e-Pass for covid-19 curfew । कोरोना ई पास कैसे बनायें । covid-19 e-Pass state wise । यात्रा पास कैसे बनाए राज्यवार।
कोरोना ई पास कैसे बनायें :- दोस्तों जैसा की आप सब जनते हैं, की कोरोना महामारी के कारण देश भर में लॉकडाउन की स्थिति फिर से बन गई है और ज्यादा संक्रमित राज्यों में सरकारों द्वारा नाईट कर्फ्यू या लॉकडाउन भी लगाया जा चुका है, जिससे अब केवल जरुरी सेवाओं से जुड़े नागरिकों को ही लॉकडाउन के दौरान आवाजाही की इजाजत दी गई है, इसके लिए आवश्यक कार्यों जैसे आपतकालीन स्थिति, परिवार में किसी सदस्य के बीमार होने पर या एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए, आम नागरिकों को भी सरकार द्वार कर्फ्यू ई पास बनवाने की सुविधा प्रदान की गई है। जिससे अब नागरिक अपने राज्यों की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने e-Pass को बनवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। e-Pass for covid-19 कर्फ्यू बनवाने के लिए नागरिकों के पास सही कारण भी होना चाहिए, जिसके बाद ही वह किसी आवश्यक यात्रा के लिए इसे अप्लाई कर सकेंगे, कोरोना ई पास कैसे बनायें जा सकते हैं और इसके लिए नागरिकों को किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी इससे जुडी सभी जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Article Contents
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
e-Pass for covid-19 curfew
देश भर में नागरिकों को कोरोना महामारी के खतरे से बचाने और कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बहुत सी राज्य सरकारें जहाँ कोरोना की संक्रमण दरें सबसे अधिक हैं जैसे दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, करेला आदि सरकारें अपने-अपने राज्यों में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए लॉकडाउन घोषित कर चुकी हैं और बहुत से राज्यों में नाईट कर्फ्यू के चलते नियमों का भी पालन किया जा रहा है, ऐसे में केवल जरुरी सेवाओं से जुड़े नागरिकों जैसे मैडिकल या अन्य सरकारी सेवाओं के कर्मचारियों को ही घरों से बाहर निकलने की छूट दी गई है, परन्तु ऐसी परिस्थिति में नागरिकों के पास यात्रा के लिए अपना e-Pass होना भी आवश्यक है, जिसके बाद ही आवेदक अपने राज्यवार कोरोना ई पास बनवाकर आवश्यक कामों के लिए Inter-State Travel (एक राज्य से दूसरे राज्य) या Inter-District Travel (एक जिले से दूसरे जिले) कर सकेंगे।
e-Pass for covid-19 curfew : Details
आर्टिकल | कोरोना ई पास कैसे बनायें |
साल | 2021 |
ई पास बनवाने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पास जारी करवाए जाते हैं | राज्य सरकारों द्वारा |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
उद्देश्य | आपतकालीन परिस्थिति या जरुरी सेवाओं से जुड़े नागरिकों को लॉकडाउन में आवाजाही हेतु कोरोना ई पास प्रदान करना |
कोरोना ई पास किन सेवाओं से जुड़े नागरिकों के बनवाए जाएँगे
जैसा की हमने आपको बताया की लॉकडाउन जैसी स्थिति में केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े नागरिकों के ही ई पास बनवाए जाएँगे या किसी आप्तकालीन स्थिति में यात्रा के लिए ही नागरिकों को यह पास दिए जाएँगे जिनकी सूची कुछ इस प्रकार है :-
- अस्पताल के डॉक्टर, नर्सों व पैरामेडिकल स्टाफ के लिए
- केमिस्ट और फार्मेसिस्ट
- सरकारी सेवा से जुड़े (बिजली विभाग, जल विभग के कर्मचारियों के लिए
- दूध डेरी, सब्जी, खाद्य आपूर्ति की दुकाने, किराना सेवा
- बैंक कर्मचारियों
- रेलवे व मेट्रो कर्मचारी
- मीडिया, पुलिस
- पेट्रोल पंप
- परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब होने पर अस्पताल जाने के लिए
#Coronavirus Helpline numbers for all States/UTs👇#COVID19 #CoronavirusIndia #SayNo2Panic #SayYes2Precautions pic.twitter.com/HvkeLHY7l7
— PIB India (@PIB_India) March 12, 2020
कोरोना ई पास बनवाने का उद्देश्य
सरकार द्वारा नागरिकों को जरुरी सेवाओं या किसी आवश्यक कार्यों के लिए कर्फ्यू के दौरान जरुरी यात्रा हेतु कोरोना ई पास की सुविधा प्रदान की गई है, जिससे आवश्यक सेवाएँ प्रदान करने वाले नागरिक को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए कोई समस्या न हो इसके लिए राज्य सरकारों द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन ई पास बनवाने हेतु सुविधा भी दी गई है, जिसे नागरिक अब आसानी से अपने आपको पोर्टल पर पंजीकरण करके अपना कर्फ्यू ई पास बनवा सकेंगे।
कोरोना ई पास बनवाने के लिए राज्यवार लिंक्स
कोरोना ई पास बनवाने के लिए बहुत सी राज्य सरकारों द्वारा नागरिकों को पोर्टल पर कोरोना ई पास ऑनलाइन बनवाने की सुविधा प्रदान की गई है, जिससे नागरिक अब आसानी से ई-पास बनवा सकेंगे, यहाँ नीचे आपको राज्यवार लिंक्स प्रदान किये गए हैं, आप इन लिंक्स पर क्लिक करके अपने राज्य के ई पास बनवा सकेंगे।
राज्य | लिंक्स |
दिल्ली कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
उत्तराखंड कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
हरियाणा कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
गुजरात कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
उत्तर प्रदेश कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
