यूरोपीय संघ (European Union) क्या है, यूरोपीय संघ में कितने देश हैं

तो दोस्तों आप लोगो ने यूरोपीय संघ क्या है तो जानते ही होंगे। इस संघठन में यूरोप के कई देश सदस्य हैं। इस संघठन के अंदर 27 यूरोपीय महाद्वीप सदस्य के तौर पर संघठन से जुड़े हुए हैं। इसकी संघठन की स्थापना 1 नवंबर 1993 में हुई थी।

इस संघठन को दुनिया का सबसे शक्तिशाली संघठन भी कहा जाता हैं। आपके मन में भी सवाल होता होगा की यूरोपीय संघ क्या हैं? अगर आप इससे जुडी और जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं जैसे की यूरोपीय संघ (European Union) क्या है और इस संघठन में कितने देश शामिल हैं, यूरोपीय संघ के लक्ष्य, यूरोपीय संघ का इतिहास ऐसी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस लेख को ध्यान से पढ़े।

ऐसा ही एक अन्य संघ है जिसको नाटो के नाम से जाना जाता है। इस आर्गेनाईजेशन में भी बहुत से देश शामिल है।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

यूरोपीय संघ (European Union) क्या है, यूरोपीय संघ में कितने देश हैं
यूरोपीय संघ (European Union) क्या है, यूरोपीय संघ में कितने देश हैं

Article Contents

यूरोपीय संघ (European Union) क्या है ?

यूरोपियन संघ यूरोप में बसे महाद्वीपों का संघठन हैं। इस संघ को 27 देश राजनीतिक और आर्थिक समूह भी कहते हैं। जो देश भी इस समूह में शामिल हैं वो देश आपस में बिना टैक्स के व्यापार करता हैं और किसी भी मुश्किलों का सामना एकजुट होकर करते हैं।

इस संघ को EU भी कहा जाता हैं। इन देशों के बीच में बॉर्डर जैसी कोई भी समस्या नहीं हैं तो यूरोप में रहने वाले व्यक्ति इन मे से किसी भी देश में बिना पासपोर्ट के आ जा सकते हैं। और व्यापार कर सकते है।

इस यूरोपीय संघ को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्तिओं में शामिल किया गया हैं। यूरोपीय यूनियन का अपना खुद का संसद भी है जिसमे यह अपनी खुद की नीतियां बनाते है जिसको यूरोपीय यूनियन के हर एक सदस्य के लिए लागू होती हैं।

यदि कोई सदस्य इन नीतियों को मानने से मन कर देता हैं तो वह नीति उस देश पर लागू नहीं होती हैं क्योंकि यूरोपीय संघ हर एक सदस्य का सम्मान करती हैं। इसका सबसे बड़ा उदहारण है इसकी मुद्रा (यूरो) है।

लेकिन यूरो केवल 19 देशों में ही मान्य हैं। 19 देशों में केवल यूरो ही मान्य करेंसी हैं और बाकी के 8 देशों में अपनी करेंसी का इस्तेमाल होता हैं। यूरोपीय यूनियन कुछ चीजों में देशों का समर्थन करता हैं। लेकिन बड़े मुद्दों में समूह के सदस्य यूनियन के खिलाफ नहीं जा सकते हैं।

ब्रिटैन की ही बात करलो क्योंकि ब्रिटैन (United Kingdom) ने इस यूनियन बहार निकलने की बहुत सालों तक कोशिश की तब जाके ब्रिटैन इस यूनियन से बाहर निकल पाया हैं। इनके यूनियन का एक यूरोपीय संसद, यूरोपीय बैंक तथा यूरोपीय न्यायालय भी हैं। यूरोपीय संघ को 2012 में शांति के नोबेल पुरूस्कार भी दिया गया था।

यूरोपीय यूनियन का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में स्थित हैं। और उसके साथ साथ इसके दो कार्यालय दो जगहों लक्सम्बर्ग और स्ट्रॉबग्र में स्थित हैं इस संघ के अधिकतर कार्यालय बेल्जियम में ही स्थित हैं।

