आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको राजस्थान ई मित्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करने के बारे में बताने जा रहें हैं। यह सूचना सभी राजस्थान वासियों के लिए ध्यान देने योग्य हैं क्योंकि अगर राजस्थान के लोगो को emitra registration के बारे में जानकारी होगी तभी वह इसका लाभ उठा पाएंगे। बहुत से राजस्थान निवासी ई मित्र के विषय में अच्छे से जानते होंगे परन्तु कुछ लोग अभी भी इससे अभी तक अनजान होंगे। इस लेख के माध्यम से हम आप सभी को emitra से जुडी सभी प्रकार की सूचनाओं के बारे में बताने जा रहें हैं।
यदि आप भी emitra.rajasthan.gov.in पोर्टल के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे द्वारा दी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और जानिए ई मित्र रजिस्ट्रेशन लॉगिन राजस्थान ऑनलाइन प्रोसेस के बारे में कि ईमित्र क्या हैं ? किस प्रकार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और लॉगिन किस प्रकार कर सकते हैं ? इससे जुडी अधिक जानकारी के लिए यह आर्टिकल अंत तक पढ़िए।
ई मित्र रजिस्ट्रेशन
राजस्थान सरकार द्वारा राज्य वासियों की शीघ्र सेवाओं और सुविधाजनक वितरण के लिए इ-गोवर्नस के ईमित्र मंच को वापस 2004 में स्थापित किया गया था। इन सेवाओं में उपयोगिता बिल, भुगतान, आवेदन और डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित प्रमाण सेवाएं आदि शामिल हैं और नयी सेवाओं को जोड़ने के लिए राजस्थान सरकार निरंतर प्रयास कर रही हैं। यदि आप भी ईमित्र से जुड़ना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आप इंटरनेट माध्यम से घर पर फ़ोन या लैपटॉप के द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह राज्य के नागरिकों को एक विशेष प्रकार की सुविधा प्रदान करने हेतु ई मित्र को विकसित किया गया है। ई मित्र में नागरिकों के लिए कई प्रकार की सेवाओं को उपलब्ध किया गया है।
ई मित्र रजिस्ट्रेशन राजस्थान से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना
यहाँ ईमित्र से जुडी कुछ मुख बातो के विषय में बताया गया हैं, इस सूचनाओं को ध्यानपूर्वक पढ़े और जानिए –
आर्टिकल | ई मित्र रजिस्ट्रेशन लॉगिन राजस्थान |
राज्य का नाम | राजस्थान |
उद्देश्य | राज्य नागरिको को सुविधा देना |
लाभ उठाने वाले | राज्य के सभी नागरिक |
वर्तमान वर्ष | 2022 |
हेल्पलाइन नंबर | 0141-2221424 |
आधिकारिक वेबसाइट | emitra.rajasthan.gov.in |
यह भी देखें :- राजस्थान आपकी बेटी योजना
ईमित्र रजिस्ट्रेशन के मुख्य दस्तावेज
ईमित्र रजिस्ट्रेशन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती हैं। यदि आप भी रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको इन आवश्यक दस्तावेजों के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए ताकि आपको पहले से ही इसके ज्ञात हो। आइये जानते हैं इन दस्तावेजों के बारे में –
- जन आधारकार्ड या भामाशाह कार्ड
- आधारकार्ड
- पैन कार्ड
- दसवीं की मार्कशीट
- बैंक पासबुक
- करैक्टर सर्टिफिकेट (पुलिस वेरिफिकेशन)
- पासपोर्ट साइज 2 फोटो
- स्टैम्प 100 रु वाले 2
- मोबाइल नंबर
Emitra Registration की पत्रता
यहाँ हम आपको Emitra Registration करने और केंद्र खोलने की योग्यता के विषय में बताने जा रहें हैं। यदि आप भी इसके बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। आइये जाने हैं योग्यता के बारे में –
- सबसे पहले उम्मीदवार स्थायी रूप से राजस्थान राज्य का निवासी होना अनिवार्य हैं।
- उम्मीदवार दसवीं पास हों और उसके पास दसवीं की मार्कशीट उपलब्ध होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को ईमित्र केंद्र खोलने के लिए कम्प्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास कम्प्यूटर से जुड़े सभी उपकरण होने चाहिए।
- उम्मीदवार को अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं की टाइपिंग आनी चाहिए।
- केंद्र खोलने के लिए उचित स्थान होना चाहिए जिससे ग्राहकों को कोई परेशानी न हो।
ईमित्र पर उपलब्ध सुविधा
यहाँ हम आपको ईमित्र राजस्थान की सुविधाओं के बारे ने बताने जा रहें हैं। आइये जानते हैं ईमित्र पर कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं –
- बिल का भुगतान
- आधारकार्ड राशन कार्ड
- भामाशाह कार्ड
- पैन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक संबंधी सेवाएं
- पानी बिल का भुगतान
- बिजली बिल का भुगतान
- एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट्स सेवाएं
- लेबर पेमेंट और अन्य संबंधित सेवाएं
- अन्य विभिन्न सेवाएं आदि।
Rajasthan Emitra पंजीकरण ऑनलाइन प्रोसेस
यहाँ अब हम आपको Emitra Rajasthan Registration Online प्रोसेस के बारे में बताने जा रहें हैं यदि आप भी ईमित्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो आप हमारे बताये गए स्टेप्स की सहातया से आसानी से जान सकते हैं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन स्टेप्स बारे में –
- सबसे पहले आप ईमित्र राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट emitra.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
- इसके बाद आप होम पेज पर Login के ऑप्शन पर जाएँ।
- अब आपकी स्क्रीन एक पेज खुलेगा जिसमे आपको Login और Registration के ऑप्शन मिलेंगे।
