चलिए आपसे एक सवाल पूछते है, बताईये मानव शरीर में कितनी हड्डियाँ होती है ? अगर आपका जवाब 206 है तो आप बिल्कुल सही है। मानव शरीर में 206 हड्डियाँ पायी जाती है। लेकिन एक मिनट रुकिए ! क्या आप जानते है की मानव शरीर की सभी 206 हड्डियों के नाम क्या-क्या है ? अगर आपको इसका जवाब मालूम नहीं है तो चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके इसी सवाल का जवाब देने वाले है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मानव शरीर की 206 हड्डियों के नाम हिंदी में (206 Bones Name in Hindi) सम्बंधित जानकारी प्रदान करने वाले है। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के पश्चात आप मानव शरीर की 206 हड्डियों के नाम सम्बंधित सभी जानकारियों से परिचित हो सकेंगे। सामान्य ज्ञान में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह लेख अत्यंत रुचिवर्धक एवं मनोरंजक रहने वाला है।
Human Body Parts Name in Hindi and English
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Article Contents
कंकाल तंत्र (Human Skeleton) क्या है?
कंकाल तंत्र (Human Skeleton) जिसे की आमतौर पर हड्डियों का ढाँचा भी कहा जाता है हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है। हड्डियां हमारे शरीर को उपयुक्त ढाँचा प्रदान करने के साथ-साथ शरीर के नाजुक अंगो की रक्षा भी करने का कार्य भी करती है। मानव शरीर के कंकाल तंत्र की तुलना छाते के तारों या सीक से की जा सकती है। जिस प्रकार छाते के तार छाते को सही आकार प्रदान करते है उसी तरह से मानवीय कंकाल तंत्र मनुष्यो को शारीरिक संरचना प्रदान करता है। शरीर को मजबूती देने एवं आंतरिक अंगो की रक्षा करने में हड्डियों का महत्वपूर्ण योगदान है।
हाथ के उंगलियों के नाम | Fingers Name In Hindi And English
कंकाल तंत्र (Human Skeleton) का वर्गीकरण
मानव की सभी 206 हड्डियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने से पूर्व हमे मानव कंकाल तंत्र के वर्गीकरण के बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। कंकाल तंत्र (Human Skeleton) को मुख्यता 2 भागो में वर्गीकृत किया जाता है जिसका विवरण निम्न है :-
- अक्षीयकंकाल (Axial Skeleton)– शरीर के अनुलंब अक्ष (Longitudinal axis) को निर्धारित करने एवं शरीर के नाजुक अंगो की रक्षा करने वाली अस्थियाँ अक्षीयकंकाल कहलाती है। इनकी कुल संख्या 80 होती है जिसमे खोपड़ी (Skull), पसलियाँ (Ribs), कशेरुक दण्ड (Vertebral column), कण्ठास्थि (Hyoid) एवं उरोस्थि (Sternum) को शामिल किया जाता है।
- अनुबन्धीयया उपांगीय कंकाल (Appendicular Skeleton)– यह कंकाल तंत्र भाग मुख्यता चलने-फिरने एवं अन्य संचालनात्मक गतिविधियों के कार्य हेतु होने वाली अस्थियों से मिलकर बना होता है। इस तंत्र में कुल 126 हड्डियां पायी जाती है।
खोपड़ी की हड्डियों के नाम (Skull bones names in Hindi)
मानव खोपड़ी में हड्डियों की कुल संख्या 28 अस्थियाँ होती है जिन्हे कुल तीन भागों चेहरा (Face), कपाल (Cranium) एवं मध्य कर्ण की अस्थियों (Bones of Middle ear) में वर्गीकृत किया गया है :-
कपालीय अस्थियाँ (Cranial Bones)
हड्डियों के नाम (हिंदी में) | Bones Name | अस्थियों की संख्या (Bones Number) |
एथमॉएड अस्थि | Ethmoid bone | 1 |
पैराइटल अस्थियाँ | Temporal bones | 2 |
ऑक्सिपिटल | Occipital bone | 1 |
पैराइटल अस्थियाँ | Parietal bones | 2 |
स्फीनॉएड अस्थि | Sphenoid bone | 1 |
फ्रन्टल अस्थि | Frontal bone | 1 |
कर्ण अस्थिकाएँ (Ear Bones)
कान में पायी जाने वाली सभी अस्थियाँ निम्न है :-
हड्डियों के नाम (हिंदी में) | Bones Name | अस्थियों की संख्या (Bones Number) |
मैलियस | Malleus | 2 |
स्टेपीज | Stapes | 2 |
इन्कस | Incus | 2 |
चेहरे की हड्डियाँ (Face Bones Name)
चेहरे में पायी जाने वाली सभी अस्थियों की सूची निम्न है :-
हड्डियों के नाम (हिंदी में) | Bones Name | अस्थियों की संख्या (Bones Number) |
निम्न टरबाइनल अस्थियाँ | Inferior turbinal concha | 2 |
नासा अस्थियाँ | Nasals bones | 2 |
वोमर | Vomer | 1 |
जाइगोमेटिक या मेलर अस्थियाँ | Zygomatic or Malar bones | 2 |
लैक्राइमल अस्थियाँ | Lacrimal bones | 2 |
मैक्सलरी अस्थियाँ | Maxillae | 2 |
