गर्मियों में चेहरे पर लगाएं ये चीजें | Garmi Me Chehre Par Lagaye Yee Chize

गर्मियों में चेहरे पर लगाएं ये चीजें गर्मियों के शुरू होते ही हमारी त्वचा में कई प्रकार की समस्यायें शुरू हो जाती हैं। खासकर हमारे चेहरे पर। जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है। इसके साथ ही हमारी स्किन धूप की वजह से जलने लगती है। और गर्मियों में डिहाइड्रेशन के कारण हमारी त्वचा में रैशेस, पिंपल्स, और शुष्क होने लगती है। ऐसे में हमको त्वचा से संबंधित कई सारी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। इस सभी समस्याओं से बचने के लिए आप अपने बेजान त्वचा को सुरक्षित और सुंदर रखने के लिए आप अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए कुछ चीजों को अपने फेस में लगा सकते हैं। जो की हमारी त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाती है और हमारी स्किन ग्लोइंग होती ह, चलिए जानते हैं। गर्मियों में किन चीजों का प्रयोग हम अपने चेहरे पर कर सकते हैं। गर्मियों में चेहरे पर लगाएं ये चीजें के बारे में आगे जानिए।

नीम मुल्तानी मिट्टी फेस पैक लगाने के फायदे

गर्मियों में चेहरे पर लगाएं ये चीजें
Garmi Me Chehre Par Lagaye Yee Chize

गर्मियों में चेहरे पर लगाएं ये चीजें

  • दही – दही खाना तो हम सभी को पसंद होती है। दही में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दही खाने के साथ ही आप गर्मियों में अपने चेहरे पर भी लगा सकते हैं। दही से हमारी त्वचा को मॉइस्चर और ठंडक मिलती है। दही हमारे चेहरे में धूप से हुई टैनिंग को हटाने में मदगार होती है। आप ठंडी दही को अपने चेहरे पर 20, 25 मिनट के लिए लगा के रख सकते हैं।
  • गुलाब जल – गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। गुलाब जल से हमारे चेहरे पर नमी बनी रहती है। आप गुलाब जल को रोज अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। साथ ही गुलाब जल स्किन सनबर्न होने पर ठंडक भी देता है। रोज रात को अपने चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं।
  • कच्चा दूध लगायें – गर्मियों में आप कच्चे दूध की मसाज भी कर सकते हैं। कच्चा दूध हमारे चेहरे पर ग्लो लाने में मददगार होता है। और कच्चे दूध को मुँह पर लगाने से हमारा फेस मॉइस्चराइज होने के साथ ही हमारी स्किन से गंदगी भी निकलती है। नियमित रूप से चेहरे पर दूध लगाने से हमारी त्वचा चमकदार होने लगती है।
  • एलोवेरा – एलोवेरा में विटामिनA, विटामिनC, और विटामिनE भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो की हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। गर्मियों में एलोवेरा जेल आप अपने चेहरे पर रोज लगा सकते हैं। एलोवेरा लगाने से चेहरे पर पिंपल भी हटने लगते हैं। और इससे हमारी त्वचा सॉफ्ट और चमकदार होती है।
  • टमाटर – टमाटर में विटामिन C को प्रचुर मात्रा पाई जाती है। टमाटर का फेस पैक बनाकर आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे हमारे चेहरे पर से डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं। और ये हमारी स्किन को मुलायम रखता है।
  • शहद – शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो की हमारी त्वचा से डेड स्किन सेल्स को निकलने में सहायक होता है। आप शहद 10-15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाने के बाद ठंडे पानी से धो सकते हैं। चेहरे पर शहद लगाने से हमारे चेहरे पर से पिंपल, मुँहासे दाग धब्बे दूर होते हैं।
  • खीरे का उपयोग – गर्मियों में आप खीरा खाने के साथ साथ अपने चेहरे की सुंदरता बरकरार रखने के लिए खीरे को चेहरे पर भी लगा सकते हैं। खीरे का फेस पैक हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। खीरे में पानी और विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती है। खीरे का फेस पैक बनाने के लिए आप खीरा बारीक़ कद्दूकस कर लें और इसको अपने चेहरे पर लगा लें। खीरे को लगाने से हमारे चेहरे पर ग्लो के साथ ही हमारे चेहरे को नमी भी मिलती है।

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

Garmi Me Chehre Par Lagaye Yee Chize FAQ’s

गर्मियों में चेहरे को ठंडा कैसे रखें ?

चेहरे को ठंडा रखने के लिए आप इन घरेलु तरीके को अपना सकते हो। इसके लिए आपको चेहरे पर एक ब्राइटनिंग मास्क लगाने की ज़रूरत है। इसे बनाने के लिए आप एक बड़ा कद्दूकस किया हुआ खीरा लें उसमें एक चम्मच सही और नीम्बू का रस मिलाएं। अब ये मास्क चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे ठन्डे पानी से धो लें।

चेहरे पर शहद लगाने से क्या होगा ?

चेहरे पर शहद लगाने से त्वचा में सभी प्रकार के डेड स्किन सेल्स को बाहर निकलने में मदद मिलती है क्योंकि शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इससे चेहरे पर होने वाले कील मुहांसे, धब्बे, पिम्पल्स आदि सभी दूर होते हैं।

चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं ?

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आपको अपना खानपान स्वस्थ रखना होगा, तला हुआ खाने से बचना होगा, रोजाना योग और मेडीटेशन करना होगा, रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना होगा, फल, दूध जैसी चीजें अपनी डाइट में शामिल करना होगा।

चेहरे से दाग धब्बों को कैसे मिटा सकते हैं ?

चेहरे से दाग धब्बों को हटाने के लिए आपको शहद और नीम्बू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाना है उसके बाद उसे कुछ समय चेहरे पर छोड़कर ठन्डे पानी से मुँह धो लेना है।

Leave a Comment

Join Telegram