झारखंड कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
असम कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
चंडीगढ़ कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
छत्तीसगढ़ कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
कलकत्ता कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
हिमाचल प्रदेश कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
पंजाब कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
गोवा कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
राजस्थान कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
केरला कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
पश्चिम बंगाल कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
कर्नाटक कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
ओड़िसा कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
मध्य प्रदेश कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
आंध्र प्रदेश कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
मेघालय कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
बिहार कोरोना कर्फ्यू ई पास | यहाँ क्लिक करें |
e-Pass बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज
कोविड-19 कर्फ्यू ई पास बनवाने के लिए आवेदकों के पास सभी दस्तावेज होने आवश्यक हैं, जिसकी जानकारी अवदक यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदक का आधारकार्ड
- पहचान पत्र (वोटर आईडी, पैनकार्ड)
- रजिस्टर्ड वाहन के दस्तावेज
- सहायक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
कोरोना कर्फ्यू ई पास बनवाने की प्रक्रिया
राज्यवार कोरोना कर्फ्यू ई पास बनवाने की प्रक्रिया जानने के लिए आवेदक अपने राज्य अनुसार यहाँ दी गई प्रक्रिया को पढ़कर ई पास के लिए आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली कोरोना कर्फ्यू ई पास ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
दिल्ली कोरोना कर्फ्यू ई पास बनवाने के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
- सबसे पहले आवेदक दिल्ली सरकार की आधिकरिक वेबसाइट https://delhi.gov.in पर विजिट करें।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ होम पेज पर आपको Click Here to apply for e-pass curfew का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमे आप जिसमें अंग्रेजी या हिंदी में से अपनी सुविधानुसार आपको अपनी भाषा का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको अगले पेज में नीचे क्या मदद चाहिए के विकल्प पर कर्फ्यू में ई पास का चयन करके सबमिट कर देना होगा।
- अब आपके सामने Registartion form खुलकर आ जाएगा जिसमे पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका फ़ोन नंबर, नाम, पता, सेवा आदि दर्ज करके अपना पहचान पत्र व माँगे गए दस्तावजों को अपलोड करके नीचे बॉक्स में टिक कर देना होगा।
- अब आपको इसे सबमिट कर देना होगा, इस तरह आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, और आपको आपका एप्लीकेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा, जिसके बाद आप अपना स्टेटस चेक आईडी नंबर दर्ज करके कर सकते हैं।
- पंजीकरण के कुछ देर बाद ही आपकी जानकारी प्रोसेस कर ली जाएगी और आपका ई पास जारी कर दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश ई पास बनवाने की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश ई पास बनवाने के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
- सबसे पहले आवेदक यूपी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ होम पेज पर आपको Apply e pass के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके इसे सबमिट कर देना होगा।
- अब आपके सामने अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका मोबाइल नंबर, नाम, जन्म तिथि आदि भरकर डेक्लेरेशन बॉक्स में टिक करना होगा।
- जिसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
पंजाब ई पास बनवाने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदक पंजाब सरकार की आधिकारिक वेबसाइट कोवा पंजाब पर विजिट करें।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे यात्रा का प्रकार, वाहन का प्रकार, वाहन का नंबर आदि दर्ज करके फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
- इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ ई पास आवेदन प्रक्रिया
- छत्तीसगढ़ ई पास आवेदन के लिए सबसे पहले आवेदक को अपने मोबाइल फ़ोन पर गूगल प्ले स्टोर में छत्तीसगढ़ COVID 19 ePass मोबाइल एप्प को इंस्टाल करके डाउनलोड करना होगा।
- अब एप्प को ओपन करना होगा, जिसके बाद आपके सामने छत्तीसगढ़ इंटरफ़ेस खुलेगा आपको उसमें allow पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको दिए गए स्थान पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा ओटीपी वेरीफाई के लिए बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- ओटीपी दर्ज हो जाने के बाद नए पेज पर आपको यात्रा का प्रकार/Type of Travel के लिए तीन विकल्प दिखाई देंगे, जो Inter-State ई पास के लिए दिए गए होंगे, यदि आप दूसरे जिले में जाना चाहते हैं तो आप Inter District के विकल्प का भी चयन कर सकते हैं .
