हिमाचल सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट जारी कर दी गयी है। इस लिस्ट के माध्यम से राज्य के निवासी ऑनलाइन माध्यम से ही अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में चेक कर सकते है। जिन भी नागरिको ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है वे इस लिस्ट के माध्यम से जान सकते है की उनका राशन कार्ड जारी किया गया है या नहीं। साथ ही इस लिस्ट के माध्यम से वे राशन कार्ड में अपने परिवार के सदस्यो के नाम भी चेक कर सकते है। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है कैसे आप घर बैठे ही हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट (Himachal Pradesh Ration Card-List) में अपना और अपने परिवार का नाम चेक कर सकते है। साथ ही लेख के माध्यम से आपको हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने के प्रोसेस से भी अवगत करवाया जायेगा।
हिमाचल प्रदेश के निवासी अब प्रदेश के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड लिस्ट (Ration Card List) चेक कर सकते है। जिन नागरिको ने राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया था वे अपना नाम इस लिस्ट में चेक कर सकते है। जिन भी नागरिको के नाम इस लिस्ट में होंगे वे सरकार द्वारा सरकारी सस्ते-गल्ले के माध्यम से सस्ती दरों पर गेहूँ,चावल और अन्य खाद्यान प्राप्त कर सकते है। साथ ही वे सरकार द्वारा राशन कार्ड धारको को समय-समय प्रदान की जाने वाली अन्य सुविधाओं का लाभ भी ले सकते है। इसके लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल जारी कर दिया गया है जिसके माध्यम से सभी नागरिक घर बैठे ही राशन कार्ड में अपना नाम चेक कर सकते है। साथ ही वे ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड सम्बंधित विभिन डिटेल्स को भी चेक कर सकते है।
हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट, Highlights
इस टेबल के माध्यम से आपको हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी प्रदान की गयी है।
योजना का नाम | हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट |
उद्देश्य | नागरिको को ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट उपलब्ध करवाना |
शुरू किया गया | हिमाचल-प्रदेश सरकार द्वारा |
वर्ष | 2022 |
लाभ | पात्र नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपनी राशन कार्ड लिस्ट देख सकेंगे |
सम्बंधित राज्य | हिमाचल-प्रदेश |
क्रियान्वयन विभाग | खाद्य विभाग, हिमाचल प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | epds.co.in |
Himachal Pradesh Ration Card-List, उद्देश्य
प्रदेश के सभी गरीब, निर्धन और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले लोगो को खाद्य-सुरक्षा का लाभ प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा राशन कार्ड जारी किया जाता है। इसके लिए सरकार द्वारा परिवार की आय और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर राशन कार्ड जारी किया जाता है। जो लोग राशन कार्ड के लिए आवेदन कर चुके है वे Himachal Pradesh Ration Card-List के माध्यम से अपना नाम चेक कर सकते है। इसके लिए सरकार द्वारा अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लिस्ट जारी कर दी गयी है जिसमे की पात्र नागरिक अपना नाम और पारिवारिक सदस्यो का नाम भी चेक कर सकते है।
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले नागरिको को लाभ पहुंचाने के लिए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की सुविधा प्रदान की गयी है। जिसके लिए वे खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। साथ ही सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए अब बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है जिसके अंतर्गत घर के सदस्य द्वारा e-POS मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद ही वे राशन प्राप्त कर सकेंगे।
सरकार द्वारा जारी राशन कार्ड के प्रकार
सरकार द्वारा नागरिको की आर्थिक स्थिति के आधार पर तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी किये जाते है। यहाँ सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले राशन कार्ड की जानकारी प्रदान की गयी है।
- एपीएल राशन कार्ड (APL Ration Card):- APL Ration Card के तहत उन परिवारों को शामिल किया जाता है जो की आर्थिक रूप से कमजोर है परन्तु गरीबी रेखा से ऊपर आते है। इन परिवारों को सरकार द्वारा हर माह राशन कार्ड के माध्यम से 15 किलोग्राम राशन प्रदान की जाती है।
- बीपीएल राशन कार्ड (BPL Ration Card):- सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय 10000 रुपए से अधिक नहीं होती को BPL Ration Card जारी किया जाता है। बीपीएल राशनकार्ड धारक परिवारों को सरकार द्वारा हर माह 25 किलोग्राम तक राशन सस्ती दरों पर प्रदान किया जाता है।
- अन्त्योदय अन्नयोजना राशन कार्ड (AAY Ration Card):- सरकार द्वारा निर्धनों में भी निर्धन यानी की अत्यंत गरीबी में जीवनयापन करने वाले परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ प्रदान करके के लिए AAY Ration Card जारी किया जाता है जिसके तहत वे सरकारी सस्ते-गल्ले की दुकानों से 35 किलोग्राम राशन प्रतिमाह प्राप्त कर सकते है।
Himachal Pradesh Ration Card-List, ऐसे चेक करें अपना नाम
