जीएसटी सुविधा केंद्र कैसे खोलें: GST Suvidha Kendra Franchise Registration

GST Suvidha Kendra कैसे खोलें:– तो दोस्तों आप सभी लोग GST Suvidha Kendra के बारे में तो जानते ही होंगे की जीएसटी सुविधा केंद्र में क्या कार्य होते है। और यह लोगो की किस प्रकार मदद करते है, अगर आपको इसके बारे में नहीं पता तो निश्चिंत हो जाइये क्योंकि आज हम इसी के ऊपर चर्चा करने वाले है और आप सभी इसके बारे में बताने वाले है की जीएसटी सुविधा केंद्र क्या है ? जीएसटी सुविधा केंद्र के क्या कार्य है यह किस प्रकार लोगो की मदद करता है, और अगर आप भी इस जीएसटी सुविधा केंद्र खोलने की सोच रहे हो तो किस प्रकार खोला जाए, आदि

यह भी देखें :- अपना डिजिटल सेवा केंद्र पंजीकरण, CSC ID

जीएसटी सुविधा केंद्र कैसे खोलें: GST Suvidha Kendra Franchise Registration
जीएसटी सुविधा केंद्र कैसे खोलें: GST Suvidha Kendra Franchise Registration

तो अगर आप भी GST Suvidha Kendra खोलने की सोच रहे है तो कृपया पहले इसके बारे में जानकारी प्राप्त करले, इस लेख द्वारा हम आपको इसके बारे में बहुत सी जानकारी प्रदान करेंगे तो कृपया करके इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़िए :

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

Article Contents

जीएसटी (GST) सुविधा Kendra क्या है ?

तो दोस्तों आप सभी को यह तो पता ही होगा की GST क्या है, तो जबसे यह कर यानि के GST लागु किया गया है तब से बड़े, छोटे एवं मध्य व्यापारिओं को कई दिक्कतों का सामना करना पढ़ा है। उसके बाद देश में कई लोगो के द्वारा और कई स्थानों पर जीएसटी सुविधा केंद्र खोले जा रहे है। इस जीएसटी सुविधा केंद्र एक ऐसी जगह है जहा पर सभी बड़े व छोटे व्यापारियों की मदद की जाती है। ये केवल उन दुकानदारों के लिए है जिनका व्यापर 20 लाख से ज्यादा का है। यहाँ पर कर पेशेवर द्वारा व्यापारी अपने GST रिटर्न दाखिल करने के लिए आते है। यहाँ पर सभी व्यापारियों की सभी समस्याओं का हल मिल जाता है।

आजकल कई लोगो ने अपना ही जीएसटी केंद्र खोल लिया है। अगर आप भी जीएसटी केंद्र खोलना चाहते है तो आप भी इसको खोल सकते है। इसको खोलने के लिए आपको केवल 25000 रुपये – 40000 रुपये लगेंगे जिसकी मदद से आप इससे करीब 30000 रुपये महीना कमा सकेंग

GST Suvidha Kendra के कुछ मुख्य बिंदु :-

GST की शुरुआत किसने की भारत सरकार
आधिकारिक वेबसाइट gstsuvidhakendra.org
उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना
आवेदन ऑनलाइन
फायदा किसको है देश के नागरिक जो सुविधा केंद्र खोलने की सोच रहे हैं।
विषय जीएसटी सुविधा केंद्र किस प्रकार खोले
GST सुविधा केंद्र के मुख्य बिंदु

