जैविक खेती पोर्टल 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, लाभ, jaivikkheti.in

केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कई तरह की योजनाओं की शुरुआत की जाती है, जिससे किसानों को कृषि के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसी तरह किसानों को अपनी फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए संश्लेषित उर्वरकों (Synthetic Fertilizers) और कीटनाशकों के अप्रयोग या न्यूनतम प्रयोग करने और उन्हें जैविक खेती (Organic Farming) करने के लिए बढ़ावा बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा जैविक खेती पोर्टल की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम देश के किसान पोर्टल पर रसायन मुक्त खेती की जानकारी एवं बाजार भी उपलब्ध करवाए जाएँगे, जिससे वह अपनी फसलों को सीधे खरीदार को बेचकर उनका सही दाम प्राप्त कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र 2023

जैविक खेती पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - Jaivik kheti Portal Registration
जैविक खेती पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

सरकार द्वारा शुरू किया गया जैविक खेती पोर्टल पर जैविक खेती से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान किस प्रकार पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे, पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को क्या लाभ प्राप्त होंगे इसकी पूरी जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से जान सकेंगे।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

Article Contents

जैविक खेती पोर्टल 2023– Jaivik kheti Portal Registration

जैविक खेती पोर्टल की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा किसानों को जैविक खेती के लिए बढ़ावा देने के लक्ष्य से की गई है, जिसके माध्यम से किसानों को जैविक खेती करने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए किसान को जैविक खेती से जुडी जानकारी प्रदान करने के लिए पोर्टल पर ज्ञान भंडार अनुभाग में केस स्टडी, सफलता की कहानियाँ, सर्वोत्तम कृषि और जैविक खेती से जुड़ी अन्य सामग्री भी शामिल की गई है। यह सारी सुविधा पंजीकृत किसानों को पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएगी, जिससे वह फसलों रसायन मुक्त फसलों का उत्पादन कर सकेंगे, इसके साथ ही उन्हें पोर्टल पर ऑनलाइन अपने उत्पाद को सीधे खरीदार को बेचने की सुविधा भी प्रदान की जाती है, जिससे वह अपनी फसलों का सही दाम प्राप्त कर सकेंगे और इससे उनकी आय में वृद्धि हो सकेगी।

Jaivik Kheti Portal 2023: Details

पोर्टल का नाम जैविक खेती पोर्टल
शुरू किया गया केंद्र सरकार द्वारा
साल 2023
आवेदन माध्यम ऑनलाइन प्रक्रिया
लाभार्थी देश के सभी किसान
उद्देश्य किसानों को जैविक खेती के लिए बढ़ावा देकर उनकी आय में वृद्धि करना
श्रेणी केंद्र सरकारी
आधिकारिक वेबसाइट jaivikkheti.in

जैविक खेती पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएँ

  • केंद्र सरकार द्वारा जैविक खेती पोर्टल की शुरुआत देश के किसानों को जैविक खेती में बढ़ावा देने के लिए की गई है।
  • इस पोर्टल पर किसानों को जैविक खेती से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सकेगी, जिससे वह रसायन मुक्त खेती कर सकेंगे।
  • जैविक खेती पोर्टल पर आवेदक किसान ऑनलाइन आवेदन कर पोर्टल पर दी गई सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • पोर्टल पर ज्ञान अनुभाग भंडार में केस स्टडी, सफलता की कहानियाँ, सर्वोत्तम कृषि और जैविक खेती से जुड़ी अन्य सामग्री भी शामिल की गई है।
  • देश के जैविक किसानों को पोर्टल के माध्यम से उनके उत्पादों को सीधे खरीदार तक बेचने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से अनाज, दाल, फल और सब्जियों की खरीद भी की जा सकेगी।
  • पोर्टल पर खरीदार बेहद ही कम कीमत में जैविक उत्पाद की खरीद कर सकेंगे साथ ही उत्पादों की घर पर डिलीवरी की भी सुविधा उन्हें प्राप्त हो सकेगी।
  • किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य प्राप्त हो सकेगा, जिससे वह बेहतर आय अर्जित कर सकेंगे।

Jaivik kheti Portal के स्टेकहोल्डर्स

जैविक खेती पोर्टल के स्टेकहोल्डर्स कुछ इस प्रकार है।

  • व्यक्तिगत किसान
  • खरीदार
  • क्षेत्रीय परिषद
  • स्थानीय समूह
  • इनपुट आपूर्तिकर्ता
  • सरकारी एजेंसी

Jaivik kheti Portal 2023 ऑनलाइन बायर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

जैविक खेती पोर्टल पर जो नागरिक अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वह यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

  • इसके लिए आवेदक सबसे पहले जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। Jaivik-kheti-portal-buyer-registration
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको Buyer का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। Buyer-registration
  • अब यहाँ आपको Buyer Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा। Buyer-registration-form
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको पूछी गई जनाकारी जैसे आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी भरकर आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आपकी पोर्टल पर जैविक खेती पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बायर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • बायर लॉगिन करने के लिए आवेदक सबसे पहले जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको Buyer का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब यहाँ आपको Buyer Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। Buyer-login
  • अब आपको स्क्रीन पर लॉगिन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा
  • जिसके बाद आपको के Sign in विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस तरह आपकी पोर्टल पर बायर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

