ITBP Pay Slip : भारत सरकार द्वारा इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों के लिए एक नया पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल का नाम हिमवीर पोर्टल Himveer Portal है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी जवान अपनी सैलरी स्लिप / वेतन पर्ची व अन्य सम्बंधित जानकारी देख सकते हैं। इस के अतिरिक्त भी सभी ITBP के जवान पोर्टल पर उपलब्ध अन्य जानकारी व सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस के लिए उन्हें Himveer Portal पर Login करना होगा। आज हम इस लेख के माध्यम से ITBP Pay Slip के बारे में सभी जानकारी देंगे। अगर आप भी इस बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो कृपया इस लेख को पूरा पढ़ें।
आईटीबीपी वेतन पर्ची / ITBP Pay Slip 2023
ITBP Pay Slip देखने के लिए हिमवीर पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी आईटीबीपी के जवान अपनी मासिक और वार्षिक वेतन पर्ची देख सकते हैं। अब वेतन पर्ची देखने या प्राप्त करने के लिए उन्हें सम्बंधित कार्यालय नहीं जाना होगा। वो अब कभी भी और कहीं से भी अपनी पे स्लिप देख सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से सभी आईटीबीपी के जवान सैलरी स्लिप के अतिरिक्त भी पोर्टल पर मौजूद अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसके बाद वो इस पोर्टल पर लॉगिन कर सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। इस लेख में हम आगे लॉगिन की प्रक्रिया और वेतन पर्ची डाउनलोड करने की प्रक्रिया आदि बताने जा रहे हैं। कृपया जानने के लिए पढ़ते रहे।
ITBP Pay Slip Highlights 2023
आर्टिकल का नाम | आईटीबीपी वेतन पर्ची |
पोर्टल का नाम | हिमवीर पोर्टल (Himveer Portal ) |
विभाग | वित्त विभाग |
लाभार्थी | ITBP जवान / कर्मचारी |
उद्देश्य | ऑनलाइन माध्यम से वेतन पर्ची व अन्य सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराना। |
वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | itbpolice.nic.in |
Himveer Portal Login कैसे करें ?
आप को Himveer Portal पर उपलब्ध किसी भी सेवा का लाभ लेने के आप को इस पोर्टल में लॉगिन करना होगा। इस लेख में हम आप को आगे लॉगिन करने की प्रक्रिया बता रहे है। कृपया लॉगिन करने के लिए यहाँ दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
- Himveer Portal Login /हिमवीर पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आप को सबसे पहले आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आप की सुविधा के लिए हम यहाँ आधिकारिक वेबसाइट का लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। कृपया डायरेक्ट लिंक के लिए यहाँ क्लिक करें।
- दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आप को कुछ विकल्प दिखाई देंगे।
- आप को यहाँ दिए गए विकल्पों में से लॉगिन के विकल्प पर क्लीक करना होगा। क्लीक करने के बाद आप के सामने ड्राप डाउन मेनू में 2 और विकल्प खुलेंगे।
- इनमे से आप को “व्यक्तिगत लॉगिन ” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस लिंक पर क्लीक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को पूछी गयी जानकारी जैसे की आप का यूजर नेम , पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद आप दिए गए कैप्चा कोड को भरेंगे।
- जब आप सभी जानकारी भर चुके हों तो अंत में लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप आसानी से लॉगिन कर पाएंगे।
- लॉगिन करने के बाद आप इस पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं ।
नोट : कृपया ध्यान रखें अगर आप लॉगिन करते समय अपना यूजर नेम या पासवर्ड 5 बार से ज्यादा बार गलत भरते हैं तो आप की यूजर आईडी अगले 24 घंटे के लिए ब्लॉक कर दी जाएगी। इसलिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड भरते समय सतर्कता बरतें।
हिमवीर पोर्टल लॉगिन पासवर्ड भूलने पर क्या करें ?
