आईक्यू (IQ) फुल फॉर्म, आईक्यू (IQ ) क्या है? यहाँ CHECK करें अपना IQ

अकसर हम अपने दैनिक जीवन में आईक्यू (IQ) शब्द का उपयोग करते है। किसी भी महान वैज्ञानिक, शोधकर्ता या महापुरुष को देखकर कहा जाता है की उनका आईक्यू (IQ) बहुत तेज है या फलां व्यक्ति का आईक्यू (IQ) अधिक है। अकसर आपके मन में भी यह सवाल उठता होगा की यह आईक्यू (IQ) क्या होता हैआईक्यू (IQ) की फुल-फॉर्म क्या होती है और आईक्यू (IQ) का मापन कैसे किया जाता है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके इन सभी सवालो के जवाब देने वाले है। इस लेख के माध्यम से आपको आईक्यू (IQ ) क्या है? आईक्यू (IQ) फुल फॉर्म क्या है सम्बंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही आप लेख के माध्यम से आईक्यू (IQ) मापन की विधि भी सीख सकेंगे।

आईसीयू (ICU) का फुल फॉर्म क्या है – Full Form of ICU in Hindi

आईक्यू (IQ) फुल फॉर्म आईक्यू (IQ ) क्या है?
आईक्यू क्या है? आईक्यू कैसे चेक करें? iq क्या है?

Article Contents

आईक्यू (IQ) फुल फॉर्म

आईक्यू (IQ) का फुल फॉर्म Intelligence quotient होता है जिसे हिंदी में बुद्धिलब्धि कहा जाता है। IQ या Intelligence quotient (इंटेलिजेंस क्वॉटेंट) एक जर्मन भाषा का शब्द है जिसका उपयोग मानव बुद्धि की क्षमता का मापन करने के लिए किया जाता है। इंटेलिजेंस क्वॉटेंट (IQ) आपकी समस्याओ को समझने और हल करने की क्षमता है जिसके आधार पर आपकी बुद्धि का परिक्षण किया जाता है। इस प्रकार से आप समझ गए होंगे की आईक्यू (IQ) की फुल फॉर्म Intelligence quotient (इंटेलिजेंस क्वॉटेंट) या बुद्धिलब्धि होती है।

आईक्यू (IQ) क्या है? what is IQ ?

Intelligence quotient (इंटेलिजेंस क्वॉटेंट) या आईक्यू (IQ) किसी भी व्यक्ति की व्यक्ति की बुद्धिमता या इंटेलिजेंस का परिक्षण है जिसके आधार पर व्यक्ति की मानसिक क्षमता या बुद्धिमता का अनुमान लगाया है । यह एक जर्मन शब्द है जिसका वर्ष 1912 में जर्मन के मनोचिकित्सक विलियम स्टर्न द्वारा प्रथम बार प्रयोग किया गया था। आईक्यू (IQ) के आधार पर किसी व्यक्ति के समस्या समाधान करने (Problem Solving) एवं किसी भी चीज के लिए नए विचार का अनुमान लगाया जा सकता है। सरल शब्दो में मानव बुद्धि के क्षमताओ का परिक्षण ही आईक्यू (IQ) टेस्ट है।

सूचना का अधिकार क्या है | Right to Information (RTI)

आईक्यू (IQ) के आधार पर व्यक्ति की रचनात्मकता का परिक्षण किया जाता है। जिस व्यक्ति का आईक्यू जितना अधिक होता है उस व्यक्ति की रचनात्मकता एवं समस्या समाधान करने की क्षमता उतनी अधिक होती है। यही कारण है की महान वैज्ञानिको का आईक्यू अधिक होता है। दुनिया के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक अल्बर्ट आईन्स्टीन एवं महान खगोलशास्त्री डॉ. स्टीफन हॉकिंग्स का आईक्यू लेवल 160 था।