पैलेटाइन अस्थियाँ | Palatine bones | 2 |
मैण्डिबल | Mandible | 1 |
कशेरुक दण्ड (Vertebral column)
कशेरुक मानव शरीर का प्रमुख भाग है जिसे की मेरुदण्ड (Spine) भी कहा जाता है। यहाँ आपको मेरुदंड की सभी अस्थियों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है :-
हड्डियों के नाम (हिंदी में) | Bones Name | अस्थियों की संख्या (Bones Number) |
वक्षीय कशेरुकाएँ | Thoracic vertebrae | 12 |
ग्रीवा कशेरुकाएँ | Cervical vertebrae | 7 |
कटि कशेरुकाएँ | Lumbar vertebrae | 5 |
अनुत्रिक | Coccyx | 1 |
त्रिकास्थि | Sacrum | 1 |
कण्ठास्थि (Hyoid Bone)
मानवीय कंठ की कण्ठास्थि में केवल एक ही अस्थि पायी है :-
हड्डियों के नाम (हिंदी में) | Bones Name | अस्थियों की संख्या (Bones Number) |
कण्ठास्थि | Hyoid Bone | 1 |
छाती की हड्डियों के नाम (Thoracic Cage)
छाती या वक्ष की पसलियाँ कंकाल तंत्र का महत्वपूर्ण भाग होते है। यह हृदय, एवं फेफड़े जैसे नाजुक अंगो की रक्षा करते है। छाती में पायी जाने वाली सभी अस्थियों का विवरण इस प्रकार से है :-
हड्डियों के नाम (हिंदी में) | Bones Name | अस्थियों की संख्या (Bones Number) |
वास्तविक पसलियाँ | True Ribs 1 to 7 | 14 |
अवास्तविक पसलियाँ | False Ribs 8 to 10 | 6 |
प्लावी पसलियाँ | Floating Ribs 11, 12 | 4 |
उरोस्थि | Sternum | 1 |
अनुबन्धीयया उपांगीय कंकाल (Appendicular Skeleton)
अनुबन्धीयया उपांगीय कंकाल के अंतर्गत मुख्यत चलने-फिरने एवं अन्य कार्यो के संचालन के लिए उपयोग की जाने वाली अस्थियों को शामिल किया जाता है। अनुबन्धीयया उपांगीय कंकाल को मुख्यत दो भागो में बाँटा जाता है जिनका विवरण निम्न प्रकार से है :-
- उच्च अग्रांग (Upper Extremity)
- निम्न अग्रांग (Lower Extremity)
उच्च अग्रांग (Upper Extremity)
उच्च अग्रांग (Upper Extremity) में हाथ की अस्थियों को शामिल किया जाता है जिनमे हाथ की साठ अस्थियों के साथ 4 हड्डी अंश मेखला (Pectoral Girdle) को शामिल करते हुए कुल 64 अस्थियाँ होती है। हाथ की सभी अस्थियों के नाम सम्बंधित जानकारी आपको नीचे दी गयी लिस्ट के माध्यम से प्रदान की गयी है :-
Female Body Parts Name in Hindi With Picture
हाथ की हड्डियों के नाम (Hand bones name)
हड्डियों के नाम (हिंदी में) | Bones Name | अस्थियों की संख्या (Bones Number) |
अंसफलक | Scapula | 2 |
रेडियस | Radius | 2 |
ह्यूमरस | Humerus | 2 |
हँसुली, (कॉलर बोन) | Clavicle | 2 |
अल्ना | Ulna | 2 |
अँगुलास्थियाँ | Phalanges | 28 |
कार्पल्स | Carpals | 16 |
मेटाकार्पल्स | Metacarpals | 10 |
निम्न अग्रांग (Lower Extremity)
पैर की साठ अस्थियों एवं 2 हड्डी श्रोणि मेखला (Pelvic Girdle) के साथ निम्न अग्रांग में कुल 62 अस्थियाँ पायी जाती है। यहाँ आपको पैर में पायी जाने वाली सभी अस्थियों की जानकारी प्रदान की गयी है :-
पैर की हड्डियों के नाम (Foot bones name)
हड्डियों के नाम (हिंदी में) | Bones Name | अस्थियों की संख्या (Bones Number) |
फिबुला | Fibula | 2 |
पटेला | Patella | 2 |
श्रोणि मेखला (नितम्ब अस्थियाँ) | Pelvic Girdle (Hip Bones) | 2 |
फीमर | Femur | 2 |
टीबिया | Tibia | 2 |
अँगुलास्थियाँ | Phalanges | 28 |
मेटाटार्सल्स | Metatarsals | 10 |
टार्सल्स | Tarsals | 14 |
इस प्रकार से इस आर्टिकल के माध्यम से आपको मानव शरीर की 206 हड्डियों के नाम हिंदी में (206 Bones Name in Hindi) सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है।
मानव शरीर के अस्थियों सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
मानव शरीर में कुल 206 हड्डियाँ होती है।
एक नवजात शिशु में हड्डियों की संख्या लगभग 300 होती है। हालाँकि वयस्क होने पर मानव शरीर में हड्डियों की कुल संख्या 206 ही रह जाती है।
मानव शरीर की 206 हड्डियों के नाम हिंदी में सम्बंधित जानकारी के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़े। यहाँ आपको 206 Bones Name in Hindi सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान की गयी है।
मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी फीमर ( Femur) है जो की मनुष्य की जाँघ में पायी जाती है।
मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज (Stapes) है जो की कान में पायी जाती है।