हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के किसानो को फसल का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2023 (Haryana Bhavantar Bharpai Yojna-2023) शुरू की गयी है। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के किसानो को मंडियों में उपज का दाम कम मिलने पर कृषि उपज की भरपाई की जाएगी जिससे की किसानों को फसल उत्पादन में घाटा ना उठाना पड़े। इससे प्रदेश के किसानो को अपनी कृषि उपज का सही दाम मिल सकेगा साथ ही वे कृषि करने के लिए भी प्रोत्साहित होंगे। इस योजना के अंतर्गत इच्छुक कृषक (Farmers) ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है Haryana Bhavantar Bharpai Yojna-2023 क्या है ? इस योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता और आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या है ? साथ ही लेख के माध्यम से आपको योजना में आवेदन करने के प्रोसेस से भी अवगत कराया जायेगा।
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के कृषको के हितो को ध्यान में रखते हुये Haryana Bhavantar Bharpai Yojna-2023 शुरू की गयी है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा प्रदेश के किसानो को मंडियों में फसल के उचित मूल्य ना मिलने पर उचित सहायता राशि प्रदान की जाएगी जिससे की कृषको को फसल उत्पादन में हानि ना उठानी पड़े। इसके लिए सरकार द्वारा विभिन प्रकार की कृषि फसलों को योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है ताकि कृषको को अधिक से अधिक फसलों पर योजना का लाभ मिल सके। योजना में आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल जारी कर दिया गया है जिसके माध्यम से पात्र किसान ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। किसानो को फसलों का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा एमएसपी के आधार पर फसलों का मूल्य तय किया जायेगा। किसानो के दस्तावेजों के सत्यापन के पश्चात 15 दिनों की समयवधि के भीतर इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
इस टेबल के माध्यम से आपको Haryana Bhavantar Bharpai Yojna-2023 सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है।
योजना का नाम | हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2023 |
योजना का उद्देश्य | किसानो को उपज का उचित मूल्य प्रदान करना |
लांच की गयी | हरियाणा सरकार द्वारा |
लाभ | प्रदेश के किसानो को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा |
वर्ष | 2023 |
सम्बंधित राज्य | हरियाणा राज्य |
लाभार्थी | हरियाणा के कृषक |
क्रियान्वयन विभाग | कृषि विभाग, हरियाणा सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | http://hortharyana.gov.in/ |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
Haryana Bhavantar Bharpai Yojna-2023, उद्देश्य
कृषि उपज के समय मंडियों में उपज की अधिकता होने से फसल के दाम कम हो जाते है ऐसे में कृषको को अपनी फसल को कम दामों में बेचना पड़ता है। इसके परिणामस्वरूप कृषको को अपनी उपज में नुकसान उठाना पड़ता है जिससे की कृषि उनके लिए घाटे का सौदा साबित होती है। साथ ही फसल के दाम कम होने से किसान खेती करने के लिए भी अनिच्छुक होते है। इन सभी समस्याओ को ध्यान में रखते हुये हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा भावांतर भरपाई योजना शुरू की गयी है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा किसानो को फसल के उचित दाम ना मिलने पर मुआवजा या मूल्य नुकसान की भरपाई के बराबर धनराशि प्रदान की जाएगी। योजना के माध्यम से किसानो को उपज की अधिकता के समय फसल के दाम कम होने के कारण होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी साथ ही किसान अलग-अलग फसलों को उगाने के लिए प्रेरित होंगे।
हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना के तहत मुआवजे की राशि का निर्धारण किसानो को सरकार द्वारा प्रदान किये जा रहे एमएसपी के मूल्य को ध्यान में रखकर किया जायेगा जिससे की किसानो को लाभ मिल सके। साथ ही समय-समय पर सरकार द्वारा इसमें विभिन प्रकार की फसलों को भी शामिल किया जाता है।
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2023, लेटेस्ट अपडेट (Latest update)
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानो को बड़ी राहत प्रदान करते हुये सरकार द्वारा बाजरे की फसल को भी योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा देश में बाजरे की फसल पर भावान्तर मूल्य देने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। सरकार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानो को ही योजना के अंतर्गत बाजरे की फसल पर इस योजना का लाभ प्रदान जायेगा जिसके लिए सरकार द्वारा बाजार में प्रचलित भाव और एमएसपी के अंतर्गत चल रहे भाव के अंतर को कैलकुलेट करके किसानो को फसल का मूल्य प्रदान किया जायेगा।
इसके लिए सरकार द्वारा 600 रुपए प्रति क्विंटल का भावान्तर तय किया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में बाजरे की फसल के लिए एमएसपी 2250 रुपए प्रति क्विंटल तय की गयी है जिसमे 25 फीसदी उपज की खरीद सरकारी एजेंसी द्वारा की जाएगी।