Himachal Pradesh Ration Card-List में अपना नाम चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे।
- सबसे पहले खाद्य विभाग द्वारा संचालित आधिकारिक पोर्टल epds.co.in पर जायें।
- होमपेज पर आपको FPS Ration Card का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे। इसके बाद ड्रापडाउन मेनू में आपके सामने Ration Card Depot Wise का ऑप्शन होगा। इस पर क्लिक कर दे।
- अगले पेज पर आपके सामने District और Block चुनने का ऑप्शन आयेगा। आप अपनी डिस्ट्रिक्ट और ब्लॉक का चयन कर ले। इसके बाद Search के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- अब अगले पेज पर आपको सम्बंधित सरकारी सस्ते-गल्ले की दुकान (FPS) का चयन करना होगा ।
- इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड की लिस्ट शो होगी जिसमे से आप अपने नाम का चेक कर सकते है। साथ ही अपने परिवार के सदस्यो के नाम को भी चेक कर सकते है।
इन आसान से स्टेप्स से आप Himachal Pradesh Ration Card-List में अपना नाम चेक कर सकते है।
हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड आवेदन हेतु दस्तावेज
हिमाचल-प्रदेश राशन कार्ड बनाने के लिए निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक है :-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र
- इनकम सर्टिफिकेट
- आयु प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर/ईमेल ID
इसके अतिरिक्त Himachal Pradesh Ration Card हेतु आवेदन करने के लिए आवेदक का प्रदेश का स्थाई निवासी होना जरूरी है। साथ ही आवेदक के परिवार की सालाना आय भी सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार होनी चाहिए तभी वे राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है।
HP राशन कार्ड, आवेदन प्रक्रिया
हिमाचल-प्रदेश राशन कार्ड (Himachal Pradesh Ration Card) हेतु आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे।
- सबसे पहले हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लॉंच आधिकारिक वेबसाइट himachalforms.nic.in पर जायें।
- होमपेज पर Find Your Relevant Form के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपको खाद, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के ऑप्शन को चूज करना होगा।
- अब फॉर्म्स में से राशन कार्ड का ऑप्शन चुनकर फिलेबल PDF का ऑप्शन चुनना होगा। इसमें मांगी गयी सभी जानकारियाँ दर्ज कर दे। इसके बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल दे।
- इसके बाद इस फॉर्म के साथ सभी जरुरी दस्तावेजों को संलग्न करके खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में जाकर जमा कर दे।
- सभी दस्तावेजों की जाँच के बाद आपको राशन कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
ये है लॉगिन की प्रक्रिया
आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए इस प्रक्रिया को फॉलो करे।
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल epds.co.in पर जायें।
- होमपेज पर आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करे।
- इसके बाद अगले पेज पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करके आप Login के ऑप्शन पर क्लिक कर दे ।
- इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।
ये सुविधायें भी है उपलब्ध
राशन कार्ड लिस्ट देखने के अतिरिक्त सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नागरिको को अपना राशन कार्ड का स्टेटस देखने की सुविधा भी प्रदान की गयी है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एफपीएस राशन कार्ड को चुनकर Find Ration Card-Data के ऑप्शन पर क्लिक कर दे। इसके बाद अन्य फॉर्मलिटीज पूरी करके आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित डाटा की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Your Ration Card के ऑप्शन को चुन ले।
इसके बाद अपने राशन कार्ड नंबर या आधार कार्ड की मदद से आप अपने राशन कार्ड सम्बंधित डाटा चेक कर सकते है। वही अगर आप अपनी नजदीकी सरकारी सस्ते-गल्ले (Fair Price Shop) की दुकान की जानकारी पाना चाहते है तो इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Your Ration Shop के ऑप्शन पर क्लिक कर दे। इसके बाद अपनी डिस्ट्रिक्ट और ब्लॉक का चयन कर ले। अब सर्च पर क्लिक करके आप अपनी नजदीकी फेयर प्राइस शॉप की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Himachal Pradesh Ration Card-List से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट हिमाचल सरकार द्वारा जारी की गयी नागरिको की सूची है जिसमे की राशन कार्ड के पात्र लोगो की लिस्ट होती है। इस लिस्ट में नाम आने वाले नागरिको को ही हिमाचल सरकार द्वारा राशन कार्ड जारी किया जाता है।
हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट से पात्र नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपना नाम चेक कर सकते है साथ ही राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए उन्हें किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Himachal Pradesh Ration Card-List में अपना नाम चेक करने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।
Himachal Pradesh Ration Card में आवेदन करने के लिए ऊपर दिए गए लेख की मदद ले। इसमें बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है।