भारत सामान्य ज्ञान | India General Knowledge (India GK in Hindi)

हम सभी लोग जिस देश में निवास करते है उसे भारत देश कहा जाता है। हमारा देश अपनी संस्कृति, भूगोल, राजनीति, भाषा, खान-पान एवं विविधता के लिए जाना जाता है। देश का नागरिक होने के नाते हम सभी का अपने देश के बारे में सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है।

तभी हम अपने देश को अच्छे से समझ सकते है। इसके अतिरिक्त अपने देश की खूबियों, विविधताओं एवं आश्चर्यजनक चीजों के बारे में जानने के लिए भी हमे अपने देश के बारे में सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है।

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत के सामान्य ज्ञान (India GK in Hindi) के बारे में आपको जानकारी प्रदान करने वाले है।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

भारत सामान्य ज्ञान |
भारत सामान्य ज्ञान | India General Knowledge (India GK in Hindi)

भारत का सामान्य ज्ञान हिंदी में (India GK in Hindi) में जानने के अतिरिक्त यहाँ आपको भारत सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गयी है।

यह लेख भारत के सामान्य ज्ञान के बारे में आपकी समझ में वृद्धि करेगा साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में भी यहाँ से आपको अनेक प्रश्न पूछे जाते है ऐसे में यह लेख निश्चित रूप में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी वाले छात्रों के लिए अनिवार्य रूप से उपयोगी होगा।

Article Contents

India General Knowledge, एक नजर में

यहाँ आपको भारत के सामान्य ज्ञान सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ को एक सूची के माध्यम से प्रदान किया गया है।

नाम भारत
आधिकारिक नाम भारत गणराज्य (Republic of India)
राजधानी नयी-दिल्ली
महाद्वीपीय स्थिति एशिया महाद्वीप
कुल क्षेत्रफल 3,287,263 किमी(1,269,219 वर्ग मील)
अक्षांशीय विस्तार 8°4’N से 37°6’N
देशांतरीय विस्तार 68°7’E से 97°25’E.
कुल जनसँख्या 1,210,854,977  (2011 की जनगणना के अनुसार)
कुल राज्य 28 राज्य
कुल केंद्रशासित प्रदेश 8 केंद्रशासित प्रदेश
राष्ट्रगान जन-गण मन
राष्ट्रगीत वंदे मातरम
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी
आधिकारिक राजभाषा हिंदी
आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/
आदर्श वाक्यसत्यमेव जयते
भारत का सामान्य ज्ञान

भारत सामान्य ज्ञान -भूगोल (India GK in Hindi)

किसी भी देश के भूगोल का उस देश के इतिहास, संस्कृति, खानपान, बोली-भाषा और जीवन पर अहम प्रभाव होता है ऐसे में हमे देश के भूगोल के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है। यहाँ आपको भारत का संक्षिप्त भूगोल दिया गया है।

  • भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है।
  • भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,263 किमी(1,269,219 वर्ग मील) है जो की दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार हमारे देश की कुल जनसँख्या 1,210,854,977  है जो की पूरी दुनिया में दूसरे स्थान पर है।
  • भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4’N से 37°6’N है वही हमारे देश का देशांतरीय विस्तार 68°7’E से 97°25’E. है।
  • हमारे देश को भौगोलिक आधार पर 8 भागों में बांटा गया है। हिमालय पर्वतमाला, उत्तर का मैदान, दक्कन का पठार, पश्चिमी एवं पूर्वी घाट, थार का मरुस्थल, तटीय मैदान एवं द्वीपसमूह
  • भारत की उत्तरी सीमा चीन, अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान, पश्चिमी-सीमा पाकिस्तान से, उतर-पूर्वी सीमा नेपाल से एवं पूर्वी सीमा बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान एवं चीन से लगती है।
  • भारत भारतीय प्लेट के ऊपर स्थित है जो की इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट का हिस्सा है। प्लेट भूगर्भीय संरचनाये होती है जिसके ऊपर महाद्वीप स्थित होते है।
  • भारत के पूर्वी भाग में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में हिंद-महासागर एवं पश्चिम में अरब सागर स्थित है।
  • भारत की अधिकांश कृषि हिन्द महासागर से आने वाले मानसून पर निर्भर करती है यही कारण है की भारत की जलवायु मानसूनी जलवायु मानी जाती है।
  • भारत की सबसे बड़ी और लम्बी नदी गंगा है जिसका उद्गम महान हिमालय से होता है। दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी गोदावरी है जिसे की दक्षिण की गंगा भी कहा जाता है।
  • भारत का दक्षिणी भाग दक्कन के पठार पर बसा है जहाँ की मिट्टी खेती के लिए उपजाऊ है।
  • भारत का सबसे पुराना पर्वत अरावली श्रेणी को माना जाता है जो की सिस्ट पर्वत माना जाता है।

