दुनिया में हर स्वभाव के लोग है कोई मिलनसार है, तो कोई अकेले रहना पसंद करता है तो कोई सामाजिक परिस्थिति के अनुसार अपनी पसंद का चुनाव करता है। सभी के स्वाभाव की अपनी खासियत होती है जो लोग ज्यादा मिलनसार खुशमिजाज ज्यादा बोलने वाले या भीड़ में खुद को कम्फर्टेबले करने वाले लोगो को बहिर्मुखी Extrovert कहते है और जो लोग शांत होते है ज्यादा किसी से बात नहीं करती उनको अंतर्मुखी Introvert कहते है और जो लोग अंतर्मुखी और बहुर्मुखी दोनों होते है यानी अकेले रहना भी पसंद हो और बहार दोस्तों के साथ सोशल लाइफ भी पसंद हो उनको उभयवर्ती Ambivert कहते है। आज हम जानेगे Introvert Meaning in Hindi | इंट्रोवर्ट को हिंदी में क्या कहते है ? और जानेगे इंट्रोवर्ट होने के फायदे।
Article Contents
Introvert Meaning in Hindi
Introvert को हिंदी में अंतर्मुखी कहते है। अंतर्मुखी उन व्यक्तियों को कहा जाता है जो शांत स्वाभाव के होते है जो खुद में ही व्यस्त रहते है जो अपने विचार दुसरो से कम साँझा करते है भीड़ वाली जगहों पर नहीं जाते अपने आंतरिक विचारो पर ही अपना ध्यान केंद्रित करते है बहार की दुनिया से कुछ ख़ास लेना देना नहीं होता। ये एक-दो लोगो के साथ ही समय बिताना ज्यादा पसंद करते है, अपना ध्यान उन्ही जगहों पर केंद्रित करते है जो उनको दिलचस्प और सार्थक लगती है। ये थोड़े शर्मीले भी होते है और ज्यादातर अकेले रहना पसंद करते है। इंट्रोवर्ट लोग अंदरूनी ख़ुशी को ज्यादा महत्त्व देते है न की बाहरी दिखावे को। ऐसा व्यक्ति अनजान लोगो से बेहद कम बात करता है। इन्हे लोगो के समूह में खुद को व्यक्त करना मुश्किल लगता है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
अंतर्मुखी लोग अपने काम के लिए दुसरो की तारीफ पर निर्भर नहीं रहते। इन्हे जो सही लगता है ये वही कार्य करते है। इंट्रोवर्ट लोग सही गलत में फर्क करने में अधिक सक्षम होते है। अंतर्मुखी लोग आत्मविश्वास की कमी के कारण किसी को कुछ ज्यादा बोलते सुनते नहीं है , लेकिन किसी चीज की एक बार हद पार हो जाये तो ये फिर आक्रामक हो जाते है ये किसी भी चीज की प्लानिंग में बहुत निपूर्ण होते है। यह शर्मीले होने के कारण किसी से ज्यादा बहस नहीं करते खासकर तब जब ये घबराये या चिंतित रहते है। इंट्रोवर्ट लोग अधिकतर दुसरो की लाइफ में अपना इंटरेस्ट नहीं दिखाते। ये लोग जल्दी किसी से बात करना पसंद नहीं करते लेकिन यदि आप कोई इंटरेस्टिंग बात इनको बताते हो तो ये घंटो बैठ कर आपकी बाते सुन सकते है।Introvert
यह भी पढ़े :- Money laundering किसे कहते है
इंट्रोवर्ट (Introvert) के गुण
- इंट्रोवर्ट लोग Deep thinker होते है।
- हर बात को गहराई से सोच समझ कर फैसले करते है इसी कारण इनके ज्यादातर फैसले सही होते है।
- किसी भी प्रॉब्लम का हल आराम से निकल लेते है।
- Introvert लोग बहुत क्रिएटिव होते है। आपने भी देखा ही होंगे ज्यादातर आर्टिस्ट और राइटर का स्वभाव इंट्रोवर्ट ही होता है।
- ये अकेले ज्यादा समय बिताते है तभी इनके दिमाग में बहुत क्रिएटिव विचार आते है।
- इन लोगो को अकेले रहना, अकेले खाना, अकेले घूमना, अकेले सोना, अकेले मूवी देखना, सभी काम अकेले करना पसंद होता है।
- इंट्रोवर्ट लोग किसी भी काम को करने से पहले उसके फायदे, नुक्सान, मुनाफा सब भलि-भाँति सोचते समझते है और फिर वह कार्य करते है।
- भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाना पसंद नहीं करते।
- खुद के साथ ज्यादा समय व्यतीत करते है।
- जल्दी से मित्र नहीं बना पाते लेकिन यदि इनके मित्रे होते है तो ये ये अपमी मित्रता बखूबी निभाते है।
इंट्रोवर्ट कितने प्रकार के होते है types of Introvert
हर व्यक्ति किसी न किसी फील्ड में Introvert होता है। इंट्रोवर्ट के बहुत से प्रकार होते है :-
सामाजिक अंतर्मुखी (Social Introvert)
- इस प्रकार के अंतर्मुखी लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहते है। उनको समूह में रहना पसंद नहीं होता। इनको शांत माहौल पसंद होता है ज्यादा शोर इनको नहीं भाता। इनके दोस्त भी बहुत काम होते है लेकिन जितने भी होते है सब करीबी होते है।
अंतर्मुखी सोच (Introvert Thinking)
- इस प्रकार के अंतर्मुखी लोग अपना ज्यादातर समय सोचने में लगते है ये बहुत ही रचनात्मक और शोधकर्ता प्रवृति के होते है। अपने सभी कार्यो को अच्छे से सोच-समझ कर करते है।
चिंतित अंतर्मुखी (Anxious Introvert)
- चिंतित अंतर्मुखी ज्यादातर घबराये रहते है। जब कोई व्यक्ति इनसे बात करने आता है तो ये घबरा जाते है जबकि इन्हे पता होता है कि वह व्यक्ति इनके साथ कोई बुरा व्यव्हार नहीं करेगा।
संकोची अंतर्मुखी (Inhibited Introvert)
- संकोची अंतर्मुखी लोग किसी काम को करने में या किसी से बात करने में संकोच करते है। ये अपना काम करने या किसी से मदद मांगने में भी बहुत संकोच करते है। अपने काम को खुद ही सोच विचार कर निर्णय करते है।
इंट्रोवर्ट होने के फायदे
- Introvert स्वभाव के लोग दुसरो की बातो को ध्यानपूर्वक सुनते और समझते है।
- ये जल्दी से अपने भाव किसी के साथ साझा नहीं करते।
- अंतर्मुखी लोग शांत स्वभाव के होते है।
- छोटी-छोटी बातो पर जल्दी से अपनी प्रतिक्रिया नहीं करते।
- इनमे सकारात्मकता बहुत अधिक होती है।
- काम को करने की इच्छा शक्ति ज्यादा होती है।
- इंट्रोवर्ट लोगो के साथ न रहकर खुद के साथ ज्यादा समय व्यतीत करते है।
- किसी बात को सोचने और विचारने की क्षमता अधिक होती है।
- फालतू बातो पर ज्यादा ध्यान नहीं देते इनको सिर्फ अपने काम से मतलब होता है।
- इस व्यक्तित्व के लोग रिश्ते कम रखते है लेकिन उनको संजोकर रखना पसंद करते है, रिश्तो को कभी खरब होने नहीं देते।
- यह अपना समय व्यर्थ कामो में बर्बाद नहीं करते ये समय की कीमत को समझते है।
- इस स्वभाव के लोगो को अपनी खूबी और कमजोरी अच्छे से मालूम होती है।
- हर काम को सोच समझ कर करते है जिस कारण इनको सफलता भी मिलती है।
- अपने मन को आवाज को सुनते है और दिमाग से फैसले लेते है।
यह भी पढ़े :- Forever Meaning in Hindi With Example फॉरएवर मीनिंग इन हिंदी
Introvert Meaning in Hindi से सम्बंधित प्रश्न
Introvert लोग शांत स्वभाव के होते है इनको ज्यादातर अकेले रहना पसंद होता है।
Introvert को हिनी में अंतर्मुखी कहते है, जिसका अर्थ होता है कम बोलने वाला।
जो लोग ज्यादा मिलनसार खुशमिजाज ज्यादा बोलने वाले या भीड़ में खुद को कम्फर्टेबले करने वाले होते है उनको को बहिर्मुखी Extrovert कहते है।
Ambivert लोगो में इंट्रोवर्ट और एक्सट्रोवर्ट दोनों लोगो के गुण होते है।