हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक आपदा एवं फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीटो के कारण होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने के लिए लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना शुरू की गयी है। इस योजना के तहत किसानो को बागवानी की फसल को नुकसान होने पर सरकार द्वारा 30,000 से 40,000 तक का बीमा प्रदान किया जाएगा। अगर आप भी हरियाणा राज्य के किसान भाई है और मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के बारे में और अधिक जानना चाहते है तो इस लेख में हम आपको Hariyana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana के बारे में बताएँगे साथ ही हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व कार्यान्वयन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही इस पोस्ट में Hariyana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों से भी आप परिचित होंगे।
हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना ( Hariyana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana )हरियाणा सरकार द्वारा किसानो को प्राकृतिक आपदाओं अतिवृष्टि, सूखा, बाढ़ एवं ओलावृष्टि तथा फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों के कारण होने वाली हानि से सुरक्षा हेतु बीमा प्रदान करता है साथ ही साथ यह किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुनी करने के केंद्र सरकार के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।
यह भी पढ़ें :- हरियाणा कन्यादान योजना ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Article Contents
हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
इस सारणी में आपको हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (Hariyana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana) से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गयी है।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना |
उद्देश्य | प्राकृतिक आपदा या कीटों द्वारा बागवानी फसलों का नुकसान होने पर बीमा प्रदान करना |
संबंधित राज्य | हरियाणा |
वर्ष | 2022 |
लाभार्थी | हरियाणा राज्य के किसान |
शुरू की गयी | हरियाणा सरकार द्वारा |
लाभ | किसानों की आय दोगुनी, बीमा कवर, बागवानी को प्रोत्साहन |
क्रियान्वयन विभाग | बागवानी विभाग, हरियाणा सरकार |
आवेदन करने का माध्यम | ऑनलाइन पोर्टल द्वारा / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.hortharyana.gov.in |
Hariyana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana से किसानो को सब्जी एवं मसालों हेतु 30000 रुपये का तथा फलों हेतु 40000 रुपये तक का का बीमा कवर प्रदान करता है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार द्वारा 10 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि जारी की गयी है। इससे न सिर्फ किसानो को बीमे से सुरक्षा मिलेगी अपितु किसान बागवानी करने हेतु भी प्रेरित होंगे।
कौन-कौन हैं हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के पात्र
अगर आप भी Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana का लाभ लेना चाहते है तो इसके लिए आवश्यक पात्रताएं निम्न है।
- आवेदन करने वाले किसान को हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक को मूल रूप से किसान होना चाहिए।
- आवेदक को बीमा क्लेम करने हेतु बागवानी की फसल जैसे मसाले, फल एवं सब्जी का उतपादक होना चाहिए।
क्या क्या है इस योजना का लाभ लेने के लिए मुख्य दस्तावेज
Hariyana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- फसल का ब्यौरा
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल (यदि कोई हो तो)
तो यह थी इस योजना हेतु आवेदन पर लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेजों की लिस्ट
हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना आवेदन ऐसे करे
अगर आप भी Hariyana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana का लाभ लेना चाहते है तो आप नीचे दिए गए कदमो को फॉलो करके आसानी से इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है और इस योजना का लाभ ले सकते है
- सबसे पहले आप हरियाणा सरकार के बागवानी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hortharyana.gov.in पर जायें। वह पर आपको कुछ इस तरह का होमपेज प्रदर्शित होगा।