- यहाँ अब आपको new registration के लिए registration पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने तीन ऑप्शन Citizen, Udhyog, Gov-Employee आएंगे,आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको JanAdhaar Id, Bhamashah Id, Facebook Id और Google Id में से किसी एक का चयन करना होगा।
- Id चयन करने के बाद Id Number के लिए एक ऑप्शन आएगा।
- यहाँ User Name और Password आपको खुद बनाना होगा। इनकी मदद से ही आप बाद में अपनी आईडी login कर पाएंगे।
- आपको सबंधित Id Number निर्धारित जगह में भरना होगा।
- अब आपको Next के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जायेगा यहाँ आपको सभी आवश्यक सूचनाएँ भरनी होंगी।
- इस प्रकार आपकी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जायेगा।
Emitra Login Process
यहाँ हम आपको रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपनी emitra id login करने की प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जानने के लिए बताये गए स्टेप्स को देखिये –
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएँ।
- इसके बाद Login के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे आप Login पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुले जायेगा।
- यहाँ आपको अपनी user id भरनी होंगी।
- इसके बाद आप अपना password भरें।
- इसके बाद दिया गया captcha code भरें।
- अब Login के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आपकी लॉगिन प्रोसेस पूरी हो जाएगी।
Emitra GPS सुविधा के बारे में जानकारी
यहाँ हम आपको जीपीएस सुविधा के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं ,यदि आप भी इस सुविधा के प्रोसेस के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे दिए गए स्टेप्स को देखिये और जानिए जीपीएस सुविधा के प्रोसेस के बारे में –
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको GPS Suvidha Provider पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक फॉर्म आ जायेगा।
- इसमें आपको अपना जिला सेलेक्ट करना होगा।
- अब आपके सामने पूर्ण विवरण आ जायेगा।
ईमित्र सर्विस रेट
Serial no. | Department | Service Name | Commission Charge |
1. | एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट | बीज के डीलर्स लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन, | 40 |
2. | एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट | कृषि कार्यान्वयन पर कृषि सब्सिडी, | 40 |
3. | एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट | जल भण्डारण टैंक पर कृषि सब्सिडी, | 40 |
4. | एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट | बीज लाइसेंस में संशोधन, | 40 |
5. | एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट | उर्वरक लाइसेंस में संशोधन, | 40 |
6. | एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट | लड़कियों को प्रोत्साहन देने के लिए सब्सिडी | 40 |
7 | एयरटेल | टेलीमेडिया लैंडलाइन बिल, मोबाइल पोस्टपेड बिल | 5 |
8 | भारत संचार निगम लिमिटेड | BSNL सिम वितरण और EKYC | 0 |
9 | भारत संचार निगम लिमिटेड | BSNL मोबाइल एंड लैंडलाइन पोस्टपेड बिल | 5 |
10 | डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ूड एंड सिविल सप्लाई | राशन कार्ड add name फॉर्म-4 राशन कार्ड cancellation फॉर्म-5 राशन कार्ड transfer फॉर्म-9 | 25 |
11 | डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ूड एंड सिविल सप्लाई | राशन कार्ड प्रिंट | 10 |
12 | डिपार्टमेंट ऑफ़ लेबर | योजना के अप्लाई फॉर्म भरना | 40 |
13 | डिपार्टमेंट ऑफ़ लेबर | श्रमिक समस्या पहचान पत्र | 10 |
ई मित्र रजिस्ट्रेशन राजस्थान से संबंधित FAQ
राजस्थान ईमित्र की ऑफिसियल वेबसाइट emitra.rajasthan.gov.in हैं।
इसके आवेदन की पूरी प्रोसेस हम आपको अपने आर्टिकल में विस्तार से बता चुके हैं। यदि आप इसके लिए अप्लाई करने चाहते हैं तो हमारे लेख में दी गयी प्रोसेस के माध्यम से आप अप्लाई कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए आपको राजस्थान ईमित्र की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
ईमित्र से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए आप हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करें और अपनी समस्या के बारे में सूचित करें।
यदि आपको किसी प्रकार की जानकारी के बारे में जानना हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर 0141-2221424 के द्वारा सम्पर्क करके संबंधित जानकारी के बारे में जान सकते हैं।
यह पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा लांच किया गया हैं,सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए ताकि इस पोर्टल के नागरिको को सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।
जी हाँ, इस पोर्टल का लाभ केवल संबंधित राज्य वासी ही उठा सकते हैं क्योंकि राज्य सरकार द्वारा केवल अपने राज्य नागरिको के लिए ही बनाया गया हैं।
पंजीकरण के लिए इन कागजातों जी जरूरत पड़ती हैं
जन आधारकार्ड या भामाशाह कार्ड ,पैन कार्ड, दसवीं की मार्कशीट, बैंक पासबुक,करैक्टर सर्टिफिकेट(पुलिस वेरिफिकेशन),पासपोर्ट साइज 2 फोटो, स्टैम्प 100 रु वाले 2,मोबाइल नंबर
यहाँ संपर्क करें
हेल्पलाइन नम्बर – 0141-2221424 टोल फ्री नंबर – 181 ईमेल आईडी – [email protected]