गर्मियों में दही के फायदे | Dahi Benefits In Summers

गर्मियाँ शुरू होते ही हम गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए अलग-अलग तरह की ठंडी चीजों का सेवन करते हैं। और गर्मियाँ शुरू हो और दही की बात न हो बिल्कुल नहीं। गर्मियों में हम ऐसे चीजों का सेवन करते है जो हमारे शरीर को ठंडक पहुँचाते हैं। दही के सेवन से हमारे शरीर को ठंडक मिलने के साथ ही कई और लाभ मिलते है। दही का इस्तेमाल हम कई तरह से कर सकते हैं जैसे कुछ लोग दही चीनी खाना पसंद करते हैं। या फिर रायता, लस्सी, चावल के साथ, या फिर छाँछ बनाकर, दही का इस्तेमाल कुछ सब्जियों और पकवानो में भी किया जाता है खाने के साथ ही दही का पयोग आप अपनी त्वचा को सुन्दर बनानइे के लिए और बालों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दही के लाभदायक गुणों के कारण यह एक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है। आज हम इस लेख में गर्मियों में दही के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में जानेंगे। चलिए जानते हैं, गर्मियों में दही के फायदे के बारे में।

गर्मियों के ये फल कोलेस्ट्रॉल को कर देंगे एकदम कम

गर्मियों में दही के फायदे | Dahi Benefits In Summers
गर्मियों में दही के फायदे | Dahi Benefits In Summers

दही में विटामिन बी2, विटामिन बी12, कैल्शियम, विटामिन E, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

ये भी पढ़ें – गर्मी में जुकाम को दूर करें इन घरेलू उपायों से

गर्मियों में दही के फायदे

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक – गर्मियों में दही का सेवन इम्युनिटी बढ़ाने का एक अच्छा स्रोत है। दही में लाइव बैक्टीरिया और यीस्ट होते है जो की हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
  • स्वस्थ पाचन में सहायक – दही में पाये जाने वाले तत्व हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। दही हमारे पाचन तंत्र को स्थिर रखने का काम करती है। जिसके कारण हमारी बॉडी सभी पोषक तत्वों को अवशोषित कर पाती है। ठंडक बनाये रखने के साथ ही दही हमारे पेट से जुड़े संक्रमण को दूर करने का काम भी करती है।
  • दांतो और हड्डियों के लिए लाभदायक – दही का सेवन करने से हमारी हड्डियाँ और दांत मजबूत होते हैं। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि हमारी हड्डियों और दांतों के लिए लाभकारी होता है। आप थोड़ी थोड़ी मात्रा में दही का रोज सेवन कर सकते हैं।
  • त्वचा के लिए लाभदायक – गर्मियों में धूप के कारण हमारी स्किन पर सनबर्न हो जाता है। साथ ही पसीने और धुल के कारण हमारी त्वचा में गंदगी जम जाती है जिसके कारण स्किन झुलसी, बेजान सुस्त सी लगती है। दही में ज़िंक के साथ ही विटामिन E पाया जाता है। दही फेस पैक को त्वचा और चेहरे पर लगाने से हमारी त्वचा चमकदार और कोमल होती है।
  • तनाव दूर करने सहायक – गर्मियों में दही के सेवन से हमारे दिमाग में भी ठंडक बनी रहती है। गर्मी और धूप का सीधा प्रभाव हमारे सिर पर होता है। गर्मियों में दही के सेवन करने से काम या किसी भी बात की टेंशन या तनाव की स्थिति में कमी आ सकती है। आप इसके लिए नियमित रूप से दही का सेवन कर सकते हैं।

गर्मियों में खाएं ये फल, शरीर को मिलेंगे बहुत सारे फायदे

दही के साथ इन चीजों का सेवन न करें

आप सभी को हम यहाँ पर कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले है। जिनका सेवन हमें दही के साथ बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।

  • दूध – जी हाँ दोस्तों हमें कभी भी दही के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन दोनों का सेवन एक साथ करने से एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।
  • गर्म खाना – गर्म खाने के साथ भी हमें कभी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका पीछे का कारन यह है की दही की तासीर ठंडी होती है। ठन्डे के साथ हमें गर्म चीज का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • फल – तो दोस्तों हम में से किसी को भी फलों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि दही और फल दोनों के अंदर अलग अलग एंजाइम होते है। इसलिए अगर हम इनका सेवन एक साथ करेंगे तो उससे हमें पेट की समस्या भी हो सकती है।
  • नमक – दोस्तों आप सभी ने देखा होगा की कई लोग दही में नामक डालकर खाते है। लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि नमक के कारण दही के सभी गुड बैक्टीरिया नष्ट हो जाते है।

गर्मियों में चेहरे पर लगाएं ये चीजें

कुछ सम्बंधित प्रश्न (FAQ)

क्या दही दांतो के लिए व हड्डियों के लिए लाभदायक होती है ?

जी हाँ दोस्तों दही दांतो के लिए व हड्डियों के लिए लाभदायक होती है क्योंकि दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो की हमारे दांतो को व हड्डियों को लाभ पहुंचाता है।

दूध के साथ दही का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए ?

दूध के साथ दही का सेवन इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपको एसिडिटी जैसी समस्या भी हो सकती है।

गर्मियों में दही खाने से क्या लाभ होता है ?

गर्मी में धुप के कारण उसका असर हमारे दिमाग पर पढता है। इसलिए गर्मियों में दही खानी चाहिए उससे दिमाग को ठंडक मिलती है।

दही में कौन कौन से पोषक तत्व पाएं जाते है ?

दही में बहुत पोषक तत्व पाएं जाते है जैसे की – विटामिन बी2, विटामिन बी12, कैल्शियम, विटामिन E, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि

Leave a Comment

Join Telegram