जनरल नॉलेज भारत

भारत का इतिहास हजारो वर्ष पुराना माना जाता है परन्तु इतिहास लेखन के आधार देश के इतिहास को मुख्यत 3 भागों में बांटा जाता है। भारत का इतिहास काल का क्रम इस प्रकार से है :-

  • प्राचीन भारत (Ancient India)
  • मध्यकालीन भारत (Medieval India)
  • आधुनिक भारत (Modern India)

यहाँ भारत के इतिहास के बारे में आपको संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गयी है।

  • प्राचीन भारत (Ancient India) का इतिहास- प्राचीन भारत का इतिहास सिंधु-घाटी सभ्यता से शुरू होता है जिसका काल 2400 से 1750 माना जाता है। इस सभ्यता के सबसे प्रमुख स्थल हड़प्पा की खोज 1921 में दयाराम साहनी द्वारा की गयी थी।
  • सिंधु घाटी सिंधु नदी के प्रवाह तंत्र में बसी हुयी सभ्यता थी जो की दुनिया की 4 सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक मानी जाती है।
  • सिंधु सभ्यता का सबसे प्रमुख नगर हड़प्पा था जिस कारण इसे हड़प्पा सभ्यता भी कहा जाता है। इसका दूसरा सबसे बड़ा और प्रमुख नगर मोहनजोदड़ो था जिसका अर्थ मृतकों का टीला होता है।
  • सिंधु घाटी सभ्यता के बाद हमारे देश में वैदिक सभ्यता का प्रारम्भ हुआ जिसे आर्यों द्वारा शुरू किया गया। वैदिक सभ्यता का काल 1500 से 1000 ई. पू. माना जाता है। इसके पश्चात 1000 से 600 ई. पू. तक देश में उत्तर वैदिक काल था।
  • 600 ई. पू. से देश में महाजनपदों का उदय हुआ जिनमे मगध जनपद सबसे शक्तिशाली जनपद बनकर उभरा।
  • महाजनपद काल के दौरान ही हमारे देश में भगवान बुद्ध और भगवान महावीर का जन्म हुआ एवं बौद्ध और जैन धर्म का प्रचार प्रसार हुआ।
  • इसके पश्चात देश में मौर्या साम्राज्य का उदय हुआ जिसका सबसे शक्तिशाली शासक अशोक था।
  • इसके पश्चात गुप्त वंश, हर्षवर्धन एवं अन्य भारतीय राजाओ का देश के विभिन भागों पर शासन रहा।
  • मध्यकालीन भारत (Medieval India)- भारत में मध्यकाल की शुरुआत 1202 से 1707 तक मानी जाती है। इस दौरान देश पर विभिन मुस्लिम शासकों का शासन रहा। साथ ही भारतीय राजा भी देश की विभिन रियासतों में राज करते रहे।
  • देश में मध्यकाल की शुरुआत गुलाम वंश से हुयी जिसके पश्चात खिलजी वंश, तुगलक वंश, सैयद वंश, लोदी वंश ने दिल्ली की गद्दी पर शासन किया।
  • 1526 ई में पानीपत के प्रथम युद्ध के साथ देश में मुग़ल वंश की शुरुआत हुयी जिसका सूत्रपातकर्ता बाबर था।
  • मुग़ल वंश का सबसे महान शासक अकबर महान को माना जाता है जिसके शासन के दौरान देश में आर्थिक तरक्की हुयी।
  • मुग़ल वंश का अंतिम शासक बहादुर शाह जफ़र था जिसके पश्चात अंग्रेजो द्वारा मुग़ल बादशाह का पद समाप्त कर दिया गया।
  • आधुनिक भारत (Modern India.)- आधुनिक भारत की शुरुआत में भारत ब्रिटिश गुलामी की जंजीरो में जकड़ा हुआ था। ब्रिटिश वर्ष 1600 में रानी एलिजाबेथ के एक चार्टर-पत्र के द्वारा भारत में व्यापार करने आये थे।
  • भारत में अंग्रेजी शासन की नींव पलासी के युद्ध से पड़ी जो की 1757 में सिराजुदौला और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के मध्य लड़ा गया।
  • बक्सर का युद्ध 1764 में लड़ा गया जिसमे अंग्रेजो द्वारा मीर-कासिम को परास्त किया गया था।
  • अंग्रेजो द्वारा वर्ष 1783 में स्थायी बंदोबस्त लाया गया जिसमे जमींदारों को कर वसूली की जिम्मेदारी दी गयी थी।
  • भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम पाइका विद्रोह को माना जाता है जो की वर्ष 1817 में हुआ था।
  • भारत के सबसे महत्वपूर्ण स्वतंत्रता संग्राम 1857 का स्वतंत्रता संग्राम था जिसमे पूरे देश के लोगो ने भाग लिया था।
  • बंगाल का विभाजन 1905 में हुआ। जलियांवाला बाग़ हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 को हुआ था।
  • महात्मा गाँधी का भारत आगमन 1915 में हुआ जिसके पश्चात गांधीजी द्वारा 1919 में असहयोग आंदोलन, 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन एवं 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन चलाया गया था।
  • भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्ति 15 अगस्त 1947 को मिली। भारत की आजादी के समय वायसराय लार्ड माउंटबेटन थे।

