Indian Railways : यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे कई फैसले लेता रहता है। ताकि किसी भी यात्री को यात्रा के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। और वह अपनी यात्रा का आनंद ले सकें। हाल ही में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे के कुछ नियमों में परिवर्तन किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे ने रात में सफर करने वाले यात्रियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। यदि आप रात को ट्रैन से यात्रा करने वाले हैं तो आपके लिए इन नियमों को जानना बहुत आवश्यक है। आईये आपको इन नियमों की जानकारी देते हैं।
रेलवे ने यात्रा के नियमों में किया बदलाव
दोस्तों काफी समय से रेलवे के यात्रियों की काफी शिकायतें सामने आ रही है। इन समस्याओं के निवारण के लिए रेलवे ने कुछ फैसले लिए हैं। जी हाँ यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कुछ नियमों में बदलाव किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये बदलाव रात में यात्रा करने वाले लोगों के लिए किये गए हैं। रात ने सफर करने वाले सभी यात्रियों को इन नियमों की जानकारी होना आवश्यक है। क्योंकि नियमों का उलंघन करने वाले यात्री पर सख्त कार्यवाही की जा सकती है।
क्या हैं नए नियम
दोस्तों जैसे कि हमने आपको बताया कि ट्रैन में रात को सफर करने वाले यात्रियों के लिए कुछ नए नियम बनाये गए हैं। जी हाँ आईये आपको इन नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हैं।
- ट्रैन में सफर कर रहे यात्री रात के समय अपने फ़ोन पर ज्यादा बातें नहीं कर पाएंगे।
- न ही ज्यादा तेज़ आवाज में गाने सुन पाएंगे।
- यात्रियों को नाईट लाइट को छोड़कर सभी लाइटों को बंद करना होगा।
- यदि कोई यात्री बड़े ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं तो वे अधिक बातें नहीं कर पाएंगे।
- रात के समय चेकिंग स्टॉफ, आरपीएफ, इलेक्ट्रीशियन, कैटरिंग स्टॉफ और मेंटीनेंस स्टाफ शांतिपूर्ण ढंग से काम करेंगे।
- यात्री कोई भी इस प्रकार का कार्य नहीं करेंगे जिससे अन्य यात्रियों की नींद ख़राब हो या उन्हें परेशानी हो।
- नियमों का पालन न करने वाले यात्रियों के प्रति सख्त कार्यवाही की जा सकती है।
नियमों में बदलाव का कारण
रेलवे मंत्रालय ने जानकारी दी कि काफी समय से यात्रियों की शिकायतें आ रही हैं। मोबाइल पर तेज़ आवाज में बात करना, ज्यादा तेज़ वॉल्यूम पर गाने सुनना, सभी लाइट खुल छोड़ देना, ग्रुप के लोगों का ज़ोर ज़ोर से बातें करना जैसी कई शिकायतें सामने आ रही थी। यात्रियों की इस समस्या का समाधान करने के लिए रेलवे मंत्रालय ने रात में सफर करने वाले लोगों के लिए नए नियम जारी किये।