Indian Navy Bharti 2022: नौसेना में फार्मासिस्ट, फायरमैन और पेस्ट कंट्रोल वर्कर पदों पर आई बम्पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

भारतीय नौसेना में भर्ती का सपना देखने वाले उमीदवारो के लिए खुशखबरी है। इंडियन नेवी द्वारा फार्मासिस्ट, फायरमैन और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के विभिन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भारतीय नौसेना में भर्ती (Indian Navy Bharti 2022) होने का सपना देखने वाले कैंडिडेट के लिए यह सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से इंडियन नेवी द्वारा फार्मासिस्ट, पेस्ट कंट्रोल वर्कर और फायरमैन के कुल 127 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए कैंडिडेट 26 जून 2022 तक आवेदन कर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की शैक्षिक योग्यता भी सिर्फ 10वीं पास रखी गयी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से कैंडिडेट भर्ती सम्बंधित विस्तृत डिटेल्स प्राप्त कर सकते है।

कुल 127 पदों पर की जाएगी भर्ती

भारतीय नौसेना द्वारा जारी किये गये नोटिफिकेशन के मुताबित नेवी में फार्मासिस्ट,पेस्ट कंट्रोल वर्कर और फायरमैन के कुल 127 पदों पर भर्ती की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबित विभिन पदों पर रिक्तियों का विवरण इस प्रकार से है :-

  • फायरमैन(Fireman) – 120 पद
  • फार्मासिस्ट(Pharmacist) – 1 पद
  • पेस्ट कंट्रोल वर्कर(Pest-control worker) – 6 पद
  • कुल पद (Total vacancies)- 127

इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भी इंटरमीडिएट पास कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते है साथ ही आवेदन के लिए भी 2 माह का समय दिया गया है।

ये है जरुरी पात्रतायें

Indian Navy Bharti 2022 के अंतर्गत विभिन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को अनिवार्य शैक्षिक अहर्ताएँ पूरी करना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त उन्हें शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा जिसके अंतर्गत न्यूनतम हाइट 165 सेमी होनी आवश्यक है। साथ ही चेस्ट 81.5 cm होनी आवश्यक है जिसमे न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव आवश्यक है। इसके अतिरिक्त कैंडिडेट का वजन कम से कम 50 Kg होना चाहिए। साथ ही उन्हें हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं का बेसिक ज्ञान होना आवश्यक है। इन पदों के लिए चयन फिजिकल फिटनेस टेस्ट और नेवी द्वारा तय किये गये अन्य मानकों के आधार पर किया जायेगा। साथ ही कैंडिडेट की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Indian Navy Bharti 2022, ऐसे करें आवेदन

Indian Navy Bharti 2022 के तहत विभिन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र के फॉर्मेट को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इसमें मांगी गयी सभी जानकरियां दर्ज करके नेवी द्वारा निर्धारित पते पर 26 जून 2022 तक भेज दे। इसके लिए कैंडिडेट ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र का फॉर्मेट डाउनलोड कर सकते है साथ ही आवेदन पत्र भेजने के लिए ऑफिसियल पोस्ट अड्रेस की जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Comment

Join Telegram