यूरोपियन संघ में शामिल देश की लिस्ट

इस संघ में 27 देश शामिल हैं :-

  1. डेनमार्क (Denmark)
  2. जर्मनी (Germany)
  3. लक्सम्बर्ग (Luxembourg)
  4. फ्रांस (France)
  5. इटली (Italy)
  6. पुर्तगाल (Portugal)
  7. ग्रीस (Greece)
  8. बेल्जियम (Belgium)
  9. आयरलैंड (Ireland)
  10. स्पेन (Spain)
  11. लातविया (Latvia)
  12. पोलैंड (Poland)
  13. एस्टोनिया (Estonia)
  14. हंगरी (Hangry)
  15. फ़िनलैंड (Finland)
  16. स्वीडन (Sweden)
  17. ऑस्ट्रिया (Austria)
  18. रोमानिया (Romania)
  19. क्रोएशिया (Croatia)
  20. नीदरलैंड (Netherlands)
  21. चेक रिपब्लिक (Czech Republic)
  22. साइप्रस (Cyprus)
  23. बुल्गारिया (Bulgaria)
  24. स्लोवेनिया (Slovenia)
  25. स्लोवाकिया (Slovakia)
  26. माल्टा (Malta)
  27. लिथुआनिया (Lithuania)

पहले इस संघ में 28 देश शामिलम थे लेकिन 31 जनवरी 2020 को ब्रिटैन ने यूरोपियन यूनियन की सदस्यता छोड़ दी जिसके बाद इस संघ में केवल 27 सदस्य ही रह गए।

यूरोपियन संघ का लक्ष्य

यूरोपियन संघ का लक्ष्य है की संघ के सभी सदस्य देशों की आर्थिकता को विश्व में मजबूत करना और इनके सामने वाली चुनौतिओ का समाधान करना एवं आने वाली मुश्किलों का समाधान करना। और बाकी लक्ष्य के बारे में निचे पढ़िए

  • एक आंतरिक बाजार का निर्माण करना जिसमे सभी नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
  • यूरोपियन संघ के सभी नागरिकों जो शांति, मूल्य और कल्याण को प्रोत्साहित करना।
  • सामाजिक बहिस्कार और भेदभाव का निराकरण।
  • वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देना।
  • यूरोपियन संघ के सदस्य देशों के मध्य आर्थिक, सामाजिक और क्षेत्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना।
  • इसकी समृद्ध सांस्कृतिक और भाषायी विविधता का सम्मान करना।

यूरोपियन संघ का इतिहास

  1. साल 1950 में बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, लक्सेम्बर्ग,और निथरलैंड इन 6 देशों ने मिलकर यूरोपीय व्यापर क्षेत्र की अवधारणा की स्थापना की थी।
  2. साल 1957 में रोम की संधि – इसने 1968 में सीमा शुल्क को हटा दिया था। 1979 में इस संघ में डेनमार्क, आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, को इसमें जोड़ा गया था। और पहली यूरोपीय संघ संसद भी 1979 में ही बनाई गयी थी।
  3. और फिर 1981 में इस संघ में ग्रीस, स्पेन और पुर्तगाल देश भी शामिल हो गये थे।
  4. साल 1993 में – यूरोप में साँझा आम बाजार की स्थापना की गयी
  5. साल 1995 में -इस साल में भी कई देश यूरोपीय संघ का हिस्सा बने जैसे की- ऑस्ट्रिया, स्वीडन, फ़िनलैंड
  6. साल 2004 में भी कई से देश इसके सदस्य बने जैसे की -सायप्रस, चेक रिपब्लिक, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, माल्टा, पोलैंड, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया देश भी इसमें जुड़े
  7. साल 2007 में बुल्गारिया और रोमानिया भी इस संघ का हिस्सा बने
  8. साल 2009 में यूरोपीय संसद की शक्तिओं में वृद्धि की गयी इसने यूरोपीय संघ को अंतर्राष्ट्रीय संधियों पर बातचीत करने व हस्ताक्षर करने का अधिकार दिया।
यूरोपीय संघ में कुल कितने देश शामिल हैं ?

यूरोपीय संघ में कुल 27 देश शामिल हैं।

यूरोपीय संघ का मुख्यालय कहा स्थित हैं ?

यूरोपीय संघ का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रूसेल में स्थित हैं।

यूरोपीय संघ का गठन कब हुआ था ?

यूरोपीय संघ का गठन 1 नवंबर 1993 को हुआ था।

यूरोपीय संघ के कौन से देशों में कौन सी मुद्रा चलती हैं ?

यूरोपीय संघ के 19 देशों में यूरो मुद्रा चलती हैं और 8 देशों में अपनी मुद्रा चलती हैं।

यूरोपीय संघ में से यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) कब अलग हुआ था?

यूरपीय संघ में से यूनाइटेड किंगडम 31 जनवरी 2020 में अलग हुआ था।

Leave a Comment

Join Telegram