World Health Day 2023 | विश्व स्वास्थ्य दिवस कब व क्यों मनाया जाता है | विश्व स्वास्थ्य दिवस थीम

आज के समय में दुनिया ने विज्ञान में काफी तरक्की कर ली है। पहले के समय में जहा ना रोग का पता लगता था ना इलाज का जिस कारण रोगियों की मृत्यु उनको उचित रूप से उपचार न मिलने से हो जाती थी, वही आज हमारे विज्ञान ने इतनी तरक्की हासिल की है की रोग ज्ञात करने से लेकर उसके उपचार के लिए बड़ी बड़ी मशीनों का अविष्कार हुआ। पहले हमारे पास में कैंसर जैसी बीमारी का भी इलाज नहीं था और वर्तमान समय में हमारे पास कैंसर का भी इलाज है। ऐसे ही धीरे-धीरे हमारी दुनिया विज्ञान की ओर अग्रसित हो रही है और लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे है। आज हम स्वास्थ के बारे में ही बात करेंगे और जानेगे World Health Day 2023 | विश्व स्वास्थ्य दिवस कब व क्यों मनाया जाता है | विश्व स्वास्थ्य दिवस थीम

World Health Day  | विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है
World Health Day 2023 | विश्व स्वास्थ्य दिवस कब व क्यों मनाया जाता है

यह भी पढ़े :- विश्व कैंसर दिवस 2023, इतिहास, थीम

Article Contents

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

World Health Day 2023 कब मनाया जाता है ?

प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल का दिन विश्व स्वाथ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत 1950 में हुई थी जिसकी शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा की गयी थी। विश्व स्वास्थ संगठन की स्थापना 1948 में हुई थी स्थापना के 2 साल बाद ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने World Health Day को विश्व स्तर पर मनाने की पहल की थी। दरसअल विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल को हुई थी तो स्थापना दिवस के रूप में ही विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत हुई तभी से हर साल अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्वाथ्य दिवास मनाया जाने लगा।

World Health Day 2023 क्यों मनाया जाता है ?

विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगो को उनके स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करना है। दुनिया के सभी देशो में स्वास्थ्य को लेकर सामान सुविधाइए फैलाना, वैश्विक स्वास्थ्य से लेकर जुडी समस्याओं पर विचार करना, स्वास्थ्य से जुड़े मिथको को दूर करना ये सब विश्व स्वास्थ्य संगठन के लक्ष्य है। इस दिन स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और देखभाल सम्बन्धी जानकारियों से लोगो को अवगत करने के लिए अभियान चलाया जाता है।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए हर साल WHO के नेतृत्व में कार्यकर्म आयोजित किये जाते है। इन कार्येकर्मों को आयोजित करने का कारण केवल लोगो के हेल्थ के लेवल को ऊँचा उठाना है और लोगो को उनके स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करना है। प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे उसको इलाज के लिए अच्छी सुविधा मिल सके साथ ही वो अपनी स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो और मिलने वाली स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को प्राप्त कर सके और दुनिया भर में फैली हुई बीमारियों से खुद का बचाव कर सके।

यह भी जानिए :- World Water Day 2023

विश्व स्वास्थ्य दिवस थीम 2023

विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर सभी स्वास्थ्य संगठनो के साथ-साथ सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाए भी कार्यक्रम आयोजित करती है। इस दिन हेल्थ कैंप भी लगाए जाते है। स्कूल-कॉलेज में भी प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता है और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए नाटक भी प्रस्तुत किये जाते है। इसके साथ-साथ स्वस्थ रहने के उपाय बताये जाते है। स्वस्थ रहने के लिए आपको एक्सरसाइज, योग भी सिखाया जाता है और हेल्दी खाने की जानकारी दी जाती है। प्रत्येक वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विषय चुना जाता है जो who की प्राथमिक चिंता का केंद्र होता है। उस विषय को ध्यान में रखते हुए इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 2023 की थीम है “सबके लिए स्वास्थ्य (Health For All )”.

स्वस्थ रहने के लिए क्या करे

शरीर का बाहरी रूप से स्वस्थ होने के साथ-साथ आंतरिक रूप से भी स्वस्थ होना जरुरी है। अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का प्रयास करे। खुद के लिए थोड़ा समय निकले और और अपने शरीर को स्वस्थ बनाये रखे। स्वस्थ रहने के लिए आप निम्न कार्य कर सकते है।

  • सुबह व्यायाम करे।
  • मॉर्निंग वाक/ इवनिंग वाक करे।
  • नशीली चीजों का सेवन न करे।
  • तम्बाकू, बीड़ी जैसी चीजों का सेवन न करे।
  • ध्यान करे (meditation)
  • सही भोजन का सेवन करे
  • पर्याप्त पानी पिए।
  • रात में अच्छी नींद ले।
  • भोजन के साथ सलाद खाये।
  • स्वस्थ वजन बनाये रखे।
  • साफ़-सफाई का ध्यान रखे।
  • खुश रहे
  • जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

विष स्वास्थ्य संगठन को इंग्लिश में World Health Organization(WHO ) कहते है। विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के देशो को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओ पर आपसी सहयोग एवं मानव में स्वास्थ्य सम्बन्धी समझ को विकसित करने का कार्य करती है। इस संस्था की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी और उसका मुख्य कार्यालय स्विज़रलैंड के जेनेवा शहर में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के 194 देश सदस्य है। भारत भी डब्लू एच ओ का सदस्य है और इसका भारतीय मुख्य कार्यालय दिल्ली में स्थित है। भारत 12 जनवरी 1948 को इसका सदस्य बना था। 150 देशो में who कार्यालय है तथा 6 क्षेत्रीय कार्यलय भी है। WHO वैश्विक स्वास्थ्य मामलो पर अपना नेतृत्व प्रदान करते हुए स्वास्थ्य अनुंसधान संबंधी एजेंडा को आकर देता है।

दुनिया की कई बीमारिया जैसे मलेरिया,हैजा, चेचक और भी कई वायरस को रोकने में world health organization ने अपना पूरा योगदान दिया है। स्थापना के बाद सर्वप्रथम स्मॉल पॉक्स बीमारी से निजात पाने में WHO ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के सविधान को 22 जुलाई 1946 में स्वीकृति मिली और संयुक्त राष्ट्र के 51 देशो तथा 10 अन्य देशो ने हस्ताक्षर किये थे। who का संविधान 7 अप्रैल 1948 को लागू हुआ था। who को 7 अप्रैल 2023 के पूरे 75 वर्ष पूरे हो जायेगे। यह एक अंतर-सरकारी संगठन है जो अपने सदस्य राष्ट्रों के स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से कार्य करता है।

WHO के प्रयास

मलेरिया, स्वाइन फ्लू, एड्स जैसी संक्रमण बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए वैश्विक प्रयासों के समन्वय पर ध्यान रखना और इन रोगो के रोकथाम के लिए कार्यकर्म प्रवर्तित करवाना who की गतिविधियों में शामिल है। सुरक्षित एवं प्रभावी टीके एवं दवाइयों के विकास एवं वितरण के लिए भी समर्थन करता है। चेचक जैसी बीमारी से लगभग दो दशकों तक लड़ने के बाद who और भारत सरकार के प्रयासों से 1977 में ये बीमारी पूरी तरह से मिटा दी गईं थी। ये इतिहास की पहली ऐसी बीमारी थी जो मानव प्रयासों से पूरी तरह मिटा दी गयी थी। 1988 में who ने वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल के सन्दर्भ में भारत ने पोलियो रोग के खिलाफ मुहीम की शुरुआत की। भारत सरकार ने डब्ल्यूएचओ और रोग नियत्रण और रोकथाम की साझेदारी से पाँच साल की उम्र से छोटे बच्चो को पोलियो से बचाव के लिए टीकाकरण लगवाने की आवश्यकता के बारे में सार्वभौमिक जागरूकता में अपना योगदान दिया।

WHO के कार्य

  • सरकार के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सहायता प्रदान करना।
  • स्वास्थ्य के प्रग्रति क्षेत्र में अपना योगदान देना।
  • यह अपने सदस्य देशो को उनके स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में सहयोग प्रदान करता है।
  • अंतराष्ट्रीय एजेंसियो और संस्थाओ को स्वास्थ्य सम्बन्धी सहयोग एवं सलाह देना।
  • प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं से उत्पन्न बीमारों से राहत दिलाने के लिए रहत कार्य संचालित करना।
  • उन सभी कार्यो एवं गतिविधियों को संचालित करना जो मानव के स्वास्थ्य से जुडी है और मानव के लिए आवश्यक है।
  • बीमारियों का इलाज की खोज करके उनके लिए गाइडलाइन्स तैयार करता है।
  • दुनिया भर की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना और स्वास्थ्य से जुडी समस्याओ का निवारण करना।
  • विश्व में स्वच्छता, आवास, और पोषण के कार्य करना और उनको बढ़ावा देना।
  • स्वास्थ्य सम्बन्धी रुझानों की निगरानी और मूल्यांकन करता है।
  • WHO ने टीकाकरण कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया है।
  • यह कैंसर,हृदयरोग मस्तिष्क रोग जैसी बीमारियों पर भी शोध कार्य किये जाते है।
  • विश्व भर के नागरिको को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करना।
  • समय समय पर विश्व स्वास्थ्य सर्वेक्षण करके तथ्यों का आंकलन कर प्रकाशित करना।
  • स्वास्थ्य मामलो पर तकनीकी सहायता प्रदान करती है।
  • जिस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है वह विशेष से ध्यान देना।
  • स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाओ या पहलुओं में सुधार करना।

यह भी जाने :- साल के महत्वपूर्ण दिवस हिंदी में

World Health Day 2023 से सम्बंधित कुछ प्रश्न व उनके उत्तर

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय कहा है ?

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय स्विज़रलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वास्थ्य की परिभाषा क्या है ?

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दैहिक,मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना ही स्वास्थ्य है।

WHO क्या है ?

WORLD HEALTH ORGANIZATION (WHO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो अंतराष्टीय सार्वजानिक स्वास्थ्य से सम्बंधित है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस की 2022 की थीम क्या थी ?

विश्व स्वास्थ्य दिवस की 2022 की थीम “हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य” थी।

विश्व स्वास्थ्य दिवस की 2021 की थीम क्या थी ?

विश्व स्वास्थ्य दिवस की 2021 की थीम “सभी के लिए एक बेहतर, स्वस्थदुनिया का निर्माण ” थी ?

Leave a Comment

Join Telegram