संगीत के क्षेत्र का ऑस्कर कहे जाने वाले ‘ग्रैमी अवार्ड्स’ (Grammy Awards) का ऐलान किया जा चुका है। 5 फरवरी 2023 को अमेरिका के लॉस एंजिलेस में ग्रैमी अवार्ड्स 2023 (Grammy Awards 2023) की घोषणा की गयी है जिसमे संगीत से जुड़े विभिन कलाकारो को ग्रैमी अवार्ड से नवाजा गया है। भारत के लिए इस वर्ष का ग्रैमी अवार्ड्स समारोह खुशियों की सौगात लेकर आया है। Grammy Awards 2023 में भारतीय मूल के अमेरिकी म्यूजिक कंपोजर रिकी केज को ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ‘ग्रैमी अवार्ड्स’ (Grammy Awards) से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ग्रैमी अवार्ड्स क्या है एवं किस क्षेत्र में दिया जाता है ? ग्रैमी अवार्ड ट्रॉफी की कीमत एवं इसके निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है। साथ ही यहाँ आपको वर्तमान समय तक भारत की झोली में कितने ग्रैमी अवार्ड आये है सम्बंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं के नाम सूची
क्या है ‘ग्रैमी अवार्ड्स’ ?
‘ग्रैमी अवार्ड्स’ वैश्विक स्तर पर संगीत के क्षेत्र में प्रतिवर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े कलाकारों की विशिष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतिवर्ष ग्रैमी अवार्ड्स समारोह का आयोजन किया जाता है जहाँ संगीत जगत से जुड़े कलाकरो को ग्रैमी अवार्ड्स से सम्मानित किया जाता है। ग्रैमी अवार्ड्स को वैश्विक स्तर पर संगीत जगत का ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है।
‘ग्रैमी अवार्ड्स’ को अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ़ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एण्ड साइंसेज (National Academy of Recording Arts & Sciences (NARAS) द्वारा प्रदान किया जाता है जिसे की आमतौर पर रिकॉर्डिंग अकादमी (Recording Academy) के नाम से जाना जाता है। ग्रैमी अवार्ड्स संगीत की विभिन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है।
ग्रैमी अवार्ड्स का इतिहास
संगीत के क्षेत्र में कलाकारों को विशिष्ट पहचान दिलाने एवं संगीत जगत के कलाकारों की प्रतिभा एवं उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए ग्रैमी अवार्ड्स की शुरुआत की गयी। प्रथम ग्रैमी अवार्ड का आयोजन 4 मई 1959 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में किया गया था जहाँ संगीत जगत से जुड़े 28 कलाकारो को ग्रैमी अवार्ड से नवाजा गया था। इसके पश्चात संगीत जगत से जुड़े कलाकारों की उपलब्धियों के लिए प्रतिवर्ष अमेरिका में ग्रैमी अवार्ड्स समारोह आयोजित किया जाता है जहाँ संगीत से जुड़े कलाकरो को सम्मानित किया जाता है। ग्रैमी अवार्ड्स को शुरू करने का उद्देश्य संगीत क्षेत्र के कलाकारों के लिए ऑस्कर से समान पुरस्कार समारोह का आयोजन करना था।
ग्रैमी अवार्ड्स किस क्षेत्र में दिया जाता है ?
‘ग्रैमी अवार्ड्स’ (Grammy Awards) को प्रतिवर्ष संगीत जगत के क्षेत्र से जुड़े कलाकारों को प्रदान किया जाता है। संगीत के क्षेत्र में विशिष्ठ उपलब्धि प्राप्त करने वाले कलाकारों को ग्रैमी अवार्ड के माध्यम से सम्मानित किया जाता है। ग्रैमी अवार्ड्स में संगीत की विभिन श्रेणियों यथा- पॉप, रॉक, क्लासिकल, रैप एवं अन्य म्यूजिक श्रेणियाँ शामिल की जाती है। वर्तमान में ग्रैमी अवार्ड में 90 से अधिक श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाते है।
जानें ग्रैमी अवार्ड्स ट्रॉफी के बारे में
संगीत जगह का ऑस्कर ग्रैमी अवार्ड पाने के लिए प्रतिवर्ष दुनिया भर के कलाकरों की नजर रहती है। ग्रैमी अवार्ड्स की ट्रॉफी पुरानी शैली का ग्रामोफोन की प्रतिकृति होती है जिस पर सोने की परत चढ़ाई जाती है। ग्रैमी अवार्ड्स की ट्रॉफी को ग्रैमियम नामक धातु पर जस्ते के मिश्रण के उपयोग से बनाया जाता है जिसके ऊपर सोने का पानी चढ़ाया जाता है। ग्रैमी अवार्ड्स की ट्रॉफी को जॉन बिलिंग्स के द्वारा हाथ से निर्मित किया जाता है जो कोलोराडो में बिलिंग्स आर्टवर्क्स के जरिये तैयार की जाती है। ट्रॉफी के तैयार होने के पश्चात इस पर सोने के पानी की परत का लेप भी किया जाता है। ग्रामोफोन की आकृति का होने के कारण इस ट्रॉफी को ‘ग्रामोफोन अवार्ड’ भी कहा जाता है।
हालांकि यह जानना रोचक है की ग्रैमी अवार्ड्स समारोह में विजेताओं को ‘स्टंट’ ट्राफी दी जाती है जिसके अर्थ है की यह असली ट्रॉफी की प्रतिकृति होती है। विजेताओं को वास्तविक ट्रॉफी को समारोह के कुछ समय के पश्चात घर पर ही डिलीवर किया जाता है।
ग्रैमी अवार्ड्स ट्रॉफी की कीमत
ग्रैमी अवार्ड्स ट्रॉफी की कीमत में प्रतिवर्ष बदलाव होता रहता है। हालांकि विभिन रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रैमी अवार्ड्स ट्रॉफी की कीमत 30,000 डॉलर होती है। ग्रैमी अवार्ड्स ट्रॉफी की कीमत में प्रतिवर्ष इजाफा किया जाता रहा है ऐसे में प्रतिवर्ष इस अवार्ड की कीमत बदलती रहती है।
जानें भारत की झोली में आए कितने अवार्ड?