ऐसे CHECK करें अपना IQ

किसी भी व्यक्ति के आईक्यू (IQ) स्कोर की गणना उसकी वास्तविक उम्र Real Age (Chronological Or Biological Age) और मानसिक उम्र के आधार पर तय की जाती है जिसके लिए निम्न फॉर्मूले का उपयोग किया जाता है :-

Intelligent Quotient = Mental Age ÷ Physical Age × 100

आईक्यू (IQ) = मानसिक उम्र ÷ वास्तविक या शारीरिक उम्र×100

आईक्यू (IQ) ज्ञात करने के लिए मानसिक उम्र को वास्तविक उम्र से भाग देकर और परिणाम में 100 से गुना करके आईक्यू (IQ) ज्ञात किया जाता है।

उदाहरण- माना आपकी वास्तविक उम्र 25 साल है और आपकी मानसिक उम्र 30 साल है तो आप इस तरह से अपना आईक्यू (IQ) चेक कर सकते है।

आईक्यू (IQ) = 30 ÷ 25 × 100 = 120

इस प्रकार से आप अपना आईक्यू (IQ) लेवल जान सकते है। हालांकि आईक्यू (IQ) लेवल ज्ञात करने के लिए विभिन विधियों का प्रयोग किया जाता है।

क्या दर्शाता है आपका आईक्यू (IQ) स्कोर

अपने आईक्यू (IQ) के माध्यम से आप अपने बुद्धिमता का परिक्षण कर सकते है। विभिन आईक्यू (IQ) स्कोर वाले लोगो को विशेषज्ञों द्वारा निम्न प्रकार से रैंक किया गया है।

  • 145–160 – सर्वाधिक बुद्धिमान या हाइली एडवांस
  • 130–144 – अत्यधिक बुद्धिमान या एडवांस
  • 120–129 – सुपीरियर
  • 110–119 – उच्च औसत
  • 90–109 – औसत
  • 80–89 –निम्न औसत
  • 70–79 – सीमांकित अल्प बुद्धि
  • Below 70 – अल्प बुद्धि

इन वेबसाइट के जरिये चेक करें अपना आईक्यू (IQ)

आईक्यू (IQ) फुल फॉर्म आईक्यू (IQ ) क्या है? सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

आईक्यू (IQ) क्या होता है ?

आईक्यू (IQ) किसी व्यक्ति का बुद्धिमता एवं रचनात्मकता का परिक्षण होता है जिसके आधार पर व्यक्ति के सोचने की क्षमता, समस्या सुलझाने की क्षमता एवं नए आईडिया को सोचने की क्षमता का आंकलन किया जाता है।

आईक्यू (IQ) का फुल-फॉर्म क्या होता है ?

आईक्यू (IQ) का फुल फॉर्म Intelligence quotient (इंटेलिजेंस क्वॉटेंट) होता है जिसे हिंदी में बुद्धिलब्धि कहा जाता है। इसके आधार पर व्यक्ति के मानसिक क्षमता का परिक्षण किया जाता है।

आईक्यू का मापन कैसे किया जाता है ?

आईक्यू का मापन करने के लिए निम्न फॉर्मूले का प्रयोग करें :-
आईक्यू (IQ) = मानसिक उम्र ÷ वास्तविक या शारीरिक उम्र×100.
ऊपर दिये गए आर्टिकल की सहायता से आप अपने आईक्यू का टेस्ट कर सकते है।

आईक्यू स्कोर क्या दर्शाता है ?

आईक्यू स्कोर सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़ सकते है। इसके माध्यम से आपको आईक्यू स्कोर सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है।

आईक्यू किस भाषा का शब्द है ?

आईक्यू Intelligence quotient (इंटेलिजेंस क्वॉटेंट) जर्मन भाषा का शब्द है जिसका सर्वप्रथम प्रयोग वर्ष 1912 में जर्मन के मनोचिकित्सक विलियम स्टर्न द्वारा हुआ।

Leave a Comment

Join Telegram