जैसे की अभी हमने इस लेख में बताया की अगर आप 5 बार से ज्यादा गलत पासवर्ड डालते हैं तो आप की यूजर आईडी 24 घंटे के लिए ब्लॉक कर दी जाएगी। ऐसी स्थिति से बचने के लिए ये आवश्यक है की आप पासवर्ड न भूलें। या फिर अगर ऐसा हो तो आप लॉगिन के विकल्प के अतिरिक्त दिया गया फॉरगेट पासवर्ड के ऑप्शन का इस्तेमाल कर अपना पासवर्ड रिकवर कर लें। हम इस लेख में आगे इसी की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बता रहे हैं। कृपया पासवर्ड भूलने की स्थिति में इसे फॉलो करें।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- सबसे पहले आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- इसके बाद आप होम पेज पर दिए गए लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
- ड्राप डाउन मेनू में आप 2 विकल्प देख सकते हैं। कृपया यहाँ व्यक्तिगत लॉगिन का विकल्प का चुनाव करें।
- अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा। जहाँ आप को लॉगिन सम्बन्धी जानकरी भरनी होती है।
- यहाँ आप लॉगिन के बगल में “फॉरगेट पासवर्ड ” का विकल्प भी देख सकते हैं।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा। जहाँ आप आवेदन फॉर्म देख सकते हैं।
- यहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
- सबसे पहले आप यहाँ अपना रेजिमेंटल नंबर भरेंगे। उसके बाद अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी क्वेश्चन (सुरक्षा प्रश्न ) और उसका जवाब भी भरना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालें और Generate OTP पर क्लिक कर दें। आप के पंजीकृत मोबाइल पर एक otp आएगा जिसे आप नियत स्थान पर भर देंगे।
- इस के बाद आप के स्क्रीन पर आप के यूजर आईडी और पासवर्ड सम्बन्धी जानकारी आ जाएगी।
- इस इस तरह से पासवर्ड रिकवर करने की प्रक्रिया भी पूरी होती है।
आईटीबीपी वेतन पर्ची / ITBP Pay Slip 2023 कैसे डाउनलोड करें ?
अगर आप भी ITBP Pay Slip निकालना चाहते हैं तो ये लेख आप के लिए काफी लाभप्रद हो सकता है। इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के कर्मचारी और जवानों के वेतन पर्ची निकालने के लिये हम यहाँ पूरी प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। आप यहाँ दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- ITBP Pay Slip डाउनलोड करने के लिए आप को सबसे पहले इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- कृपया डायरेक्ट लिंक के लिए यहाँ क्लिक करें।
- दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- आप को यहाँ दिए गए विकल्पों में से लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद सामने ड्राप डाउन मेनू में 2 और विकल्प दिखेंगे।
- इनमे से आप को “व्यक्तिगत लॉगिन ” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर आप को आप का यूजर नेम , पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड को भरें।
- अंत में लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आप आसानी से लॉगिन कर पाएंगे।अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
- अगले पेज पर आप को वेतन सम्बन्धी जानकारी देखने के लिए “सैलरी स्लिप ” पर क्लिक करना है। इसके बाद अगला पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आप को एक फॉर्म दिखेगा जहाँ सभी आवश्यक जानकारी जैसे की वर्ष और माह सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद generate पे स्लिप पर क्लिक कर दें।
- अब आप के सामने आप की वेतन पर्ची व अन्य सम्बन्धित जानकारी आप के स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। और इस का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
- इस प्रकार आप की पे स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
ITBP Pay Slip सम्बंधित प्रश्न उत्तर
ये इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) से सम्बंधित जवान और कर्मचारियों की सैलरी स्लिप या पे स्लिप है। जिसमें उनके वेतन संबंधी जानकारी होती है।
इस के लिए सरकार ने Himveer Portal के नाम से शुरू किया है। इस के माध्यम से सभी आईटीबीपी के जवान अपनी सैलरी / पे स्लिप देख सकते हैं।
ITBP Pay Slip देखने के लिए आप को सबसे पहले हिमवीर पोर्टल पर जाना होगा। उसके बाद आप लॉगिन करेंगे और अपनी सैलरी स्लिप देख सकते हैं.
ऐसी स्थिति में आप फॉरगेट पासवर्ड के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। उसके बाद आगे पूछी गयी सभी जानकारी भरने के बाद अपना पासवर्ड रिकवर कर सकते हैं। कृपया इस के लिए इस लेख को पढ़ें।
आप ITBP की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जा सकते हैं।