भारतीय संगीतकारों ने भी विभिन समयकाल में प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड्स को जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। भारत में सर्वप्रथम सितार वादक और संगीतज्ञ रवि शंकर प्रसाद को ग्रैमी अवार्ड्स से सम्मानित किया गया था। वर्तमान समय तक 11 भारतीय संगीतकारों को Grammy Awards से सम्मानित किया जा चुका है। यहाँ आपको भारत के सभी ग्रैमी अवार्ड्स विजेताओं की सूची
(List of Indian Grammy Award winners) प्रदान की गयी है :-
क्र. सं. | ग्रैमी अवार्ड विजेता | वर्ष | संगीत क्षेत्र |
1. | पंडित रवि शंकर | 1968 | सितार वादन |
2. | जुबिन मेहता | 1981 | क्लासिकल परफार्मेंस इंस्ट्रूमेंटल |
3. | जाकिर हुसैन | 1992 | तबला वादन |
4. | टी.एच.विनायक्रम | 1992 | पारम्परिक मृतिका वाद्ययंत्र |
5. | विश्व मोहन भट्ट | 1992 | ड्रमर |
6. | ए.आर.रहमान | 2008 | मॉर्डन संगीत |
7. | स्वर्गीय एच.श्रीधर | 2010 | साउंड इंजीनियर |
8. | पी.ए.दीपक | 2010 | मिक्स इंजीनियर और रिकॉर्ड प्रडयूसर |
9. | रिकी कीज | 2015 | कंपोजर, म्यूजिशियन |
10. | नीलम वैष्णवी | 2015 | म्यूजिशियन |
11. | सोनू निगम | 2017 | गायक |
Grammy Awards 2023
वर्ष 2023 में अमेरिका के लॉस एंजिलेस में ग्रैमी अवार्ड्स 2023 (Grammy Awards 2023) में भारतीय मूल के अमेरिकी संगीतकार रिकी केज ने अपनी एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए पुनः ग्रैमी अवार्ड पर कब्ज़ा किया है। इसके साथ ही वे तीन बार इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रथम भारतीय मूल के अमेरिकी संगीतकार बन गए है। Grammy Awards 2023 के अन्य विनर निम्न है :-
- बेस्ट नृत्य/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम: बेयोंसे – रेनेसां
- बेस्ट इमर्सिव ऑडियो: भारत के रिकी केज – डिवाइन टाइड्स
- बेस्ट म्यूजिक वीडियो: ‘ऑल टू वेल: द शॉर्ट फिल्म’ के लिए टेलर स्विफ्ट
- बेस्ट म्यूजिक सिटी एल्बम – बैड बनी – अन वेरानो सिन टी
- बेस्ट रैप एल्बम: केंड्रिक लैमर – मिस्टर मोराले एंड द बिग स्टेपर्स
‘ग्रैमी अवार्ड्स’ (Grammy Awards) सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
ग्रैमी अवार्ड्स’ (Grammy Awards) संगीत जगत के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है जिसे की प्रायः संगीत जगत का ऑस्कर भी कहा जाता है।
ग्रैमी अवार्ड्स’ को संगीत के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले कलाकारों को प्रदान किया जाता है। ग्रैमी अवार्ड्स’ प्रतिवर्ष अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ़ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एण्ड साइंसेज (National Academy of Recording Arts & Sciences (NARAS) द्वारा प्रदान किए जाते है।
ग्रैमी अवार्ड्स’ को वर्ष 1959 में शुरू किया गया था।
‘ग्रैमी अवार्ड्स’ (Grammy Awards) जीतने वाले प्रथम भारतीय महान सितार वादक पंडित रवि शंकर प्रसाद जी थे।
ग्रैमी अवार्ड्स ट्रॉफी की कीमत 30,000 डॉलर होती है। हालांकि इस ट्रॉफी की कीमत में प्रतिवर्ष इजाफा होता रहता है।