सेलर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

पोर्टल पर सेलर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आवेदक सबसे पहले Jaivik kheti Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • अब होम पेज पर आपको Seller का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • यहाँ आपको Seller Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। jaivik-kheti-portal-seller-registration
  • इसके बाद आपको अगले पेज में तीन विकल्प जैसे इंडिविजुअल फार्मर, लोकल ग्रुप, एग्रीगेट प्रोसेसर दिखाई देंगे।
  • यहाँ आपको अपनी सुविधानुसार किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमे पूछी गई सभी जानकारी जैसे अथॉरिटी, मेंबर कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्रीगेट कोड आदि दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी भरकर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस तरह आपकी सेलर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

फसलों से संबंधित जानकारी ऐसे करें प्राप्त

  • फसलों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक पहले जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइटपर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • अब होम पेज पर आपको Crops के विकल्प पर क्लिक करना होगा। Crops-related-information
  • इसके बाद अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर फसलों से संबंधित जानकारी दर्ज की गई होगी।
  • यहाँ अपनी आवश्यकतानुसार फसलों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

पोर्टल पर Grievance (शिकायत) दर्ज करने की प्रक्रिया

पोर्टल से संबंधित किसी तरह की समस्या या आपत्ति होने पर आवेदक इसकी शिकायत भी दर्ज करवा सकेंगे, इसके लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आवेदक सबसे पहले Jaivik kheti Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • अब होम पेज पर आपको Grievance का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नए पेज में आपको ग्रीवेंस कैटेगरी का चयन करना होगा।
  • कैटेगरी का चयन करने के बाद आपके सामने ग्रीवेंस फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और शिकायत विवरण दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी भरकर आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी शिकायत दर्ज करने की पूरी हो जाएगी।

शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया

जिन नागरिकों द्वारा पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज की गई है, वह अपनी शिकायत की आवेदन स्थिति भी यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • आवेदक सबसे पहले जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • अब होम पेज पर आपको Grievance का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको चेक स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज में आपको अपनी कंप्लेंट आईडी दर्ज करके के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके शिकायत की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

मोबाइल एप डाउनलोड करनी की प्रक्रिया

  • मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आवेदक सबसे पहले जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको नीचे स्क्रॉल करके गेट इट ऑन गूगल प्ले या डाउनलोड ऑन एप स्टोर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर मोबाइल एप्लीकेशन खुलकर आ जाएगा, यहाँ आप Install के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इनस्टॉल हो जाने के बाद आपके मोबाइल में एप डाउनलोड हो जाएगा।
  • जिसके बाद आप इसमें लॉगिन करके पोर्टल पर दी गई सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

इनपुट सप्लायर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

  • इनपुट सप्लायर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक पहले जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको Input Suppliers के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको Input Suppliers Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा। Input-supplier-registration
  • अब नए पेज में आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे इनपुट सप्लायर नेम, लाइसेंस नंबर, पिन कोड, स्टेट, ईमेल आईडी , मोबाइल नंबर भरनी होगी।
  • सारी जानकारी भरकर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी इनपुट सप्लायर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया

  • पोर्टल पर फीडबैक दर्ज करने के लिए आवेदक पहले जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको Contact us के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर न्या पेज आ जाएगा यहाँ आपको फीडबैक के सेक्शन में जाना होगा।
  • फीडबैक के सेक्शन में आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, फीडबैक आदि जानकारी भरनी होगी।
  • जानकारी भरकर आपको सबमिट फीडबैक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपके फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

जैविक खेती पोर्टल 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर

Jaivik kheti Portal क्या है ?

Jaivik kheti Portal केंद्र सरकार द्वारा किसानों की हित में शुरू किया गया पोर्टल है, जिसके माध्यम से किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें रसायन मुक्त फसलों के उत्पाद को बढ़ावा देने के कार्य किया जाएगा।

Jaivik Kheti Portal पर आवेदन के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Jaivik Kheti Portal पर आवेदन के लिए आवेदक इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.jaivikkheti.in पर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

जैविक खेती पोर्टल पर आवेदक किसानों को क्या लाभ प्राप्त होगा ?

जैविक खेती पोर्टल पर आवेदक किसान अपनी फसलों की सीधे खरीदार तक बेच उचित मूल्य पर बेचकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे, इसके अलावा उन्हें पोर्टल पर जैविक खेती से जुडी जानकारी प्राप्त हो सकेगी साथ ही पोर्टल पर खरीदार जैविक उत्पाद की खरीद बेहद ही कम दाम में कर सकेंगे जिसके लिए उत्पादों की घर पर डिलीवरी की भी सुविधा भी उन्हें प्राप्त हो सकेगी।

किसान किस प्रकार पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे ?

पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया ऊपर लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी गई है, जिसे पढ़कर आवेदक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

Jaivik kheti Portal 2023 से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और इसकी आवेदन प्रक्रिया के आरम्भ होने की जानकारी भी जल्द ही आपको प्रदान करवा देंगे, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या योजना से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Comment

Join Telegram