NVS Class 6 Selection Test Admit Card 2023 |
Admit Card · JNVST Class-VI admission · Commissioner, NVS · NVS, Hqrs. |
जवाहर नवोदय विद्यालय 2023 एडमिट कार्ड
जब भी हम कोई भी परीक्षा देने जाते हैं तो हमें परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। आज के समय में हर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है ,एडमिट कार्ड के बिना हम कोई भी परीक्षा देने नहीं जा सकते। Jawahar Navodaya Vidyalaya online form 2023 के एडमिशन के लिए आवेदकों को लिखित परीक्षा देनी होगी।
यह परीक्षा देने के लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही जारी किये जाएंगे। सभी उमीदवारो को ऑनलाइन माध्यम से अपने एडमिट कार्ड निकलवाने होंगे। किसी भी छात्र \छात्रा को एडमिट कार्ड डाक द्वारा या अन्य किसी साधन द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जायेगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय 2023 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?
हम आपको JNV 2023 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बारे में कुछ आसान से स्टेप्स बता रहे हैं। आप हमारे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके जवाहर नवोदय विद्यालय 2023 की परीक्षा का एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। ये कुछ स्टेप्स इस प्रकार हैं –
- जवाहर नवोदय विद्यालय 2023 एडमिटकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर JNVS की ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा यहां आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा,आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड सम्बन्धी एक फॉर्म खुल जायेगा।
- फॉर्म में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आदि जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- अगर आपने सभी जानकारी सही भरी होंगी तो आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित अपने पास रख लें।
- परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड अपने साथ अवश्य लेकर जाएँ। एडमिट कार्ड पर बहुत से नियम लिखे रहते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म से सम्बंधित प्रश्न उत्तर
जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2023 कक्षा 6 वीं के लिए आप नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
Jawahar Navodaya Vidyalaya form 2023 कक्षा 6 वीं लिए दो फोटो, 5 वीं कक्षा की उत्तीर्ण मार्कशीट, आधारकार्ड, पिता के हस्ताक्षर, आवेदक के हस्ताक्षर ये सभी डॉक्युमेंट्स अनिवार्य होते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट navodaya.gov.in हैं। इस लिंक पर क्लिक करके आप
Jawahar Navodaya Vidyalaya form 2023 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में केवल दो घंटे का समय दिया जाता है। इन दो घंटो में आपको अपना प्रश्न पत्र हल करना होगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 वीं के लिए कोई शुक्ल नहीं लिया जाता हैं। कक्षा 6 वीं के बच्चो को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती। हैं
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती हैं परन्तु इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा केवल एक चरण में ही आयोजित की जाएगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 0120 – 2405968 है।
नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की चयन परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल 2023 को किया जायेगा।
हेल्पलाइन नंबर
टोल फ्री नंबर – 0120 – 2405968
फैक्स नंबर – 0120 – 2405922
यदि आप जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन से जुडी किसी प्रकार की सूचनाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको आवेदन संबंधी सूचना के बारे में पूछताछ करनी है तो आप हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से सम्पर्क करके आसानी से संबंधित जानकारी के बारे में पता कर सकते हैं।
Mujhe Navoday vidhayala me Admission Lena hai