E-Shram Card: दोस्तों आप सभी इ-श्रम कार्ड से भलीभांति परिचित होंगे। यह कार्ड देश के उन कामगार मजदूरों के लिए है जो कि आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस कार्ड की मदद से सरकार कई योजनाओं और सुविधाओं का लाभ देश के पात्र नागरिकों को पहुंचाती है। इ- श्रम कार्ड के लिए आपको इ-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। तभी आप श्रमिक कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं। अब जब इसके अंतर्गत सभी मजदूर लोग पंजीकरण करते हैं तो किसानों के मन में ये सवाल आता है कि क्या देश के किसान भी इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं या नहीं ? आईये आपको इसके विषय में पूरी जानकारी देते हैं।
Article Contents
क्या किसान भी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं ?
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पोर्टल पर देश के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक पंजीकरण करा सकते हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस पोर्टल में देश के किसान अपना पंजीकरण करवा सकते हैं या नहीं ? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इ-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इसमें देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ही नहीं बल्कि खेतिहर मजदूर और जिन किसानों के पास अपनी जमीन नहीं है, अर्थात भूमिहीन किसान ही पंजीकरण करवा सकते हैं।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
21 करोड़ से अधिक नागरिकों का हुआ पंजीकरण
इस पोर्टल को 26 अगस्त 2021 को लांच किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पोर्टल पर अभी तक 21 करोड़ से अधिक नागरिकों ने पंजीकरण करवा लिया है। इसके अंतर्गत रो बड़ी संख्या में नागरिक पंजीकरण करवा रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एक दिन के अंदर ही इस पोर्टल पर 30 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण किया है। मात्र कुछ ही महीनों में किसी एक पोर्टल पर इतनी ज्यादा संख्या में पंजीकरण प्राप्त होना कोई सामान्य बात नहीं है।
श्रमिक कार्ड के लाभ
इ-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के बाद नागरिकों को श्रमिक कार्ड प्रदान किया जाता है। इस श्रमिक कार्ड के कई लाभ हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने इ-श्रमिक कार्ड के धारकों को इसके माध्यम से श्रमिक भरण पोषण योजना का लाभ प्रदान किया है। ऐसी ही कई योजनाओं का लाभ आप इ-श्रमिक कार्ड के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप श्रमिक कार्ड के लिए पात्र हैं तो आपको जल्दी ही इ-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहिए। जिससे कि वो सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
इ-श्रम पोर्टल लांच करने का उद्देश्य
इ-श्रम पोर्टल को लांच करने का सरकार का यही उद्देश्य है कि देश के सभी असंगठित श्रमिकों को सरकार द्वारा मजदूरों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ साथ सरकार सभी आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिकों का एक आंकड़ा इकठ्ठा कर रहे हैं जिससे कि सरकार इन सभी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ सके। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके अंतर्गत सरकार सभी पंजीकृत श्रमिकों को 2 लाख रूपये तक का जीवन बीमा भी प्रदान करती है।