गर्मियों में बेल के फायदे | Garmiyon me Bael ke fayde

गर्मियों में हम कई सारी चीज़ों का सेवन करते हैं, ताकि गर्मी का प्रभाव हमारे शरीर और सेहत पर ना हो। धूप और गर्मी से कोई समस्या ना हो। गर्मियों में हम कई सारे फलों और जूस का सेवन हम गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए करते हैं। इसमें से एक बेल भी है। ये अपने स्वाद के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन इससे ज्यादा बेल के गुणों के लिए ये मशहूर है। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही आपको सड़कों के किनारे बेल जूस के कई सारे ठेले देखने को मिल जाते हैं। बेल में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, टैनिन, आयरन फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बेल का जूस हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है। जो की गर्मियों में कई बीमारियों से हमारा बचाव करने में सहायक होता है। क्या आप जानते हैं, कि बेल जूस का सेवन हमारे लिए किस प्रकार से लाभदायक है। चलिए जानते गर्मियों में बेल के फायदे के बारे में।

नीम की दातुन से दांतो को करें साफ

गर्मियों में बेल के फायदे | Garmiyon me Bael ke fayde
गर्मियों में बेल के फायदे | Garmiyon me Bael ke fayde

गर्मियों में बेल के फायदे

  • पानी की कमी से बचाये – गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या सबसे ज्यादा होती है। डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए आप बेल का जूस पी सकते हैं। बेल का जूस हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में सहायक होता है।
  • लू से बचाये – गर्मियों में लू लगने का खतरा होता है। ज्यादा गर्मी के कारण कभी कभी नाक से खून निकलने लगता है, और चक्कर आने लगते हैं। इन सभी समस्याओं से दूर रहने के लिए आप गर्मियों में बेल के जूस का सेवन कर सकते हैं। बेल की तासीर ठंडी होती है, जो की हमारे शरीर को गर्मी में भी ठंडक प्रदान करती है।
  • पेट फूलने और दस्त में लाभकारी – गर्मियों में कभी-कभी ज्यादा गर्मी के कारण दस्त और पेटी फूलने जैसी समस्या हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए आप अधपके बेल के जूस का सेवन कर सकते हैं। ये दस्त में कभी लाभदायक होता है।
  • मुँह के छालों में लाभदायक – सामान्य तौर पे भी हमारे मुँह में छाले हो जाते हैं। लेकिन गर्मियों के मौसम में ये छालों की समस्या ज्यादा ही देखने को मिलती है। मुँह के छालों से राहत पाने के लिए आप बेल का जूस पी सकते हैं। क्योंकि ये बहुत ही ठंडा होता है।
  • कब्ज से राहत – बेल जूस काफी ठंडा होता है, और ये हमारे शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है। बेल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस से कब्ज की समस्या में राहत होती है। साथ ही बेल का जूस पेट और पाचन से जुडी कई समस्याओं को भी दूर करने का काम करता है।
  • ब्लड प्यूरीफायर का काम करे – बेल में ब्लड प्यूरीफाइंग तत्व पाए जाते हैं, जो की हमारे खून को साफ़ करने का काम करते हैं। खून साफ़ होने से हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं।

चुकंदर की चाय पीने के फायदे

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

Garmiyon me Bael ke fayde FAQ’s

खाली पेट बेल का जूस पीने के क्या फायदे हैं ?

बेल एक ऐसा पौधा है जिसमें बहुत सारे औषधीय गुण विद्यमान होते हैं, गर्मियों में इसे पीने से लू से बचा जा सकता है। इसकी पत्तियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी विकारों से बचने के लिए प्रयोग किया जाता है साथ ही यह इम्युनिटी बढ़ता है। खाली पेट इसका सेवन करने से यह पाचन सम्बन्धी समस्या से छुटकारा देता है।

बेल का सेवन कैसे करें ?

बेल का सेवन करने के बहुत से तरीके हैं, बेल का मुख्यतः सेवन रास या शरबत के रूप में किया जाता है। साथ ही इसके फल को तोड़कर भी खाया जा सकता है। इसके फल को आप इसके अंदर के गूदे को भिगोकर खा सकते हैं।

बेल का जूस पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं ?

अगर कोई शुगर का मरीज है तो उसे इसके सेवन से बचना चाहिए क्योंकि यह सूगर लेवल को बढ़ाता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट दर्द की समस्या उत्पन्न होती है और गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

बेल की तासीर कैसी होती है ?

बेल ठंडी तासीर का फल है, इसीलिए इसका उपयोग गर्मियों मै अधिक किया जाता है। यह शरीर की गर्मी को कम करता है, साथ ही इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में ऊर्जा को बढ़ता है।

Leave a Comment

Join Telegram