योजना के अंतर्गत तय किये गये विभिन फसलों के मूल्य
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2023 के अंतर्गत सरकार द्वारा विभिन उपजो के लिए तय किये गये विभिन उपज मूल्य हेतु निम्न सूची प्रदान की गयी है :-
फसल का नाम | समर्थन मूल्य (रुपए/क्विंटल) | अनुसूचित उत्पादन (क्विंटल/एकड़) |
आलू | 500 | 120 |
टमाटर | 500 | 140 |
किन्नू | 1100 | 104 |
मटर | 1100 | 50 |
प्याज | 600 | 100 |
फूलगोभी | 600 | 100 |
गाजर | 700 | 100 |
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज, पात्रता
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2023 के अंतर्गत सरकार द्वारा सभी कृषको को योजना में आवेदन करने हेतु निम्न दस्तावेज अनिवार्य किये गये है :-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र
- फसलों का ब्यौरा
- उपज सम्बंधित दस्तावेज
- बैंक अकाउंट की पासबुक
- मोबाइल नंबर
इस योजना के अंतर्गत सिर्फ हरियाणा राज्य के किसान ही आवेदन के पात्र है। इसके अतिरिक्त उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित को गयी अन्य पात्रताओं को भी पूरा करना होगा।
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2023, ऐसे करें आवेदन
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2023 में आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://hortharyana.gov.in/ पर जायें।
- होमपेज पर आपको किसान पटल का विकल्प दिखाई देगा। इसमें किसान पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक कर दे। इसके बाद आपके सामने किसान पंजीकरण का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में आपको सभी मांगी गयी सभी जानकारी जैसे कृषक का नाम, अड्रेस, फसलों का ब्यौरा, बैंक अकाउंट नंबर और अन्य मांगी गयी जानकारियाँ दर्ज करनी होंगी। साथ ही आपको सभी जरुरी दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको अन्य फॉर्मलिटीज को पूरा करके आवेदन पत्र को जमा करना होगा।
- इस प्रकार से आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है।
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2023 के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को अपनी फसल की बिक्री जे-फॉर्म (J-form) के माध्यम से करनी आवश्यक होगी। इस फॉर्म पर अपनी उपज सम्बंधित जानकारियों को दर्ज करने के बाद किसानो को इसे सरकार द्वारा निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना होगा जिसके लिए सभी किसान संबंधित मार्केट कमेटी के माध्यम से जानकारी प्राप्त सकते है। साथ ही सरकार द्वारा किसानो को संबंधित मार्केट कमेटी के माध्यम से उपज सम्बंधित डाटा को अपलोड करने की सुविधा भी प्रदान की गयी है। किसान इसके लिए अपने क्षेत्र की सम्बंधित मार्किट कमेटी से सम्पर्क पर योजना का लाभ ले सकते है।
हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
किसान विवरण देखने की प्रक्रिया
सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किसानो को पंजीकृत किसान विवरण देखने की सुविधा भी प्रदान की गयी है। पंजीकृत किसान पंजीकरण की सुविधा का लाभ लेने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://hortharyana.gov.in/ पर जायें।
- होमपेज पर आपको किसान विवरण देखने सम्बंधित विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे। इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको किसान पंजीकरण विवरण खोजने के लिए किसान क्रमांक, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के आधार पर पंजीकरण विवरण देखने का विकल्प दिखाई देगा। आप उपयुक्त विकल्प चुन ले। सम्बंधित नंबर को दर्ज करके GO के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद अगले पेज पर आपके सामने किसान पंजीकरण सम्बंधित विवरण दिखाई देगा।
- इस प्रकार से आप किसान पंजीकरण सम्बंधित विवरण चेक कर सकते है।
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना को हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा किसानो को उपज का बाजार मूल्य कम मिलने पर मुआवजा प्रदान किया जायेगा।
इस योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार द्वारा किसानो को उपज का मूल्य कम मिलने पर बाजार मूल्य और एमएसपी के आधार पर किसानो को उचित मूल्य प्रदान किया जायेगा। इससे किसानो को अपनी उपज का सही मूल्य प्राप्त हो सकेगा।
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत मिलने वाली उपज भावान्तर सम्बंधित जानकारी के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें आपको सरकार द्वारा विभिन फसलों के लिए तय किये गये भावान्तर मूल्य की जानकारी प्रदान की गयी है।
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना में आवेदन करने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें बताये गये स्टेप्स को फॉलो करके आप योजना में आवेदन कर सकते है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को सर्वप्रथम ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके पश्चात उन्हें j-फॉर्म पर बिक्री सम्बंधित जानकारी दर्ज करके इसे सम्बंधित मार्किट कमेटी के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके पश्चात वे योजना का लाभ ले सकते है।