वर्तमान समय में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी है। लेकिन क्या आप भारत के पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे में जानते है

भारत सामान्य ज्ञान-अर्थशास्त्र

  • भारत की अर्थव्यवस्था मिश्रित अर्थव्यवस्था है।
  • स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा देश में मिश्रित अर्थव्यस्था शुरू की गयी थी।
  • हमारे देश की प्रथम पंचवर्षीय योजना का शुभारंभ 1951 में किया गया था। देश में कार्ययोजना के लिए हर 5 वर्ष के प्लान को पंचवर्षीय प्लान कहा जाता है।
  • भारतीय अर्थव्यस्था को वर्ष 1992 में खोला गया जिसके तहत अर्थव्यवस्था का निजीकरण, उदारीकरण और वैश्वीकरण किया गया।
  • हमारे देश की अर्थव्यवस्था में सबसे अधिक योगदान तृतीयक क्षेत्र यानी सेवा क्षेत्र का है।
  • भारत की वित्तीय व्यवस्था को रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा रेगुलेट किया जाता है।
  • देश में 1 जुलाई 2017 से सभी अप्रत्यक्ष करों को खत्म करके एकीकृत कर GST की शुरुआत की गयी है।
  • हमारे देश की अधिकांश जनसँख्या रोजगार के लिए कृषि क्षेत्र पर निर्भर करती है।
  • देश की नीति-निर्धारण के लिए सरकार द्वारा 1 जनवरी 2015 से नीति आयोग का गठन किया गया है।
  • भारत दुनिया में सबसे अधिक रेमिटेंस प्राप्त करने वाला देश है।
  • देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया है जिसे 2 जून 1806. को बैंक ऑफ़ कलकत्ता के रूप में स्थापित किया गया था।
  • हमारे देश में मुख्यत 2 शेयर बाजार है। निफ़्टी एवं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज।
  • भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर चीन है जिसके साथ भारत का कुल व्यापार 129.93 बिलियन डॉलर का है।
  • भारत दुनिया के विकासशील देशो की श्रेणी में आता है जिसके अर्थव्यवस्था दुनिया में 6वें नंबर पर है।

भारत सामान्य ज्ञान- राजनीति

भारत अंग्रेजो की गुलामी से 15 अगस्त 1945 को आजाद हुआ। इसके पश्चात देश की शासन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 1951 में प्रथम आम चुनाव कराये गए। भारत की राजनीति के प्रमुख तथ्य इस प्रकार है :-

  • भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1949 को लागू किया गया। यह दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
  • संविधान के निर्माण में कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिनों का समय लगा जिसमे सबसे महत्वपूर्ण योगदान बाबा साहब अम्बेडकर का रहा।
  • भारत ने संसदीय प्रणाली को ब्रिटेन से ग्रहण किया है। इसमें उच्च सदन और निम्न सदन की व्यवस्था है।
  • भारत को प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बाँटा गया है जिसमे केंद्र में सरकार का मुखिया प्रधानमन्त्री और राज्यों में सरकार का मुखिया मुख्यमंत्री होता है।
  • हमारे देश में शासन व्यवस्था के आधार पर 3 भाग है – न्यापालिका, व्यवस्थापालिका एवं विधायिका
  • हमारे देश की संसद को 3 भागो में बाँटा गया है :- लोकसभा, राज्यसभा एवं राष्ट्रपति
  • लोकसभा हमारे देश का निम्न सदन होता है जहाँ के सदस्य आम-चुनाव या लोकसभा चुनाव के माध्यम से चयनित किये जाते है।
  • लोकसभा में कुल 550 सीट है। इसके सदस्यों का चुनाव प्रत्यक्ष आधार पर किया जाता है।
  • भारत में उच्च सदन राज्यसभा को कहा जाता है जहाँ कुल 250 सीट है। इसके सदस्यों का चयन अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है।
  • राज्यसभा में 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते है।
  • भारतीय संविधान में कुल 22 भाषाओ को 8वी अनुसूची में जगह दी गयी है जिनका विवरण इस प्रकार से है :-असमिया, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, बांग्ला, मणिपुरी, नेपाली, हिंदी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, सिंधी, तेलुगू, बोडो, मैथिली, उर्दू, संथाली, कोंकणी और डोगरी
  • भारत का प्रथम नागरिक भारत का राष्ट्रपति होता है। भारत के राष्ट्रपति का वर्णन संविधान के अन्नुछेद 52 से 62 तक है।
  • भारत में शासन का वास्तविक मुखिया देश का प्रधानमन्त्री होता है जो की देश की लोकसभा में बहुमत प्राप्त पार्टी का नेता होता है।
  • भारत का गणतंत्र दिवस प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।

भारत सामान्य ज्ञान लिस्ट (India GK in Hindi)

  1. भारत के शिक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? 2023
  2. States Of India – भारत के राज्य और राजधानी की सूची
  3. वर्तमान में भारत में कितने राज्य हैं और उनके नाम बताइए
  4. भारत के मुख्य न्यायाधीश
  5. भारत के उपराष्ट्रपति की लिस्ट
  6. भारत के राज्यों के लोक नृत्य की सूची
  7. भारत के चार धाम यात्रा का नाम क्या है
  8. केंद्र शासित प्रदेश क्या होता है? | भारत के 8 केंद्रशासित प्रदेश

भारत का सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्नोत्तर (FAQ)

भारत किस महाद्वीप में स्थित है ?

भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है। यह एशिया के दक्षिणी भाग में पड़ता है।

भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है ?

भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,263 किमी(1,269,219 वर्ग मील) है जो की दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है।

भारत की जनसँख्या कितनी है ?

2011 में संपन जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 1,210,854,977 है जो की चीन के बाद दूसरे नंबर पर है।

भारत को भौगोलिक आधार पर कितने भागों में बाँटा गया है ?

भारत को भौगोलिक आधार पर 8 भागों में बांटा गया है। हिमालय पर्वतमाला, उत्तर का मैदान, दक्कन का पठार, पश्चिमी एवं पूर्वी घाट, थार का मरुस्थल, तटीय मैदान एवं द्वीपसमूह।

भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में कौन से स्थान पर है ?

भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

भारत की सबसे पुरानी सभ्यता कौन सी है ?

भारत की सबसे पुरानी सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता है। सिंधु घाटी सभ्यता दुनिया की 4 प्रमुख सभ्यताओं में शामिल की जाती है।

Leave a Comment

Join Telegram