गर्मी में खीरा खाने के फायदे और नुकसान | Garmi Me Kheera Khane Ke Fayde Aur Nuksan

खीरा हम सब के खाने में सलाद के रूप में इस्तेमाल होता ही है। गर्मियों में हाइड्रेट रहने का एक तरीका खीरे का सेवन करना भी है। गर्मियों में ज्यादा गर्मी और लू की वजह से डिहाइड्रेशन (Dehydration) की समस्या बहुत होती है। इससे बचने का खीरा एक अच्छा उपाय है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक तो होती ही है। और ये हमारे शरीर को ठंडक भी देता है। खीरे में कई सारे पोषक तत्व और विटामिन्स पाए जाते हैं जैसे विटामिन सी, विटामिन K, बीटा कैरोटीन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैगनीज, कॉपर आदि खीरे में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। खीरे में पाए जाने वाले ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। लेकिन खीरे के सेवन से हमें कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आज इस लेख में गर्मी में खीरा खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बात करने वाले हैं।

पपीता खाने का सही समय, फायदे और नुकसान

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
गर्मी में खीरा खाने के फायदे और नुकसान | Garmi Me Kheera Khane Ke Fayde Aur Nuksan
गर्मी में खीरा खाने के फायदे और नुकसान | Garmi Me Kheera Khane Ke Fayde Aur Nuksan

खीरा खाने के फायदे और नुकसान

गर्मियाँ में सबसे ज्यादा खाये जाना वाला सलाद खीरा है, अक्सर आपने देखा होगा गर्मियों में हर जगह छोटी-छोटी रेड़ियों में यह बहुत ही कम कीमत पर बिकता है। लेकिन इससे होने वाले फायदे अचूक हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है और साथ ही एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है। ऐसे यहाँ पर हम जानते हैं इस से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में।

गर्मी में खीरा खाने के फायदे

  • न्यूट्रिएंट्स की होती है भरपूर मात्रा खीरे में न्यूट्रिएंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। खीरे में प्रोटीन, फाइबर, कैलोरी, विटामिन C, और विटामिन K, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैगनीज, आदि प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। लेकिन खीरे को छिलकर खाने से इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की मात्रा में कमी हो जाती है। इसलिए खीरा बिना छीले ही खायें।
  • हाइड्रेशन का स्त्रोत गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए हमको आवश्यक मात्रा में पानी पीना जरुरी होता है। पानी की कमी से हमको कई सारी समस्यायें हो सकती हैं। खीरा शरीर को हाइड्रेट रखने का अच्छा तरीका है। गर्मियों में आप खीरे का सेवन अच्छी मात्रा में कर सकते हैं।
  • हाई ब्लड प्रेशर में लाभकारी जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उनको खीरे का सेवन करना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे BP को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।
  • पेट की समस्याओं से बचने के लिए आप खीरे का सेवन कर सकते हैं। खीरे के सेवन से एसिडिटी, अपच,और कब्ज में राहत मिलती है। खीरे के सेवन से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
  • रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक खीरे में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो की हमारी इम्युनिटी बढ़ने में सहायक होती है। इम्युनिटी मजबूत करने के लिए आप खीरे का सेवन कर सकते हैं।
  • त्वचा के लिए लाभकारी खीरे में कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो की हमारी त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम करते हैं। खीरे में विटामिन C, और सिलिकॉन पाया जाता है जो की हमारी स्किन को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

खीरे का सेवन आप मोटापा कम करने के लिए भी कर सकते हैं। खीरे में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो की वजन कम करने में सहायक होता है।

गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

गर्मी में खीरा खाने के नुकसान

  • खीरे का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से पेट में ठंड की वजह से ऐठन भी हो सकती है। और पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए खीरे का बहुत अधिक सेवन न करें।
  • प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को खीरे का ज्यादा सेवन करना उनके लिए समस्या पैदा कर सकता है।
  • खीरे को अधिक मात्रा में खाने से लिवर में परेशानी हो सकती है। क्योंकि खीरे में कुकुर्बिटिन नमक जहरीला पदार्थ पाया जाता है।
  • अगर आपको सर्दी-जुखाम या खाँसी की शिकायत हो तो खीरे का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि खीरा ठंडा होता है। इससे आपकी समस्या और अधिक बढ़ सकती है।

यह जानकारी केवल एक सामान्य घरेलू जानकारी है। इस लेख में केवल सामान्य जानकारी दी गई है। इसका पालन आप अपनी दिनचर्या में कर सकते हैं। लेकिन यह कोई डॉक्टरीय सलाह नहीं है। किसी तरह की समस्या होने पर आप डॉक्टर की सलाह लें।

मखाना के उपयोग, फायदे और नुकसान

Garmi Me Kheera Khane Ke Fayde Aur Nuksan

गर्मियों में खीरा खाने से क्या होता है ?

गर्मियों में शरीर में डीहाइड्रेशन होता है जिस वजह से पानी की कमी होती है और खीरे में भरपूर मात्रा में पानी होता है लगभग 90% पानी होता है खीरे में, इसे खाने के बाद बॉडी को में होने वाली पानी की कमी पूरी हो जाती है। गर्मियों में झुलसती धुप से भी यह हमे टेंनिंग और जलन को भी कम करता है।

खीरा खाने क्या नुकसान हो सकते है ?

ज़रूरत से ज्यादा किसी भी चीज को खाने से हमेशा नुकसान होता है। यह बात खीरे पर भी होती है। अधिक खीरा खाने से शरीर में ऐंठन, सूजन, किडनी की समस्या, गैस आदि देखने को मिलती है।

खीरा कब नहीं खाना चाहिए ?

खीरा वैसे दिन में खाना ही सही रहता हैं चाहे आप सलाद के साथ खाएं या फिर सीधे नमक लगा के। रात को खीरा खाने से परहेज करना चाहिए, अगर आपका डाइजेशन बिगड़ा है तो आपको इसे खाने से परहेज करना चाहिए। रात को यह पेट में भारीपन पैदा कर सकता है।

खीरे की तासीर किसी होती है ?

गर्मियों में इसे खाने के पीछे यही कारण है की इसकी तासीर ठंडी होती है जिस वजह से इसे गर्मियों में अधिक खाया जाता है।

Leave a Comment