IFMS EKOSH-EKOSH UK Online PaySlip/ Salary Slip Download उत्तराखंड पे स्लिप

उत्तराखंड के सभी सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन माध्यम से उनकी पे-स्लिप देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा IFMS EKOSH PaySlip वेबपोर्टल पर देखने की सुविधा प्रदान की गई है, IFMS यानी (एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली) जो उत्तराखंड सरकार द्वारा स्थापित किया गया एक ऐसा पोर्टल है, जिसके अंतर्गत राज्य के सभी विभागों के सरकारी कर्मचारी अपने मासिक व वार्षिक वेतन की सभी जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

इसके लिए कर्मचारियों को पोर्टल पर खुद को लॉगिन करना होगा, जिसके बाद वह अपने पे सैलरी स्लिप के साथ-साथ अन्य बहुत सी सुविधाओं की जानकारी भी पोर्टल पर प्राप्त कर सकेंगे। राज्य के जो भी सरकारी कर्मचारी सरकार द्वारा जारी इस सुविधा का लाभ प्राप्त करके अपने समय की बचत कर अपने वेतन स्लिप को पोर्टल द्वारा प्राप्त करने की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो वह इसे हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
IFMS EKOSH-EKOSH UK Online PaySlip/ Salary Slip Download उत्तराखंड पे स्लिप
IFMS EKOSH-EKOSH UK Online PaySlip/ Salary Slip Download उत्तराखंड पे स्लिप

उत्तराखंड IFMS EKOSH पे स्लिप/ सैलरी स्लिप

देश में डिजिटलीकरण के बढ़ने से अब सभी कार्य बेहद आसान हो गए हैं। राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों में सरकारी विभागों से जुड़े कार्यों को भी डिजिटल तरीकों से पूरे करने की सुविधा नागरिकों तक प्रदान कर रही हैं, जिसे देखते हुए उत्तराखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के सरकारी विभागों व कार्यालयों के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों को उनके वेतन भुगतान की जानकारी व पे स्लिप को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा IFMS EKOSH Pay Slip पोर्टल द्वारा प्रदान करवा रही है, जिसका संचालन उत्तराखंड ट्रेजरी, पेंशन और अधिकार निदेशालय द्वारा किया जाता है। इस पोर्टल पर राज्य के सभी ट्रेज़री विभागों के कर्मियों को यूजर इंटरफ़ेस प्रदान कर उनके वेतन स्लिप, भत्ते, अवकाश, छुट्टी, ऋण आदि की जानकारी देखने की सुविधा दी जाएगी।

राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी अपने पे स्लिप की जानकारी देखने के लिए अब बड़ी ही आसानी से IFMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://ekosh.uk.gov.in पर इसे देख सकेंगे, इससे सरकारी कर्मचारियों को पहले की तरह कार्यालयों की लम्बी कतारों में खड़े रहकर अपना समय बर्बाद करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी और वह आसानी से पोर्टल पर लॉगिन कर सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

IFMS EKOSH Online PaySlip : Details

आर्टिकल IFMS EKOSH ऑनलाइन सैलरी स्लिप
सम्बंधित विभाग फाइनेंस डिपार्टमेंट उत्तराखंड
श्रेणी राज्य सरकारी
लाभार्थी राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी
उद्देश्य सभी सरकारी कर्मचारियों को उनकी पे-स्लिप देखने
की सुविधा प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट ekosh.uk.gov.in

Uttarakhand IFMS पोर्टल के लाभ

उत्तराखंड आईएफएमएस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • राज्य सरकार द्वारा जारी UK IFMS पोर्टल पर सभी सरकारी कर्मचारियों को उनकी वेतन स्लिप देखने की सुविधा प्रदान की गई है।
  • IFMS पोर्टल पर राज्य के सभी सरकारी विभागों व कार्यालयों के वेतन से जुडी पूरी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमे आवेदक अपने मासिक व वार्षिक पे स्लिप की डिटेल्स देख सकेंगे।
  • पोर्टल के माध्यम से डिजिटलीकरण को बढ़ावा देकर सरकारी कार्यों को भी डिजिटल माध्यम पूरे करने की सुविधा कर्मचारियों को प्रदान करवा रही है।
  • सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को पोर्टल पर उनकी पे स्लिप देखने के साथ साथ पेंशन, ऋण, भत्ते, अवकाश, आय के काटने व छुट्टी से सम्बन्धित सभी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
  • राज्य का कोई भी सरकारी कर्मी पोर्टल पर अपने यूजर नाम, पासवर्ड द्वारा लॉगिन कर अपने किसी भी महीने या वर्ष की पे स्लिप की जानकारी देख देख सकेंगे।
  • ऑनलाइन माध्यम से ज्यादा पारदर्शिता लाई जा सकेगी और कर्मचारियों को भी कार्यालयों के बार-बार चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • कर्मचारी आपने समय की बचत कर ऑनलाइन पोर्टल पर कही भी अपने वेतन भुगतान स्लिप को मोबाइल के माध्यम से भी निकाल सकेंगे।

IFMS सैलरी पे स्लिप का उद्देश्य

सरकार द्वारा IFMS सैलरी पे स्लिप को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में डिजिटल माध्यम से सरकारी विभागों के कार्यों में पारदर्शिता लाकर सरकारी कर्मचारियों को उनके वेतन भुगतान की जानकारी प्रदान करना है, जिससे कागज़ी कार्यों को कम करके सभी कर्मियों की जानकारी सरकार तक ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर सुरक्षित दर्ज करवाई जा सकेगी, इससे कार्यों में काफी तेजी लाई जा सकेगी और कई बार काजगी कार्यों में दर्ज जानकारी के गुम हो जाने या दस्तावेजो फट जाने से होने वाले नुक्सान से कार्यलयों व कर्मचारियों की जानकारी को बेहतर तरीके के सुरक्षित रखकर ऑनलाइन माध्यम से देखने की सुविधा प्रदान की जा सकेगी, इससे ज्यादा से ज्यादा कार्य आसान हो सकेंगे और कर्मचारियों को पे-स्लिप के लिए कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उत्तराखंड IFMS सैलरी पे स्लिप डाउनलोड

राज्य के जो भी सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन अपनी सैलरी स्लिप देखना चाहते हैं वह पोर्टल पर लॉगिन कर इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया दिए गए स्टेप्स को पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं।

  • आवेदक को सबसे पहले IFMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म में अपना यूजर आईडी जो आपका ( कर्मचारी/एम्प्लॉयमेंट या ट्रेजरी आईडी) दर्ज करके, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। IFMS-पोर्टल-लॉगिन
  • जिसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको ऊपर चार विकल्प (Pension, My Profile, My Claims, Reports) दिखाई देंगे।
  • आपको यहाँ रिपोर्ट्स पर क्लिक करना होगा, जिसमे आपको पे स्लिप, GPF स्लिप, (Annual Salary Statement) वार्षिक वेतन विवरण यह तीन विकल्प दिखाई देंगे।
  • जिसमे यदि आप अपनी मासिक पे देखना चाहते हैं तो आपको पे स्लिप पर क्लिक करना होगा।
  • अपना जनरल प्रोविडेंट फण्ड स्लिप देखने के लिए GPF स्लिप और वार्षिक पे देखने के लिए आप वार्षिक वेतन विवरण पर क्लिक करके इसे देख सकते हैं।
  • यहाँ हम आपको मासिक पे स्लिप देखने के प्रक्रिया साझा कर रहे हैं जिसके लिए आपको पे स्लिप पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद अगले पेज पर आपको जिस भी महीने की सैलरी स्लिप देखनी है आपको उस महीने व वर्ष का चयन करके Submit के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपकी सैलरी स्लिप डाउनलोड होकर आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • जिसमे आपको आपकी सैलरी का पूरा विवरण प्राप्त हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर इसका प्रिंट भी निकलवा सकेंगे।

पोर्टल पर पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया

IFMS पोर्टल पर सैलरी स्लिप देखने के लिए जो आवेदक लॉगिन करना चाहते हैं, परन्तु अपना पासवर्ड भूल गए हैं, वह अपने पासवर्ड को दोबारा से रिसेट कर पोर्टल पर नए पासवर्ड भी क्रिएट कर सकते है, जिसकी जानकारी वह दिए गए स्टेप्स को पढ़कर प्राप्त कर सकेंगे।

  • नए पासवर्ड बनाने के लिए आवेदक को सबसे पहले IFMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको Forgot Password का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। पासवर्ड-रिसेट-प्रक्रिया
  • अब अगले पेज पर आपको अपने Employment Code और मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Get OTP के बटन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा।
  • आपको ओटीपी को OTP बॉक्स में दर्ज कर देना होगा, जिसके बाद आपको एक टेम्पररी पासवर्ड प्रदान किया जाएगा।
  • आपको इस पासवर्ड कर पोर्टल पर लॉगिन करना होगा, लॉगिन कर लेने के बाद आप चेंज पासवर्ड के विकल्प पर क्लिक करके अपनी सुविधानुसार नया पासवर्ड बना सकेंगे।
  • जिसके बाद अपने नए और पुराने पासवर्ड को सबमिट करके आप पोर्टल अपने यूजर आईडी और नए पासवर्ड द्वारा लॉगिन कर सकेंगे।

IFMS EKOSH PaySlip देखने से जुड़े प्रश्न/उत्तर

IFMS EKOSH क्या है और इसका पूरा नाम क्या है ?

IFMS EKOSH PaySlip उत्तराखंड सरकार द्वारा आरम्भ किया गया पोर्टल है, जिसका पूरा नाम एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली यह पोर्टल सरकार द्वारा राज्य के सभी सरकारी विभागों में अधिययनरत कर्मचारियों को उनके वेतन की जानकारी जैसे उनकी पे स्लिप देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

पोर्टल पर आवेदक कर्मचारी किस प्रकार अपनी पे स्लिप देख सकेंगे ?

आवेदक कर्मचारी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड द्वारा खुद को लॉगिन कर अपनी पे स्लिप देख सकेंगे।

आवेदक पोर्टल पर कौन-कौन से पे स्लिप व जानकारी देख सकेंगे ?

आवेदक कर्मचारी पोर्टल पर अपने मासिक, वार्षिक व जनरल प्रोविडेंट फण्ड की पे स्लिप के साथ-साथ पेंशन, ऋण, भत्ते, अवकाश, छुट्टी आदि बहुत सी जानकारी देख सकेंगे।

क्या IFMS पोर्टल पर केवल सरकारी कर्मचारियों की ही सैलरी स्लिप देखने की सुविधा प्रदान की गई है ?

जी हाँ आईएफएमएस पोर्टल पर केवल सरकारी विभागों के सभी कर्मचारियों की ही सैलरी देखने की सुविधा प्रदान की गई है।

IFMS पोर्टल पर पे-स्लिप देखने की क्या प्रक्रिया है ?

IFMS पोर्टल पर पे-स्लिप देखने के प्रक्रिया ऊपर लेख में प्रदान करवा दी गई है, जिसे पढ़कर आवेदक अपनी पे स्लिप देख सकेंगे।

Leave a Comment