जीएसटी सुविधा केंद्र के फायदे एवं विशेष्ताएं :-

जीएसटी सुविधा केंद्र से होने वाले कुछ फायदे एवं उसकी विशेषताएं :-

  1. GST सुविधा केंद्र की मदद से आप व्यापारियों की मदद कर सकेंगे।
  2. जो व्यक्ति जीएसटी केंद्र खोलता है उस व्यक्ति को सुविधा प्रोवाइडर द्वारा उन्ही का एक सरकारी सॉफ्टवेयर दिया जाता है जिसका इस्तेमाल केवल जीएसटी केंद्र जिसके नाम पर है वो ही व्यक्ति इस सॉफ्टवेयर को चला सकेगा।
  3. GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए आपको अधिक धन की आवश्यकता नहीं होगी आपको उस केंद्र के लिए कुछ उपकरण खरीदने होंगे जिसकी जरुरत आपको केंद्र में पड़ेगी।
  4. जीएसटी सुविधा केंद्र की मदद से आप महीने के करीब 30000 रुपये कमा सकोगे।
  5. जीएसटी सुविधा केंद्र खोलने के पश्चात आप बहुत से customers का जीएसटी रजिस्ट्रेशन भी कर सकोगे और तो और रिटर्न file भी कर सकोगे।

GST Suvidha Kendra खोलने के लिए पात्रता / मापदंड

जीएसटी सुविधा केंद्र खोलने के लिये आपके पास दी गयी पात्रता का पालन करना होगा तभी आप GST सुविधा केंद्र खोल सकोगे।

  1. अगर आप भी जीएसटी सुविधा केंद्र खोलना चाहते हो तो आपके पास कम से कम 12वी या ग्रेजुएशन पास की डिग्री होनी अनिवार्य है।
  2. आपके पास जीएसटी केंद्र खोलने के लिए कम से कम 100 से 150 वर्ग मीटर की जगह भी होनी चाहिए।
  3. जीएसटी केंद्र खोलने के लिए आपके पास कुछ उपकरण होने अनिवार्य है जैसे की -2 से 3 कंप्यूटर या लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर ,कार्ड स्वाइप मशीन, वाईफाई नेटवर्क या फिर अन्य इंटरनेट कनेक्शन मोरफो डिवाइस आदि
  4. जीएसटी सुविधा केंद्र खोलने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है की आपको अकाउंट की नॉलेज (ज्ञान) होना अनिवार्य है क्युकी आपका अधिकतम कार्य अकाउंट का ही होगा।
  5. GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए आपको कंप्यूटर की भी थोड़ी बहुत नॉलेज होनी चाहिए। क्योंकि वहाँ पर भी आपको कंप्यूटर द्वारा ही कार्य करना होगा।
  6. आप भारत देश के नागरिक होने चाहिए। तभी आप GST सुविधा केंद्र खोल सकेंगे।
  7. आपके पास वाईफाई या अन्य इंटरनेट कनेक्शन होना भी आवश्यक है क्योंकि इसका कार्य इंटरनेट द्वारा किया जाता है।

GST Suvidha Kendra खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार करें :-

अगर आप GST suvidha kendra खोलने के लिए आवेदन करना चाहते है तो कृपया करके निचे दिए गए निर्देशों का पालन करे।

  1. सबसे पहले तो आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट gstsuvidhakendra.org पर जाना होगा।
  2. फिर आप इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जायेंगे जीएसटी सुविधा केंद्र कैसे खोलें: GST Suvidha Kendra Franchise Registration
  3. होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको इसके होम पेज पर Apply Now का option दिखेगा।
  4. फिर आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करदेना होगा।
  5. क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक और पेज खुलेगा।
  6. उस पेज पर आपसे आपके बारे में आपकी कुछ आवश्यक जानकारी पूछी जाएंगी जैसे की – आपका नाम , आपकी ईमेल आईडी ,आपकी उम्र ,purpose आदि। जीएसटी सुविधा केंद्र कैसे खोलें: GST Suvidha Kendra Franchise Registration
  7. फिर आपको वह पर अपनी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरदेना होगा।
  8. उसके बाद आपको आपको Next का ऑप्शन दिखाई देगा फिर आपको उस पर क्लिक करदेना होगा।
  9. फिर वहां आपसे आपका मोबाइल नंबर पूछा जायेगा आपको वहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करदेना होगा।
  10. उसके बाद आपको Next के बटन पर क्लिक होगा।
  11. उसके बाद आपके नम्बर (जो नम्बर आपने दर्ज किया होगा) पर आपको एक 4 डिजिट का OTP भेजा जाएगा।
  12. फिर आपको उस OTP को वहां पर भरदेना होगा जिससे आपका नंबर वेरीफाई हो जाएगा।
  13. उसके बाद आपको वहां पर एक एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा। जिसमे आपसे आपकी कुछ जानकारी पूछी जायेगी जिसको आपको ध्यानपूर्वक भरदेना होगा।
  14. उसके पश्चात आपको रजिस्ट्रेशन शुल्क भरना होगा जिसको आप ऑनलाइन भी भर सकते हो।
  15. फिर आपको रजिस्टर के बटन को दबाना होगा। फिर आपको वहां पर Thank you ! You are Registered का मैसेज दिखाई देगा। जिसकी मदद से आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

