IOCL Recruitment 2021: यदि आप काफी समय से IOCL की भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। IOCL ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। और आवेदन की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है। अब आप इसमें आवेदन कर इसकी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। यदि आप IOCL की इस भर्ती के बारे में और भी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको IOCL की इस भर्ती से सम्बंधित सभी जानकारी देंगे।
Article Contents
क्या है IOCL अप्रेंटिस
अप्रेंटिस एक प्रकार की ट्रेनिंग का समय होता है। जिसमे आपको सम्बंधित कार्य के बारे में सिखाया जाता है। इस ट्रैनिग के दौरान अभ्यर्थी को एक सामान्य कार्यकर्त्ता की भांति काम करना पड़ता है। तभी वह इसके बारे में सभी जानकारी ग्रहण कर सकता है। इसके दौरान प्रत्येक अभ्यार्थी को सभी पढ़ी हुई चीजों का प्रयोग करके सिखाया जाता है। अप्रेंटिस के समय सभी अभ्यार्थियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण की जानकारी दी जाती है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
300 सरकारी पदों पर आई भर्ती
सरकारी नौकरी के पदों की भर्ती का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। IOCL अर्थात India Oil Corporation Limited ने अप्रेंटिस के लिए भर्ती जारी की है। आपको बता दें कि IOCL ने अप्रेंटिस के 300 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके अंतर्गत तकनीकी और ट्रेड की भर्ती जारी हुई है। इसमें आपका चयन लिखित परीक्षा के आधार पर ही किया जायेगा। इसके लिए अब आप आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीख
- आवेदन की शुरुआत 10 दिसंबर से हो चुकी है।
- आवेदन की अंतिम तारीख 27 दिसंबर है।
- अतः 10 से 27 दिसंबर के बीच में आप आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
जैसा की हमने आपको ऊपर बताया कि IOCL ने अप्रेंटिस के पदों के आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया 10 दिसम्बर 2021 से शुरू हो चुकी है। अब आप इसमें आसानी से आवेदन कर सकते हैं। यदि आप इसमें आवेदन की प्रक्रिया को नहीं जानते हैं तो नीचे लिखी प्रक्रिया को फॉलो करें।
- इसके लिए आपको सबसे पहले इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज ओपन हो जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको अप्रेंटिस भर्ती से जुडी लाइन के नीचे Click Here To Apply Online के विकल्प पर क्लिक करना है।
- यहाँ से आप भर्ती की सभी जानकारी भी देख सकते हैं।
- इसके बाद आपको Apply Online के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल गया होगा, इस पेज में आपको अपनी तकनिकी या ट्रेड और राज्य का चयन करना होगा।
- इसके बाद इसमें आपको अपनी सामान्य जानकारी जैसे- नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि दर्ज करनी होगी।
- अब आपको आगे कम्युनिकेशन के सेक्शन में अपना पता या अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको अपनी एजुकेशन और अपनी एसेंशियल योग्यता की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको अपनी फोटो और हस्ताक्षर की फोटो अपलोड करनी होगी।
- अब आपको NEXT के विकल्प पर क्लिक कर आगे बढ़ना है।
- आगे मांगी हुई जानकारी को दर्ज करके सबमिट कर देना है।
- इस प्रकार आप आसानी से IOCL अप्रेंटिस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।