पानी का हमारे शरीर के लिए क्या महत्व है इस बात से हम सभी भली-भांति परिचित है। पानी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण घटक है जो की हमारे शरीर की सभी महत्वपूर्ण क्रियाओं के संचालन के लिए महत्वपूर्ण है। पानी न सिर्फ हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थों को हमारे शरीर से बाहर करने में मदद करता है बल्कि खाना पचाने और अन्य शारीरिक क्रियाओं के लिए भी यह जरूरी है। हालांकि कई बात इस बात को लेकर चर्चा होती है की शरीर पर गर्म पानी के सेवन से क्या असर पड़ता है। साथ ही गर्म पानी के स्वास्थ्य सम्बंधित गुणों को लेकर भी अक्सर चर्चा की जाती है। आज हम आपको गर्म पानी के सेवन के फायदे और नुकसान के बारे में बताने वाले है। तो चलिए जानते है गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान क्या होते हैं ?
गर्म पानी पीने के फायदे
- स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के विस्तार से लोगो ने गर्म पानी के सेवन को जीवन का हिस्सा बना दिया है। अकसर लोग सुबह उठने पर खाली पेट गर्म पानी का सेवन करना पसंद करते है। गर्म पानी के सेवन से आपकी पाचन क्रिया सही रहती है जिससे की कब्ज जैसी समस्याऍ नहीं होती। साथ ही गर्म पानी के सेवन से आपको शरीर में पाचन सम्बंधित सभी क्रियाएँ सुचारु रूप से चलती है क्योंकि गर्म पानी से आपके पाचन तंत्र में तरलता बनी रहती है। इससे आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसके अतिरिक्त गर्म पानी के सेवन से आपके शरीर को हाइड्रेशन मिलती है जिससे की शरीर की तरलता बनी रहती है। गर्म पानी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थो को भी दूर करने में मदद करता है जिससे की आपको किसी तरह की स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कतें नहीं होती। इसके अलावा गर्म पानी के सेवन से आपकी त्वचा भी जवां बनी रहती है।
महिलाओं में पेट दर्द होने के 6 प्रमुख कारण, ना करें इंग्नोर
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
गर्म पानी के नुकसान
- गर्म पानी के अधिक सेवन से आपकी रक्त-वाहिकाओं पर दबाव बढ़ जाता है जिससे की आपको अनिंद्रा की समस्या हो सकती है। इसके अलावा गर्म पानी के अधिक सेवन से आपकी किडनी को भी फ़िल्टर करने के लिए भी लगातार कार्य करना पड़ता है जिससे की किडनी की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। इसके अतिरिक्त भी गर्म पानी के सेवन से ब्लड-वेसल्स पर दबाव बढ़ता है जिससे की आपको उच्च-रक्त चाप और कार्डिओ जैसी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा नसों के सूजन का भी प्रमुख कारण अधिक गर्म पानी का सेवन है।
ऐसे करें गर्म पानी का सेवन
- चूँकि गर्म पानी के सेवन के भी अपने फायदे और नुकसान है। हर चीज की अति बुरी होती है ऐसे में जरूरी है की आप संतुलित तरीके से गर्म पानी का सेवन करें। इसके लिए आप सुबह खाली पेट गर्म पानी का सेवन करे और अन्य समय सामान्य पानी का सेवन करे। जरूरत पड़ने पर अन्य समय भी गर्म पानी का सेवन करना चाहिए लेकिन इसके लिए भी अति से बचें। अगर आप संतुलित तरीके से गर्म पानी का सेवन करेंगे तो निश्चित रूप से आपको स्वास्थ्य सम्बंधित अनेक लाभ होंगे।
Garam Pani Pine Ke Fayde Aur Nuksan FAQ’s
अगर आप रोज सुबह उठकर गर्म पानी पीते हैं तो इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। पेट की समस्या कम होगी, पेट में बनने वाली गैस, कब्ज आदि से छुटकारा मिलेगा, इम्युनिटी बढ़ेगी और पाचन शक्ति भी मजबूत होगी।
अगर आप ज़रूरत से ज्यादा गर्म पानी पीते हैं तो आपको ये नुकसान देखने को मिल सकते हैं:- नसों में सूजन, पेट मे जलन, आंतों की समस्या, किडनी पर असर आदि। इसलिए उचित मात्रा में गर्म किया पानी ही पिएं।
खाना खाने के दौरान बीच में पानी कभी नहीं पीना चाहिए इस से पाचन क्रिया में असर पड़ता है और हमारी पाचन शक्ति प्रभावित होती है। खाना खाने के आधा घंटे बाद पानी पी सकते हैं।
दोनों प्रकार के पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार गर्म पानी पीने से पाचन शक्ति में सुधार आता है और यह शरीर में जमे टॉक्सिक पदार्थों को भी शरीर से बाहर निकलता है।