फल हमारी सेहत के लिए कितने जरुरी होते है इससे तो आप सभी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। फल ना सिर्फ हमारे शरीर को सभी जरुरी पोषण देकर हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते है बल्कि हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते है जिससे हम सभी कई बीमारियों से लड़ सकते है। अकसर लोग किसी भी समय फल खा लेते है लेकिन यकीन मानिये यह फल खाने का सही तरीका नहीं है। अगर आप फलो को सही समय पर सही तरीके से सेवन करें तो यह आपको कई गुना लाभ दे सकते है साथ ही इससे आपको स्वास्थ्य सम्बंधित अन्य कई फायदे भी मिलेंगे। चलिए जानते है क्या है फल खाने का सही समय आखिर कौन सा होता है।
शहतूत की पत्तियों के फायदे – Shahtoot Ki Pattiyon Ke Fayde
फल खाने से पहले रखे इन बातो का ध्यान
- फल खाने से पहले सही फलो का चुनाव करना भी महत्वपूर्ण है। इससे आपको फलो से कई गुना लाभ मिलते है। आजकल मार्केट में स्टोर किये हुये बेमौसमी फल सब्जियों की भरमार है ऐसे में आप हर फल को हर सीजन में पा सकते है। लेकिन ये फल आपको सही तरह से पोषण नहीं दे सकते। प्रकृति ने हमारे शरीर को इस तरह से ढाला है की वह मौसम के अनुसार ही फलो का अच्छे से पाचन कर सकते है ऐसे में बेमौसमी फल का चुनाव ना करना ही बेहतर है। आप हमेशा मार्केट से मौसम के अनुसार उपलब्ध ताजे-फल ही ख़रीदे साथ ही इनकी क्वालिटी भी अच्छे से चेक कर ले।
ये है फल खाने का सही समय
- भोजन के तुरंत बाद कभी भी फलो का सेवन नहीं करना चाहिए। फलों के सेवन के लिए आदर्श समय सुबह खाली पेट या भोजन करने के दौरान फल खाना है। भोजन के दौरान फल खाने से पाचन के लिए एंजाइम सक्रिय होकर फलो को पचा देते है ऐसे में आपको फलो का पूरा पोषण मिल जाता है। साथ ही अगर आप खाने के बाद फलो का सेवन करना चाहते है तो इसके लिए खाने के कम से कम आधा घंटा बाद ही फलो को खाएँ। इसके अलावा भी आपको अगर किसी तरह ही शुगर सम्बंधित समस्या है तो ऐसे में खाने के 1-2 घंटो के अंतराल पर फलो का सेवन करे। वही रात की बजाय फल का सेवन शाम को सूर्यास्त से पूर्व करना चाहिए। ऐसे में शरीर फलो में मौजूद नेचुरल शुगर का पाचन कर देता है और आपको बेहतर नींद आती है।
ये तरीका देगा लाभ
- फलो के सेवन से पहले इन्हे अच्छे से धो ले इससे फलो पर लगी गन्दगी आपके पेट में नहीं जाएगी। साथ ही फलो सेब, अमरूद, चीकू, नाशपाती और अन्य छिलके वाले फलो का सेवन छिलके सहित करे ऐसे में छिलकों में मौजूद फाइबर आपके पाचन को बेहतर बनाएगा। इसके अतिरिक्त फलो पर काला नमक लगाकर खाने से आपकी पाचन क्रिया में तो सुधार होता ही है साथ ही फलो का स्वाद भी बढ़ जाता है।
नींबू के छिलके का पानी पीने के फायदे
Fal Khane Ka Sahi Samay FAQ’s
ऐसे फल जिनमें फ्रक्टोस और फाइबर होता है उन्हें सुबह के समय नहीं खाना चाहिए क्योंकि इनमें उपस्थित पोषक तत्व हूयमर पाचन तंत्र की क्रिया को धीमा कर देते हैं। जिससे हमे दिनभर में परेशानी हो सकती है जैसे :- रेशेदार फल, खट्टे फल, अमरुद आदि।
यदि आपको थकान और कमजोरी महसूस होती है तो आप रोजाना केले का सेवन कर सकते हैं। इसमें मिनरल्स, पोटेशियम विटामिन की अच्छी मात्रा होती है। जिससे शरीर को एनर्जी के साथ-साथ ताकत भी मिलती है।
गारत को फिट रखने के लिए आप इन फलों का सेवन कर सकते हैं जैसे:- संतरा, जामुन,अंगूर, सेब, एवोकाडो आदि।
यदि आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो आप अनार खा सकते हैं या फिर प्रतिदिन इसका जूस पी सकते हैं।