GST Suvidha Kendra खोलने के लिए आपके पास क्या-क्या होना चाहिए ?

अगर आप भी GST सुविधा केंद्र खोलने की सोच रहे है तो आपके पास यह चीजे उपलब्ध होनी चाहिए तभी आप GST सुविधा केंद्र खोल सकेंगे।

  1. सबसे पहले तो आपके पास कम से कम 12वी या ग्रेजुएशन पास की डिग्री होनी अनिवार्य है तभी आप GST सुविधा केंद्र खोल सकोगे।
  2. GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए आपके पास 2-3 कंप्यूटर ,प्रिंटर ,स्कैनर ,एवं अच्छा इंटरनेट कनेक्शन भी चाहिए होगा।
  3. GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए आपको अकाउंट एवं कंप्यूटर की नॉलेज भी होनी चाहिए तभी आप GST सुविधा केंद्र में काम कर सकते हो।
  4. आपके पास GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए 100-150 वर्ग मीटर की जगह होनी चाहिए।
  5. अगर आप चाहो तो अपने साथ कुछ व्यक्तियों को काम पर भी रख सकते हो पर लेकिन उन व्यक्तियों को भी अकाउंट एवं कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए तभी वह काम कर सकेंगे।

GST सुविधा केंद्र से सम्बंधित प्रश्न :-

GST सुविधा केंद्र क्या है ?

GST सुविधा केंद्र में बड़े एवं छोटे सभी प्रकार के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। और GST रजिस्ट्रेशन एवं व्यापारियों की GST return file जैसे कार्य भी किये जाते है।

GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए हम इसका ऑनलाइन सकते है ?

GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए इसका आवेदन हम इसकी आधिकारिक वेबसाइट gstsuvidhakendra.org के द्वारा कर सकते हैं।

GST सुविधा केंद्र किस प्रकार के कार्य किये जाते है ?

GST सुविधा केंद्र में व्यापारियों की बहुत सी समस्याओं का समाधान किया जाता है और किसी के GST का रजिस्ट्रेशन और Return file भी किया जाता है और आप इसके साथ साथ मोबाइल रिचार्ज ,DTH रिचार्ज ,फोटोकॉपी भी कर सकते हो।

GST सुविधा केंद्र खोलने लिए किसी व्यक्ति की शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए ?

GST सुविधा केंद्र खोलने लिए किसी व्यक्ति की शैक्षिक योग्यता कम से कम उस व्यक्ति के पास 12वी या ग्रेजुएशन पास की डिग्री होनी अनिवार्य है।

GST सुविधा केंद्र Franchise देने वाली कम्पनियाँ का नाम बताइये ?

GST सुविधा केंद्र Franchise देने वाली कम्पनियाँ का नाम है – सीएससी, वक्रांजी, वीके वेंचर एवं वैनविक टैक सलूशन आदि जैसी कम्पनिया ही GST सुविधा केंद्र की franchise देती है।

GST की full form क्या होती है ?

GST की full form Goods and Service Tax होती है।

Helpline Number :-

वैसे तो हमने आपको इस लेख के विषय GST सुविधा केंद्र से सम्बंधित लगभग सभी जानकारी इस लेख द्वारा देने की कोशिश की है लेकिन अगर आपको अब भी कोई समस्या है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 1800-108-8888पर फ़ोन करके अपनी समस्या का समाधान ढून्ढ सकते हो।

Leave a Comment

Join Telegram