जैतून के तेल को Olive Oil भी कहते हैं। जैतून के तेल का पहले केवल खाने में ही प्रयोग में किया जाता था। लेकिन इसके गुणों और इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स के कारण त्त्वचा बालों आदि के लिए भी इस्तेमाल किया जाने लगा। ऑलिव ऑयल में विटामिन A, D, E, और K भरपूर मात्रा में होता है। जैतून में पालीफेनोल, सायटोस्टरोल, टायरोसोल, ओलियोकेन्थॉल, जैसे सक्रिय एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जैतून तेल स्किन के लिए, हड्डियों को स्वस्थ और मजबूती के लिए, और दिल से संबंधित रोगों में भी लाभदायी होता है। इस लेख के माध्यम से हम आज जैतून के तेल के जादुई फायदे और उपयोग जानेगे।
मखाना के उपयोग, फायदे और नुकसान
जैतून तेल के जादुई फायदे और उपयोग
- ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल करने में सहायक – हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल के समय में हर किसी को बीपी प्रॉब्लम होती है। जैतून का तेल उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होता है। जैतून के तेल में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं। जो की ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है।
- इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक – जैतून तेल रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम भी करता है। इम्युनिटी बढ़ने के लिए आप जैतून के तेल का सेवन कर सकते हैं।
- शुगर में फायदेमंद – जैतून का तेल शुगर में लाभदायक होता है। जिन लोगों को शुगर की समस्या होती है उनके लिए जैतून के तेल का सेवन असरदायक हो सकता है।
- आँखों के लिए लाभकारी – आज के समय में व्यस्त जीवन शैली में सभी लोग अपना अधिक से अधिक काम कंप्यूटर/लैपटॉप पर करते हैं। या फिर हम ज्यादा समय टीवी देखने में और फ़ोन चलाने में अपना समय व्यतीत करते हैं। ऐसे में आखों पर काफी दबाव होने के कारण आँखों की रोशनी कम होने का खतरा होता है। आँखों को आराम देने के लिए आप के आँखों के आस-पास जैतून के तेल से मालिश कर सकते हैं।
- कब्ज से राहत दिलाने में लाभदायक – कब्ज की समस्या होने पर आप ऑलिव आयल को कई प्रकार से सेवन कर सकते हैं। जैसे – एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव आयल एक-1 चम्मच सुबह शाम इसका सेवन कर सकते हैं। आप जैतून के तेल को फलों के साथ में खा हैं। संतरे के जूस में जैतून तेल मिलाकर, नींबू के रस मेंं जैतून का तेल पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। आप जैतून तेल का सेवन दूध के साथ भी कर सकते हैं।
- कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में सहायक – खून में चर्बी का बढ़ना आजकल आम बात हो चुकी है। इसकी समस्या से बचने के लिए आप जैतून तेल का प्रयोग कर सकते हैं। ओलिव आयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट की अधिकता होती है। और एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव आयल में पॉलीफेनॉल होता है, जो की हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है।
- हड्डियों को मजबूत रखने में सहायक – वर्तमान समय की जीवन शैली के कारण हड्डियों से जुडी समस्या सभी को होती है। जैसे हम ज्यादा समय तक सफर करते हैं। लम्बे समय तक एक ही जगह पर कुर्सी पर बैठे रहना। इस सब से हड्डियों में दर्द हो बढ़ सकता है। जैतून के तेल के सेवन से हड्डियों में होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है। इसके लिए आप ओलिव आयल में बने भोज्य पदार्थ खा सकते हैं। किन्तु इसका ज्यादा लाभ के लिए आपको एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव आयल को सलाद और टॉपिंग के रूप में सेवन करना होगा। जैतून के तेल से आप मालिश भी कर सकते हैं।
- सूजन से बचाव में मददगार – ऑलिव आयल में ओलिओकैन्थॉल होने के कारण ये आइबुप्रोफेन सूजनरोधी दवा के रूप में काम करता है। एक्स्टा वर्जिन आयल में ओलिओकैन्थॉल होने के कारण ये सूजन से होने वाली गठिया नामक बचाव करता है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Jaitun Tel Ke Jadui Fayde Aur Upyog FAQ’s
जैतून का तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है। जो गैस और पाचन के लिए लाभदायक माना गया है और ये कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के काम आता है। यह बालों और त्वचा के लिए अधिक इस्तेमाल किया जाता है।
जैतून का तेल बहुत ही कमाल का तेल है इसके बहुत से लाभ हैं जैसे :- कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में सहायक, इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक, आँखों के लिए लाभकारी, शुगर में फायदेमंद, कब्ज से राहत दिलाने में लाभदायक आदि.
जैतून तेल की तासीर ठंडी होती है, जिस कारण इसे अक्सर गर्मियों में लगाया जाता है।
जैतून तेल की मालिश इन फायदों के लिए उपयोग में ला सकते हैं। बालों के लिए, सूजन के लिए, चेहरे के लिए, हड्डियों की मजबूती के लिए, हाई बीपी में, कैंसर के उपचार में आदि।