गर्मियों में खाएं ये फल, शरीर को मिलेंगे बहुत सारे फायदे | Fruits to eat in summer in Hindi

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से गर्मियों में कौन से फल खाने से शरीर को लाभ मिलते है उससे संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। यदि आप गर्मियों में निरंतर रूप से इन फलों का सेवन करते है तो आपको स्वास्थ्य से संबंधी कई प्रकार के लाभ मिल सकते है। फलों में शरीर के लिए जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं, जिनमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं। तो आइये जानते है गर्मियों में खाएं ये फल, शरीर को मिलेंगे बहुत सारे फायदे

फल खाने का सही समय

गर्मियों में खाएं ये फल, शरीर को मिलेंगे बहुत सारे फायदे | Fruits to eat in summer in Hindi
गर्मियों में खाएं ये फल, शरीर को मिलेंगे बहुत सारे फायदे | Fruits to eat in summer in Hindi

गर्मियों में खाएं ये फल | Eat These Fruits in Summer

शरीर को ऊर्जा देने के लिए आप गर्मियों के मौसम में पीले फलों का सेवन कर सकते है। पीले रंग के फल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते है। पीले रंग के फलों में उचित मात्रा में विटामिन C पाया जाता है जो हमारे शरीर में रोग प्रति रोधक क्षमता को बढ़ाने में सहयोग करते है। हार्ट और डायबिटीज के मरीजों को अपने डार्ट चार्ट में यह फल अवश्य शामिल करने चाहिए।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

जानिए सब्जियों और फलों के अलग-अलग रंग और स्वाद क्यों होते हैं ?

इन फलों के सेवन से शरीर को मिलेंगे बहुत सारे फायदे

  • पपीता- पीता में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है ,इसमें पाए जाने वाले विटामिन से आँख और इम्युनिटी दोनों को मजबूत करती है। पपीते के सेवन करने से पाचन अच्छा रहता है क्योंकी इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। वजन कम करने के लिए भी पपीता एक लाभदयक फल है ,इसे अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें।
  • केला- केला में विटामिन ए, बी, सी, ई, जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम उचित मात्रा में पाया जाता है। केले में विटामिन B6 पाया जाता है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड शरीर में एलर्जी होने पर रोकने में काफी मदद करता है। गर्मियों में इसका सेवन जरूर करें।
  • संतरा- संतरा में उचित मात्रा में विटामिन C और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। विटामिन और कैल्शियम का संतरा एक अच्छा सोर्स है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते है। सर्दी जुखाम से राहत पाने के लिए भी संतरा काफी फायदेमंद है।
  • अनन्नास-  अन्नानास में पोटेशियम के साथ अन्य तरह के कई एंजाइम्स पाए जाते है। जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। यह सूजन और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में काफी सहायक है। अन्नानास के सेवन करने से आँखों की रौशनी बढ़ती है जिससे मोतियाबिंद का खतरा कम होता है। अनन्नास के सेवन से शरीर को डिटॉक्सीफाई और इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है।
  • आम– आम में विटामिन C सबसे अधिक पाया जाता है। आम के सेवन से आंख, त्वचा, कोलेस्ट्रॉल, पाचन और कैंसर जैसी बिमारियों से बचा जा सकता है।

गर्मी में खीरा खाने के फायदे और नुकसान

Fruits to eat in summer in Hindi FAQ’s

पेट में ठंडक बने रखने के लिए कौन सा फल खायें ?

गर्मियों के दिनों में फलों का सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है यह हमें विटामिन्स तो देता ही है पर यह हमारे शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है। इसलिए फलों का सेवन गर्मियों में बहुत ज़रूरी होता है, नीचे दिए गए फलों को आप गर्मियों में ज़रूर खाएं:- तरबूज, नींबू, खीरा, खरबूजा, संतरा, आम, सीताफल, अंगूर, अनन्नास आदि।

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए किन फलों का सेवन करें ?

यदि आपको अपनी पाचन शक्ति बढ़ानी है तो आप इन फलों का सेवन करके अपने पाचन तंत्र में सुधार कर सकते हैं :- पपीता, केला, संतरा, सेब, अमरूद आदि।

फल हमारे लिए क्यों आवश्यक होते हैं ?

फलों में कई प्रकार से जरूरी विटामिन्स होते हैं जिनसे हमारी रोग प्रतिरोधकता बढ़ती है और जल्दी से हमे कोई रोग नहीं होता है। फलों से ह्रदय सम्बन्धी समस्या नहीं आती, आँतों का कैंसर नहीं होता है, स्ट्रोक्स नहीं आते हैं, साथ ही फलों से हमें पर्याप्त ऊर्जा मिलती है।

सुबह उठ के खली पेट कौन सा फल खाएं ?

सुबह खली पेट आप सेब का सेवन कर सकते हैं इसे खाने से डाइजेशन से जुडी साड़ी समस्याएं ठीक होती है और यदि आप रोज उठ के एक सेब खाते हैं तो आपकी इम्युनिटी भी बढ़ेगी जिससे किसी भी बीमारी के होने की संभावना कम हो जाती है।

Leave a Comment

Join Telegram