-
- अब आप Inter-State के लिए जिस तरह की (One way), (Round), (Inbound) यात्रा करना चाहते है उसका चयन करना होगा।
- यदि आप अपने राज्य छत्तीसगढ़ वापस लौटना चाहते हैं, तो आपको तीसरे विकल्प पर क्लिक करके पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपकी यात्रा का उद्देश्य, अतिरिक्त जानकारी, वाहन नंबर/प्रकार अदि दर्ज करनी होगी।
- अब माँगे गए सभी दस्तावेजों जैसे आपकी फोटो, आपके आधारकार्ड की फोटो, आपके पहचान पत्र की फोटो आपको अपलोड करनी होगी।
- अब अपना नाम, आयु, मोबाइल नंबर, पहचान का प्रकार और संख्या भरकर Terms & Condition पर टिक कर देना होगा और इसे सबमिट कर देना होगा।
- जिसके बाद आपकी रिक्वेस्ट सबमिट कर ली जाएगी, जिसका आपको मैसेज प्राप्त हो जाएगा और आपके आवेदन का स्टेटस भी खुलकर आ जाएगा।
बिहार e-Pass बनवाने की प्रक्रिया
बिहार e-Pass बनवाने के लिए आवेदक ऊपर दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं, लिंक पर क्लिक करते ही covid-19 रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे यात्रा का प्रकार, वाहन नंबर, नाम, जिला आदि आपको ध्यानपूर्वक भरनी होगी सारी जानकारी भरकर और माँगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच करके आपको अपने फॉर्म को सबमिट कर देना होगा, इस तरह आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम एवं अन्य सभी राज्य के नागरिक अपने ई पास के रजिस्ट्रेशन के लिए ऊपर दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके अपने राज्य के रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर उसम अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
कोरोना ई पास बनवाने से जुड़े प्रश्न/उत्तर
कोरोना ई पास बनवाने के लिए आपको राज्यवार लिंक्स प्रदान किये गए हैं, आप दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
कोरोना के चलते बहुत से राज्यों में नाईट कर्फ्यू व लॉकडाउन के कारण जरुरी सेवाओं से जुड़े नागरिकों और कर्मचारियों को अपने घरों से निकलकर एक जगह से दूसरी जगह जाने की सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा इन्हे e-Pass ऑनलाइन बनवाने की सुविधा प्रदान की गई है, जिससे आम नागरिकों को आवश्यक सेवाओं को प्रदान करने हेतु कर्फ्यू में भी यात्रा के दौरान किसी तरह की समस्या न हो।
कोरोना ई पास आवश्यक सेवाओं से जुड़े नागरिक जैसे पैरामेडिकल स्टाफ (डॉक्टर, नर्स, केमिस्ट), सरकारी विभागों के कर्मचारी, बैंक, खाद्य आपूर्ति विभाग, पेट्रोल पंप, मीडिया, पुलिसकर्मी वाले, परिवार के सदस्यों की ताब्यात ख़राब होने पर या आवश्यक व्यक्तिगत कार्यों के लिए जाने वाले नागरिकों को ई पास जारी करवाए जाते हैं।
Corona e-Pass बनवाने के लिए आवेदक के पास उनका आधारकार्ड, पहचान पत्र (वोटर आईडी, पैनकार्ड)
रजिस्टर्ड वाहन के दस्तावेज, सहायक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अदि दस्तावेज होने आवश्यक है।
छत्तीसगढ़ e-Pass बनवाने की प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन फॉर्म का लिंक ऊपर लेख में दिया गया है, आप दी गई प्रक्रिया को पढ़कर लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।