गौतम अडानी की कुल संपत्ति, कंपनी, परिवार, शिक्षा, विवाद | Gautam Adani Biography in Hindi, Net Worth, Business, Age, Wife

भारत के जाने-माने बिजनेसमैन गौतम अडानी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अडानी समूह के मालिक एवं एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ ही वे दुनिया के टॉप 3 अमीर लोगों में भी शुमार है। हालांकि वर्तमान में अमेरिकी इन्वेस्टमेंट रिसर्च फण्ड Hindenburg Research की हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) सामने आने के बाद उनकी कंपनी अडानी ग्रुप को इतिहास का सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। मात्र कुछ ही दिनों में अडानी ग्रुप के शेयर में भारी कमी देखी गयी है जिससे कंपनी को अरबो डॉलर का नुकसान हुआ है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बिजनेस टाइकून गौतम अडानी के जीवन परिचय के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको गौतम अडानी की कुल संपत्ति, कंपनी, परिवार, शिक्षा, विवाद (Gautam Adani Biography in Hindi, Net Worth, Business, Age, Wife) सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आपको गौतम अडानी विवाद (gautam adani controversy) से जुड़े सभी तथ्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

गौतम अडानी की कुल संपत्ति
गौतम अडानी का जीवन परिचय

Article Contents

गौतम अडानी का संक्षिप्त जीवन परिचय

यहाँ आपको गौतम अडानी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Gautam Adani Biography) सम्बंधित जानकारी प्रदान की जा रही है।

नाम गौतम शांतिलाल अडानी
जन्म24 जून 1962
जन्मस्थान अहमदाबाद (गुजरात)
शिक्षा सेठ चिमनलाल नागिदास विद्यालय, (वाणिज्य स्नातक) गुजरात विश्वविघालय
वर्तमान में उम्र 60 वर्ष
माता-पिता शांतिलाल अडानी (पिता) और शांताबेन अडानी (माता)
व्यवसाय अडानी समूह के मालिक
नेटवर्थ6.63 लाख करोड़ रुपये
नागरिकताभारतीय

गौतम अडानी का प्रारंभिक जीवन

वर्तमान में गौतम अडानी (Gautam Adani) भारत ही नहीं अपितु विश्व में भी एक जाना पहचाना नाम है। दुनिया के टॉप 3 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल गौतम अडानी, अडानी समूह के संस्थापक एवं मालिक है जो की विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है। गौतम अडानी का जन्म 24 जून 1962 को गुजरात के राज्य के अहमदाबाद शहर में एक मध्यवर्गीयत जैन परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम शांतिलाल अडानी एवं माता शांताबेन अडानी था। गौतम अडानी के पिता शांतिलाल अडानी कपड़ो के छोटे व्यापारी थे। घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण अडानी परिवार को रोजी-रोटी के लिए थराद में जाकर बसना पड़ा। बचपन से ही अभावों में पले-बढ़े गौतम अडानी ने अपनी मेहनत एवं लगन के दम पर दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस समूहों की श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है।

गौतम अडानी, शिक्षा एवं परिवार

बचपन से ही मध्यवर्गीय परिवार से होने के कारण गौतम अडानी द्वारा अपनी प्रारंभिक शिक्षा (Gautam Adani Education) सेठ चिमनलाल नागिदास स्कूल एवं उच्च शिक्षा गुजरात यूनिवसिर्टी से पूर्ण की गयी। हालांकि प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण गौतम अडानी को अपनी स्नातक की शिक्षा अधूरी छोड़नी पड़ी एवं वे अपने परिवार की आर्थिक सहायता के लिए कार्य करने लगे। गौतम अडानी की पत्नी का नाम (Gautam Adani wife) प्रीति अडानी है जो पेशेवर डेंटिस्ट है। गौतम अडानी के दो बच्चे है जिनका नाम करण अडानी एवं जीत अडानी है।

गौतम अडानी का बिज़नेस एवं कंपनियाँ

गौतम अडानी को परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण स्नातक की शिक्षा के दौरान ही कार्य शुरू करना पड़ा। अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए गौतम अडानी ने मात्र 100 रुपए लेकर मायानगरी मुंबई का रुख किया। प्रारम्भ में उन्होंने हीरों के व्यापार से जुड़ी महिंद्रा ब्रदर्स कंपनी में नौकरी की एवं बिजनेस की बारीकियाँ सीखी। इसके पश्चात उन्होंने अपना डायमंड ब्रोकरेज खोला एवं अन्य कामो में भी हाथ आजमाया। 1988 में अडानी ग्रुप (Adani Group) की स्थापना के बाद गौतम अडानी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा एवं वर्तमान में अडानी समूह दुनिया के प्रमुख व्यवसायी फर्म में शामिल है। अडानी ग्रुप द्वारा संचालित किए जाने वाले बिज़नेस एवं कंपनियाँ निम्न है :-

