गठिया (Arthritis) एक ऐसी बीमारी होती है। जिसमें शरीर के जोड़ों और हड्डियों में सूजन, दर्द और जकड़न जैसे महसूस होता है। यह रोग अक्सर बूढ़े लोगों में देखा जाता है। लेकिन आजकल के वातावरण खान-पान आदि के गठिया में हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं। जिसके कारण जोड़ों (joint pain) और कूल्हे, पैरों के जोड़ों में, घुटनों, हड्डियों में दर्द सूजन (inflammation) और अकड़न (stiffness) की समस्या होने लगती है। आज हम इस रोग को कम करने के कुछ घरेलु उपाय यहाँ जानेंगे। जो लोग गठिया की समस्या से परेशान हैं। उनको घरेलू उपायों की मदद से कुछ लाभ मिल सकता है। आइये आगे जानते हैं गठिया रोग के 6 घरेलू उपचार के बारे में।
गठिया रोग के घरेलू उपाय | home remedies for Arthritis
- बथुआ – हरी सब्जियाँ विटामिन और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। बथुआ में कई सारे पोषक तत्व कैल्शियम, विटामिन्स और मिनिरल्स की भरपूर पाए जाते हैं। और बथुआ में कैल्शियम होता है। जो की हमारी माँसपेशियों और हड्डियों के लिए लाभदायक होता है।
- लहसुन – लहसुन गठिया के मरीजों के लिए लाभदायक होता है। जिन लोगों को गठिया की समस्या है। वो लोग खली पेट सुबह सुबह कुछ लहसुन की कलियों का सेवन कर लें। और सब्जियों में भी लहसुन का प्रयोग करें तो इसका अच्छा लाभ मिलता है।
- हल्दी का सेवन करें – हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और anti-inflammatory जैसे गुणों से भरपूर होती है। हल्दी गठिया रोग में होने वाले दर्द से राहत दिलाती है। बल्कि इसमें होने वाली सूजन को भी कम करने में सहायक होती है। आप रोज एक गिलास गर्म दूध के साथ एक चम्मच हल्दी मिलकर पी सकते हैं। या फिर गुनगुने पानी में भी आप हल्दी का सेवन कर सकते हैं।
- सरसों तेल की मालिश – सरसों का तेल खाने के लिए तो इस्तेमाल किया जाता है। सरसों का तेल कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसको आप गर्म करने पैरों में मालिश कर तेल की मालिश से हमारे शरीर में रक्त संचरण सही से होने लगता है। जिससे सूजन और दर्द कम होता है।
- अश्वगंधा – गठिया के दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए आप अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। यह कई सारे रोगों को दूर करने में सहायक होता है। आप अश्वगंधा चूर्ण को दूध या पानी के साथ मिलाकर पी सकते हैं।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Gathiya Rog Ke 6 Gharelu Upchar FAQ’s
गठिया की बीमारी जिन्हें भी होती है उन्हें शरीर के जोड़ों में सूजन, अकड़न, हड्डियों में दर्द आदि की समस्या होने लगती है जिस कारण इस से बहुत परेशानियां सामने आती है इसे कम करने के लिए गर्म और ठंडी दोनों प्रकार की सिकाई करना सबसे अच्छा तरीका होता है, गर्म थेरेपी ब्लड सर्कुलेशन को बढाती है जिस से मांसपेशियों का दर्द और जोड़ों की कठोरता शांत रहती है वहीँ हंडी थेरेपी से सूजन और दर्द कम होता है।
गठिया रोग को आप घरेलु तरीकों से भी ठीक कर सकते हैं जैसे :- अश्वगंधा का पाउडर लेने से, दूध हल्दी में हल्दी मिलाकर, सब्जियों में लहसुन के सेवन से, एलोवेरा का जूस पीकर, सरसों तेल की मालिश करके आदि।
विटामिन सी गठिया (अर्थराइटिस) के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और यह संतरा और खट्टे फलों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है, विटामिन सी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसीलिए गठिया के मरीजों को नींबू, संतरा, मौसमी जैसे खट्टे फल अधिक मात्रा में खाने चाहिए।
गठिया रोग मुख्यतः 40 से 50 की उम्र में शुरू होने लगता है और यह खासतौर पर महिलाओं में अधिक देखने को मिलता है।