हरियाणा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर कई कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता रहा है। राज्य में प्रत्येक नागरिक को आर्थिक ही नहीं अपितु सामाजिक रूप से भी योजनाओं के तहत सहायता प्रदान की जाती है इसे उद्देश्य से हरियाणा श्रम विभाग द्वारा राज्य की पंजीकृत महिला कामगारों के लिए मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2023 का शुभारम्भ किया गया है। राज्य की पंजीकृत महिलाएं योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष अपनी सदस्यता के नवीनीकरण के दौरान साड़ी ,सूट ,कीचन के बर्तन ,रेनकोट,छाता तथा अन्य उपयोगी सामान को खरीदने हेतु बोर्ड द्वारा 5,100 रूपये की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगी। महिला श्रमिक कल्याण योजना के लिए राज्य की महिलाएं अपना आवेदन हरियाणा श्रम विभाग (LABOUR DEPARTMENT HARYANA) की आधिकारिक वेबसाइट hrylabour.gov.in पर जाकर कर सकेंगी।
आज के इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2023 क्या है? योजना के लाभ ,पात्रता,पंजीकरण ,महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि के बारे में बताने जा रहे हैं। Haryana Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2023 से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
हरियाणा महिला श्रमिक सम्मान योजना 2023 क्या है ?
हरियाणा राज्य सरकार के श्रम विभाग (LABOUR DEPARTMENT) द्वारा राज्य के औद्योगिक एवं वाणिजयिक संस्थानों में पंजीकृत सभी श्रमिक महिलाओं को योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करना है। महिला श्रमिक सम्मान योजना को राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वार शुरू किया गया है। योजना के अन्तर्गत पंजीकृत महिला कामगारों को प्रत्येक वर्ष उनके सदस्यता के नवीनीकरण के समय साड़ी ,सूट कीचन के बर्तन,नेपकिन आदि को खरीदने हेतु 5100 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है। इस योजना के लिए राज्य की महिला कामगार अपना आवेदन नजदीकी CSC केंद्र में जाकर करा सकती हैं या ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण फॉर्म को हरियाणा श्रम विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट hrylabour.gov.in पर जाकर भी भर सकती हैं।
Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2023
आर्टिकल सम्बंधित | सक्षिप्त विवरण |
---|---|
आर्टिकल का नाम | मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2023;ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ,पात्रता ,पंजीकरण |
योजना | मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2023 |
योजना से सम्बन्धित राज्य | हरियाणा |
विभाग | श्रम कल्याण बोर्ड हरियाणा सरकार (LABOUR DEPARTMENT) |
किसके द्वारा आरम्भ | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा |
योजना के लाभार्थी | राज्य के महिला मजदूर /श्रमिक |
योजना का उद्देश्य | राज्य की सभी महिला श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया माध्यम | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाईट | hrylabour.gov.in |
श्रम विभाग हरियाणा पता | 30 बेज़ बिल्डिंग, सेक्टर 17, चंडीगढ़ , चंडीगढ़ – 160 017 |
पंजीकरण का साल | 2023 |
योजना स्टेटस | वर्तमान में चालू है |
मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2023 का उद्देश्य
हरियाणा महिला सम्मान योजना 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिला श्रमिकों को उनके दैनिक जीवन में काम आने वाले जरूरत की चीजों को खरीदने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत 5100 रुपए की वित्तीय सहायता का लाभ प्रत्येक वर्ष सभी महिला मजदूरों को उनकी सदस्यता के नवीनीकरण के दौरान प्रदान किया जायेगा। इस योजना का लाभ उन सभी महिला कामगारों को मिल सकेगा जिनके द्वारा अपना पंजीकरण श्रम विभाग के सीएम महिला श्रमिक सम्मान योजना के तहत करा लिया गया है।
नोट – हरियाणा राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा इस योजना का लाभ योजना के तहत पंजीकृत महिला कामगार/श्रमिक को प्रत्येक वर्ष उसके सदस्यता के नवीनीकरण पर दिया जाएगा।
सीएम महिला श्रमिक सम्मान योजना के लिए पात्रता
हरियाणा महिला श्रमिक सम्मान योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ शर्तें रखी गयी हैं इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को नीचे दी गयी पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक होगा –
- हरियाणा महिला श्रमिक सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए राज्य के ऐसी महिला श्रमिक जो इस योजना में पंजीकृत हैं उनकी एक वर्ष की नियमित सदस्यता का होना आवश्यक है।
- hry mahila Shramik Samman yojana का लाभ पंजीकृत महिला कामगार को हर साल उसके सदस्यता के नवीनीकरण पर प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के लिए किसी महिला मजदूर द्वारा केवल एक बार ही आवेदन किया जा सकेगा।
- यह वित्तीय सहायता पंजीकृत महिला श्रमिक को हर साल में एक बार ही प्रदान की जाएगी।
