क्रिकेट एक लोकप्रिय खेल है। क्रिकेट में इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। वैसे तो दुनिया में बहुत से खेलो का आयोजन होता रहता है लेकिन आईपीएल लोगो का पसंदीदा खेल आयोजन है, जिसके लिए लोगो में अलग ही क्रेज होता है। आपने भी आईपीएल देखते समय देखा होगा कि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पुरस्कार के रूप में खिलाड़ियों की दी जाती है क्या आप जानते है ये कैप किन खिलाडी को मिलती है और क्यों ? यदि नहीं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बतायेगे IPL orange cap list | Orange cap क्या होती है ? यहाँ जानिए –और साथ ही जानेगे ऑरेंज कैप विजेताओं के बारे में। आईपीएल में ऑरेंज कैप से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।
आप सभी देखते होंगे की आजकल लोग लोग ड्रीम 11 पर टीम बनाकर लाखों करोडो रुपये जीतते है। लेकिन क्या आप यह जानते है की ड्रीम 11 पर टीम कैसे बनाते है ?
Orange cap क्या होती है
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में प्रत्येक वर्ष सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में सम्मानित करने के लिए उन्हें कैप दी जाती है। IPL में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप एक पुरस्कार के रूप में दी जाती है। इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में जो खिलाडी सबसे ज्यादा रन बनता है उसको इनाम के तौर पर ऑरेंज कैप दी जाती है। ऑरेंज कैप खिलाड़ियों को दिया जाने वाला एक पुरस्कार है।
ऑरेंज कैप किसको दी जाती है ?
IPL में ऑरेंज कैप उन बल्लेबाजों को दी जाती है जो सबसे ज्यादा रन बनाते है। जो खिलाडी आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनता है उसको ऑरेंज कैप दी जाती है। जैसे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाडी को पर्पल कैप दी जाती है वैसे ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी को ऑरेंज कैप दी जाती है।
सबसे पहली IPL orange cap किसको मिली थी ?
Indian Premier League की शुरुआत 2008 से हुई थी और तभी से पुरस्कार के रूप में कैप देने की भी शुरुआत हुई थी। सबसे पहली ऑरेंज कैप 2008 में शौन मार्स को मिली थी जब उन्होंने किंग XI पंजाब की तरफ के खेलते हुए 616 रन बनाये थे।
IPL orange cap list 2023
IPL orange cap list 2023:- इस वर्ष आईपीएल ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाडी गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल है। इन्होने इस सीजन में 890 रन बनाये।
ऑरेंज कैप विजेताओं की लिस्ट (2008-2023)
S.N. | वर्ष | खिलाडी | टीम | रन |
1 | 2008 | किंग XI पंजाब | शौन मार्स | 616 |
2 | 2009 | चेन्नई सुपर किंग्स | मैथ्यू हेडन | 572 |
3 | 2010 | मुंबई इंडियंस | सचिन तेंदुलकर | 658 |
4 | 2011 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | क्रिश गेल | 608 |
5 | 2012 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | क्रिश गेल | 733 |
6 | 2013 | चेन्नई सुपर किंग्स | माइकल हसी | 733 |
7 | 2014 | कोलकत्ता नाइट्स राइडर्स | रॉबिन उथप्पा | 660 |
8 | 2015 | सनराइज हैदराबाद | डेविड वार्नर | 532 |
9 | 2016 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | विराट कोहली | 973 |
10 | 2017 | सनराइज हैदराबाद | डेविड वार्नर | 641 |
11 | 2018 | सनराइज हैदराबाद | केन विलियमसन | 735 |
12 | 2019 | सनराइज हैदराबाद | डेविड वार्नर | 692 |
13 | 2020 | किंग XI पंजाब | के एल राहुल | 670 |
14 | 2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | ऋतुराज गायकवाड़ | 635 |
15 | 2022 | राजस्थान रॉयल्स | जोस बटलर | 863 |
16 | 2023 | गुजरात टाइटंस | शुभमन गिल | 890 |
ऑरेंज कैप से जुड़े रोचक तथ्य
- ऑरेंज कैप को जीतने वाले पहले खिलाडी ऑस्ट्रेलिया के शौन मार्क थे। इन्होने 2008 में कैप जीती थी।
- 2010 में सचिन तेंदुलकर ने ऑरेंज कैप जीती और ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय खिलाडी बने।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने 3 ऑरेंज कैप जीती है।
- सनराइज हैदराबाद ने भी 3 बार ऑरेंज कैप जीती है।
- चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 3 बार ऑरेंज कैप जीती है।
- आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाये थे उन्होंने 973 रन बनाये थे।
- क्रिश गेल ने लगातार 2 सीजन में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी पहली कैप उनको 2012 में मिली थी और दूसरी कैप 2013 में मिली थी।
- सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप डेविड वार्नर के पास है।
- डेविड वार्नर ने 3 बार ऑरेंज कैप जीती है। पहली 2015 में, दूसरी 2017 में और तीसरी 2019 में।
IPL 2023 में शामिल टीम
आईपीएल एक खेल प्रतियोगिता है इसमें भारत देश के खिलाड़ियों के साथ साथ अंतराष्ट्रीय खिलाडी भी खेलते है। IPL 2023 में 10 क्रिकेट टीम खेलेगी जिनमे चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइज हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, कोलकत्ता नाईट राइडर्स, गुजरात टाईटंस, लखनऊ सुपर जायंटस, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस शामिल है।
IPL orange cap list से जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
ऑरेंज कैप Indian Premier league में प्रत्येक वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है।
IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी को ऑरेंज कैप दी जाती है।
ऑरेंज कैप प्राप्त करने वाले पहले भारतीय सचिन तेंदुलकर है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भारत के विराट कोहली है।
IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी।