Ekta Kapoor Biography in Hindi – एकता कपूर का जीवन परिचय

आप सभी ने एकता कपूर (Ekta Kapoor) का नाम तो सुना ही होगा आज इस लेख द्वारा हम आपको एकता कपूर के बारे में ही बात करेंगे। एकता कपूर फेमस स्टार जीतेन्द्र जी की बेटी है। उनके पिता भी बॉलीवुड मूवीज के सुपरस्टार रह चुके है उनके पिता ने कई हिट मूवीज की है। एकता कपूर की माँ नाम शोभा कपूर है। इनकी माता भी फिल्म निर्माता है। एकता कपूर का एक छोटा भाई भी है वो है तुषार कपूर। और वो भी एक फिल्म अभिनेता है। इनका एक बेटा भी है जिसका नाम रवि है इनका बच्चा सरोगेसी के माध्यम से हुआ है। एकता कपूर का जन्म 7 जून 1975 को मुंबई में हुआ था। एकता कपूर एक भारतीय फिल्म एवं सीरियल निर्मात्री है।

यह भी पढ़े :- Satish Kaushik Biography

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
Ekta Kapoor Biography in Hindi – एकता कपूर का जीवन परिचय
Ekta Kapoor Biography in Hindi

इनकी एक अपनी प्रोडक्शन कंपनी भी है, जिसका नाम बालाजी टेलीफिल्म्स है यह उसमे मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर का पद संभालती है। इनको 2012 में एशिया के सोशल एम्पावरमेंट अवार्ड फ्रीडम थ्रू एजुकेशन से सम्मानित किया जा चूका है। इन्होने अपने स्कूल की पढाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की है और कॉलेज की पढाई मीठीबाई कॉलेज से की है।

एकता कपूर (Ekta Kapoor) का करियर

एकता कपूर जब 15 वर्ष की थी तब उन्होंने फीचर फिल्मकार ,कैलाश सुरेन्द्रनाथ के साथ इंटर्नशिप की थी और जब वे 19 वर्ष की हो गयी उन्होंने अपने खुद के टीवी सीरियल्स बनाना शुरू किया। इनके पहले टीवी सीरियल का नाम Mano Ya Na Mano [1995] था इसके बाद इन्होने फिल्मे बनाना भी शुरू किया इनकी पहली फिल्म का नाम था Kyo kii…. Main Jhut Nahin Bolta जो की 2001 में रिलीज़ हुई थी। फिर इन्होने एक बाद एक सीरियल और फिल्मे बनाई जैसे की – Kahani Ghar Ghar ki ,”Kyonki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, Kasauti Zindagi Ki, Kahin Kisi Roj ,Bade Ache Lagte Hain ,Kundali Bhagya ,Kum Kum Bhagya ,Ye Hai Mohabatein, Kasam tere Pyaar ki ,Kahin To Hoga , ये इनके कुछ फेमस सीरियल थे इन्होने बहुत सी फिल्मे बनायीं जैसे की – Kyon Ki Main Jhut Nahin Bolta ,Krishna Cottage, Kya Kool Hain Hum 3, Koi Aap Sa ,Shootout at Lokhandwala ,Love Sex or Dhokha, Once upon a Time in Mumbai . Shaadi Ke Side Effects ,Udta Punjab ,Half Girlfriend ,Dream Girl जैसी हिट मूवीज भी बनाई है, अब तो इन्होने अपना डिजिटल एप्प भी लांच कर दिया है जिसका नाम Alt Balaji है ,

साल 2000 में “K “शब्द इनके लिए बहुत ही लकी साबित हुआ तो इसी की वजह से ये अपने अधिकतम टीवी सीरियल और फिल्मे का नाम रखती है जिसके शुरुआत में “K ” आता हो जैसे की Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi इस सीरियल ने उस समय के TRPs के सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए थे। तो तभी से एकता कपूर अपने ज्यादातर सीरियल के नाम ऐसे रखती है जिसके शुरुआत में K आता हो।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जुलाई 2001 में एकता कपूर उन सीरिअल्स को प्रोडूस कर रही थी जो सीरियल हफ्तों में 30 घंटे आते थे। 34 में से 20 सीरियल को सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सीरियल एकता कपूर के थे। जो की उस समय के मशहूर चैनल पर आते थे जैसे की -Zee TV ,Sony ,Star Plus आदि। उसके बाद इन्होने और भाषाओं में भी सीरियल्स बनाने शुरू किये जैसे की -तमिल, पंजाबी, मराठी , गुजराती, और बंगाली जैसी भाषाए भी शामिल है।

इसपर भी गौर करें :- Alakh Pandey Biography in Hindi

एकता कपूर को कितने अवार्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया –

  1. 2010 में एकता कपूर को सबसे उत्कृष्ट महिला उद्यमी के लिए इंडो -अमेरिकन सोसाइटी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  2. वर्ष 2012 में एकता कपूर को प्रतिष्ठित फिल्म और टेलीविसिओं निर्माता के लिए ”दादा साहेब फाल्के अकादमी पुरस्कार द्वारा भी सम्मानित किया गया।
  3. 2016 में एकता कपूर को मीडिया मार्केटिंग और विज्ञापन में सबसे प्रभावशाली महिलाओं के लिए उन्हें “इम्पैक्ट का 50 पुरस्कार “के लिए भी चुना गया था।
  4. इनको वर्ष 2017 में मनोरंजन के स्टर्लिंग आइकॉन के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
  5. 2018 में सबसे प्रेरक प्रतीक के लिए “दादा साहेब फाल्के उत्कृष्टता पुरस्कार भी मिला था।
  6. एकता कपूर को 2018 में फ़ोर्ब्स टाइकून ऑफ़ टुमॉरो अवार्ड फॉर आइकॉन ऑफ़ एक्सीलेंस से भी नवाजा गया था।
  7. वर्ष 2019 में उन्हें भारतीय व्यापार में सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में “बिजनेस टुडे” अवार्ड से से भी सम्मानित किया गया था।
  8. 2019 में उन्हें महाद्वीप के बिजनेस आइकॉन के लिए हिंदुस्तान टाइम्स बिजनेस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
  9. 2019 में सामग्री निर्माता के लिए ईटी बिजनेस अवार्ड भी मिला था।
  10. 2019 में एकता कपूर को एचटी मोस्ट स्टाइलिश फिल्म मेकर ऑफ़ द ईयर से सम्मानित किया गया था।
  11. वर्ष 2020 में एकता कपूर को “पद्मा श्री” पुरस्कार से भी सुशोभित किया गया था।

एकता कपूर से जुडी जानकारी –

  • ऐसा भी बताया जाता है की Vidya Balan ,Sushant Singh Rajput ,Prachi Desai ,Ram Kapoor ,Ronit Roy ,Rajeev Khandelwal की ये लोग आज जो कुछ भी है इसमें एकता कपूर (Ekta Kapoor) का बहुत बड़ा हाथ है क्योंकिं ये लोग एकता कपूर के सीरियल में काम करने से इनको बहुत नाम मिला।
  • एकता कपूर कई बार कंट्रोवर्सी का भी शिकार हो चुकी है वर्ष 2007 में इनकी स्मृति ईरानी के साथ भी विवाद हुआ था उसकी वजह से स्मृति ईरानी ने सीरियल छोड़ दिया था। उसकी वजह से TV सीरियल “क्योंकि सास भी कभी बहु थी” के रेटिंग में गिरावट आगयी थी तो इसलिए उनको वापस इस सीरियल में ले लिया गया था।
  • एक बार इनका झगड़ा राजीव खंडेलवाल के साथ भी हुआ था। क्योंकि सीरियल “कही तो होगा “से सुर्ख़ियों में आये खंडेलवाल ने एक बार खुल्ले तोर पर यह कहा था की उन्हें बड़ा बनने के लिए एकता कपूर की जरूरत नहीं। यह लड़ाई तब और बढ़ गयी जब राजीव ने एकता के टीवी प्रोगरामिंग पर एकता के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणी की थी। लेकिन उसके बाद दोनों में समझौता हो गया था।

इसको भी पढ़े :- Lionel Messi Biography in Hindi

Ekta Kapoor से सम्बंधित कुछ प्रश्न व उनके उत्तर

एकता कपूर कौन हैं ? क्या काम करती है ?

एकता कपूर फेमस स्टार जीतेन्द्र जी की बेटी है, और टीवी सीरियल्स बनाने का काम करती है।

एकता कपूर की कितनी उम्र है ?

एकता कपूर की उम्र 47 वर्ष की है

एकता कपूर के पास कितनी सम्पति है ?

एकता कपूर के पास 85 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

एकता कपूर के कितने बच्चे है ?

एकता कपूर का एक ही बच्चा है जिसका नाम रवि है।

क्या एकता कपूर की शादी हुई है ?

नहीं एकता कपूर की शादी नहीं हुई।

यह भी देखे :-

Leave a Comment