  • अडानी एंटरप्राइज (Adani Enterprises)
  • अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy)
  • अडानी पावर (Adani Power)
  • अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas)
  • अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission)
  • अडानी पोर्ट्स एवं SEZ (Adani Ports & SEZ)
  • अडानी विल्मर (Adani Wilmar)

वर्तमान में अदाणी समूह कोयला, तेल एवं गैस, व्यापार, बंदरगाह, कोयला खनन, गैस वितरण, डिफेंस, गैस की खोज, एयरोस्पेस, मल्टी मॉडल लाजिस्टिक, बिजली उत्पादन एवं वितरण एवं मीडिया में सक्रिय है।

क्या है Hindenburg Report

हाल ही में गौतम अडानी के चर्चा में बने रहने की वजह रही अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जारी की गयी हिंडेनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) जो की 32,000 शब्दो की 100 पेज की रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में रिसर्च फर्म द्वारा दावा किया गया था की अडानी समूह कॉर्पोरेट इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला कर रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया था की अडानी ग्रुप ने अपने शेयर के प्राइस में हेरा-फेरी करके निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का प्रयास किया है। इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

गौतम अडानी के विवाद और समस्याएं (Gautam Adani Controversy)

गौतम अडानी को अपने बिजनेस दौर में विभिन प्रकार के विवादों को सामना करना पड़ा है। चाहे प्रधानमन्त्री मोदी के साथ करीबी रिश्तो को लेकर अडानी समूह को विपक्ष द्वारा टारगेट किया जाना हो या निजीकरण में अडानी समूह का प्रमुखता से सक्रिय होना हो विभिन समय पर गौतम अडानी से साथ विभिन विवादों का नाम जुड़ता रहा है। यहाँ आपको गौतम अडानी के विवाद और समस्याएं (Gautam Adani Controversy) सम्बंधित जानकारी प्रदान की जा रही है :-

  • प्रधानमन्त्री मोदी के साथ करीबी रिश्ते एवं बीजेपी नेताओ के साथ गौतम अडानी की दोस्ती को लेकर विपक्ष द्वारा उन पर निशाना साधा जाता रहा है। साथ ही विपक्ष द्वारा बीजेपी सरकार को अडानी समूह को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप भी लगाया जाता रहा है।
  • मध्यप्रदेश में हीरे की खदान को लेकर अडानी समूह विवादों में रह चुका है। डायमंड प्रोजेक्ट की बिड के लिए अडानी समूह एवं अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी में जंग छिड़ी थी।
  • ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंज कंपनी में कोयला खदान से जुड़े विवाद में भी अडानी समूह का नाम सामने आया था। पर्यावरणविदों के द्वारा इस खदान को पर्यावरण के लिए खतरा बताया गया था।

गौतम अडानी की वर्तमान में कुल संपत्ति

एक समय दुनिया के टॉप 3 अमीर व्यक्तियों में शुमार रहे गौतम अडानी की सम्पति में हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) के सामने आने के बाद अप्रत्याशित गिरावट देखी गयी है। इस रिपोर्ट्स के प्रकाशित होने के पूर्व गौतम अडानी 120 बिलियन डॉलर की सम्पति के साथ दुनिया के टॉप 10 अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल थे। वर्तमान में इस विवाद (Gautam Adani Controversy) के कारण अडानी समूह की सम्पति में 100 बिलियन डॉलर यानी की 10 लाख करोड़ रुपए की भारी गिरावट देखी गयी है जिससे की गौतम अडानी की वर्तमान में कुल संपत्ति (Gautam Adani Net Worth), 96 बिलियन डॉलर रह गयी है। हालांकि अडानी ग्रुप के शेयर में गिरावटों के चलते इसमें और भी कमी आने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

गौतम अडानी से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

गौतम अडानी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?

गौतम अडानी का जन्म 24 जून 1962 को गुजरात राज्य के अहमदाबाद में हुआ था।

गौतम अडानी के माता-पिता का क्या नाम है ?

गौतम अडानी के पिता का नाम शांतिलाल अडानी एवं माता शांताबेन अडानी है।

गौतम अडानी के परिवार सम्बंधित जानकारी प्रदान करें ?

गौतम अडानी की पत्नी का नाम  (Gautam Adani wife) प्रीति अडानी है जो पेशेवर डेंटिस्ट है। गौतम अडानी के दो बच्चे है जिनका नाम करण अडानी एवं जीत अडानी है।

गौतम अडानी का जीवन परिचय सम्बंधित जानकारी प्रदान करें ?

गौतम अडानी का जीवन परिचय सम्बंधित जानकारी के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़े। यहाँ आपको Gautam Adani Biography सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गयी है।

गौतम अडानी की कंपनी का क्या नाम है ?

गौतम अडानी, अडानी ग्रुप (Adani Group) के संस्थापक एवं मालिक है जिसकी स्थापना 1988 में की गयी थी।

Leave a Comment

Join Telegram