- वे सभी कामगार /श्रमिक महिलायें जिन्होंने इस योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराया है इसकी पात्र मानी जाएँगी।
- यदि किसी कारणवश पंजीकृत आवेदक महिला की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में मृत्यु के बाद इस योजना का लाभ नहीं लिया जा सकेगा।
hry महिला श्रमिक सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
योजना के लिए अपना आवेदन करते समय आपको इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- आधार कार्ड
- पहचान प्रमाण
- मोबाईल नंबर
- निवास प्रमाण
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- श्रमिक पंजीकरण प्रमाण
- काम पर्ची
- बैंक पससबुक
महिला श्रमिक सम्मान योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2023 का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। आवेदक श्रमिक द्वारा पात्रता शर्तों को पूरा कर लेना के उपरान्त ही वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदनकर्ता को योजना का लाभ लेने के लिए श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट hrylabour.gov.in पर जाना होगा जहाँ आपको लॉगिन करने के उपरांत हरियाणा मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म को भरना होगा। haryana Mahila Shramik Samman Yojana 2023 के लिए आवेदन कैसे करें ? इसकी प्रक्रिया को नीचे दिया गया है –
- इसके लिए सबसे पहले आपको हरियाणा के श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट hrylabour.gov.in पर जाना होगा।
- जैसे ही आप वेबसाइट पर जाते हैं आपके सामने इसके होम पेज पर नेविगेशन मेंन्यू पर आपको E-Services के विकल्प का चयन कर लेना है।
- जैसे ही आप E-Services (ई -सेवाएं ) के बटन पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने कई विकल्प खुल कर आ जायेंगे।
- इन दिए हुए विकल्पों में से आपको Hry Labour Welfare Board (हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड )के दिए विकल्प /लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको स्क्रीन पर कुछ दिशा-निर्देशों दिए गए होंगे आपको इन्हें पढ़ कर ”मैनें ऑनलाइन सेवाओं के लिए उपरोक्त दिशा-निर्देश पूर्णतय पढ कर समझ लिए हैं।’‘ के सामने आपको चेक मार्क लगा लेना है।
- अब आपको इसके उपरांत सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आप आधार नंबर डालकर श्रम विभाग के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण )कर सकते हैं।
- यदि आप इस योजना के तहत पहले से ही पंजीकृत हैं तो आपको सिर्फ लॉगइन करने की आवश्यकता होगी।
- इस प्रकार से आप आसानी से Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
हरियाणा महिला श्रमिक सम्मान योजना हेतु आवेदन (saralharyana.gov.in Application Form)
सरल हरियाणा पोर्टल से भी आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। saralharyana.gov.in से महिला श्रमिक सम्मान योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?आईये जानते हैं –
- इसके लिए आपको सबसे पहले सरल हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज (मुख्य पृष्ठ) खुल कर आ जायेगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्टर हियर के विकल्प (option ) पर क्लिक कर देना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाता है।
- इस नए पेज पर आवेदन फॉर्म पर आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, राज्य तथा कैप्चा कोड को सही से दर्ज कर लेने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप सबमिट कर देंगे इसके उपरांत आपको अपनी लॉगिन आईडी पासवर्ड तथा कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगइन कर देना है।
- अब आपको श्रमिक पंजीकरण के दिए हुए विकल्प (option) पर क्लिक कर देना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करते हैं आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आ जायेगा।
- अब आपको इस आवेदन पत्र (application form )में पूछी गई समस्त महत्वपूर्ण जानकारी को भर लेना है।
- सभी जानकारी दर्ज कर लेने के उपरांत आपको सबमिट बटन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप बड़ी ही आसानी से मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के अंतर्गत अपना आवेदन कर सकते हैं।
Mahila Shramik Samman Yojana 2023 के कुछ महत्वपूर्ण लिंक –
हरियाणा महिला श्रमिक सम्मान स्कीम 2023 घोषणा पत्र
निर्माण कामगार के रूप में किये गए कार्य का प्रमाणपत्र
Mahila Shramik Samman Yojana 2023 से सम्बंधित कुछ सवाल /जबाब
Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana को हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी है।
योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है
HRY महिला श्रमिक सम्मान स्कीम को श्रम विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है ?
योजन के लिए आवेदन की प्रक्रिया को ऊपर आर्टिकल में दिया गया है कृपया आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
इस योजना का लाभ हरियाणा राज्य के महिला कामगारों /श्रमिकों /मजदूरों को मिलेगा जिन्होंने इस योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया है।
Mahila sharmik samman yojana की वेबसाइट hrylabour.gov.in