- यहाँ आपको सबसे पहले पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए दाईं और SFACH Portal पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें नीचे दाई और बागवानी में अनुदान एवं अन्य सेवाओं हेतु यहाँ क्लिक करे पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उस पर register farmer पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उस पर आप किसान का स्थान, किसान का विवरण, भूमि का विवरण, बैंक का विवरण भर कर जमा कर दे। इस प्रकार आप अपने को किसान इस पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते है।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के पश्चात आप होम पेज पर आये।
- अब आपके सामने विभिन विकल्पों में में योजना पटल दिखाई देगी।
- इस पर क्लिक करे और मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक कर दे।
- नए पेज पर जो भी डिटेल्स मांगी गयी हो उन्हें भर दे और दस्तावेज अपलोड कर दे। अब सबमिट पर क्लिक कर दे।
इन चरणों को फॉलो करके आप इस योजना में आवेदन कर सकते है।
क्या है योजना के मुख्य फायदे
Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana मुख्यत किसानो को प्राकृतिक आपदा एवं कीटों के कारण हुए बागवानी की फसल के नुकसान से भरपाई हेतु बीमा सुरक्षा प्रदान करती है। परन्तु इसके कारण सरकार द्वारा अन्य लक्ष्यों की ओर भी प्रगति की दिशा में कदम बढ़ाये जा रहे है। इस योजना के द्वारा होने वाले लाभ मुख्यत निम्न प्रकार से है।
- केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022 तक किसानो की आय को दुगुनी करने का जो लक्ष्य रखा गया है उसकी दिशा में कदम।
- किसानो को बागवानी करने के लिए प्रोत्शाहित करना ताकि उनकी आय में वृद्धि हो।
- किसानो द्वारा प्रतिकूल मौसम एवं कीटों के कारण हुए नुकसान हेतु आर्थिक सहायता।
- किसानो को कृषि हेतु नवीन एवं बेहतर प्रौद्योगिकी का उपयोग करने हेतु प्रेरित करना।
- किसानो को चावल एवं गेहूं की फसलों के बजाय नकदी प्रदान करने वाली कृषि बागवानी करने के लिए प्रेरित करना।
- बागवानी करने से नकदी फसलों को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे किसान बागवानी करने को प्रेरित होंगे एवं इनका निर्यात भी किया जा सकता है।
- बागवानी करने से गेहूं एवं चावल जैसे फसलों को करने में होने वाले जोखिमों को काम करने में मदद मिलेगी।
- बागवानी करने में अन्य फसलों को उगाने की अपेक्षा कम पानी एवं पोषक तत्व लगते है अतः जल सरंक्षण में भी मदद मिलेगी।
- कम उर्वरकों का इस्तेमाल होने से मृदा प्रदूषण कम होगा।
- बागवानी से किसानो को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी एवं यहाँ लम्बे समय तक उन्हें आर्थिक सहायता देगा।
- कृषि का निर्यात बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी एवं किसान परिवार खुशहाल जीवन जी पाएंगे।
इससे किसानों एवं देश को निम्न प्रकार के लाभ है।
इस प्रकार से यह योजना न सिर्फ किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी अपितु इससे परंपरागत फसलों के कारण होने वाले जोखिम को काम करने में भी मदद मिलेगी। यह बागवानी को प्रेरित करने की दिशा में भी एक बहुत बड़ा कदम है जिससे लोगो को कम मूल्य पर ही देश की उच्च गुणवत्तायुक्त फल, सब्जियां एवं मसाले प्राप्त होंगी। देश कीअर्थव्यवस्था के लिए भी यह योजना आगे बढ़ाने में सहायता करेगी।
Haryana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना हरियाणा सरकार द्वारा बागवानी करने वाले किसानो को प्राकृतिक आपदा एवं कीटो से हुए नुकसान के कारण बीमा सुरक्षा प्रदान करने हेतु शुरू की गयी योजना है।
नहीं, हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना सिर्फ हरियाणा राज्य के किसानो को आर्थिक मदद प्रदान करती है।
यह योजना सिर्फ बागवानी वाली फसलों जैसे फल, सब्जियाँ एवं मसालो का नुकसान होने होने पर ही बीमे का प्रावधान करती है।
हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत नुकसान का आकलन चार स्तरों पर किया जाता है। 25% 50%, 75% एवं 100% के तहत इस आधार पर मुआवजा प्रदान किया जाता है।
हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तथा कीटों के द्वारा होने वाली बीमारियों पर बीमे का प्रावधान है।
हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत किसान को मिलने वाली बीमा राशि का 5% प्रति एकड़ के हिसाब से राशि जमा करवानी होगी।